2018 में ये ग्रह बिगाड़ सकता है वृश्चिक राशि वालों का करियर

वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्‍टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।

दसवें और छठे भाव से नौकरीपेशा जातकों के करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है आपके करियर के बारे में लग्‍न भाव के स्‍वामी मंगल और सूर्य की स्थिति से पता लगाया जा सकता है।

शनि का करियर पर प्रभाव

शनि दूसरे भाव में बैठकर ग्‍यारहवें भाव पर दृष्टि रखेगा। यह तीसरे और चौथे भाव का स्‍वामी आपके करियर पर प्रत्‍यक्ष रूप से तो कोई प्रभाव नहीं डालेगा लेकिन तीसरा भाव अहम भमिका निभा सकता है।

शनि की दशाभुक्‍ति अंतरा चल रही है या फिर इन ग्रहों के नक्षत्र में स्‍वामी की दशाभुक्‍ति अंतरा चल रही है तो इस साल आपके स्‍थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। आपके लिखित संचार में कोई गड़बड़ हो सकती है। इस लिए इन चीज़ों को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

कैसा रहेगा करियर पर गुरु का असर

अक्‍टूबर तक गुरु आपके बारहवें भाव में रहेगा। दूसरे और पांचवे भाव का स्‍वामी गुरु नौकरी में परिवर्तन के योग बना रहा है और स्‍थान परिवर्तन के प्रबल योग बने हुए हैं। अचानक आपको नौकरी छोड़नी पड़ सकती है।

कम से कम 1 नवंबर तक तो इस साल नौकरी ना बदलें। सही समय पर सही अवसर मिलने का इंतज़ार करें। 11 अक्‍टूबर तक का समय आपके लिए अच्‍छा नहीं है।

तीन मुखी रुद्राक्ष कम करेगा शनि का दुष्प्रभाव, अभी प्राप्त करें  

करियर पर राहु का प्रभाव

राहु आपके नौवे भाव में बैठने वाला है जिस वजह से करियर में आपको नकारात्‍मक प्रभाव मिलेंगें। करियर में परेशानियां आ सकती हैं। आपके सीनियर आपके बारे में कोई गलत धारणा बना सकते हैं।

आपकी छोटी-छोटी गलतियों के कारण ऐसा होगा। कहीं दूर जगह पर यात्रा करना पड़ सकता है लेकिन फिर भी परिस्थित आपके पक्ष में नहीं हो पाएगी।

आपके साथ क्‍या करेगा केतु

केतु तीसरे भाव में बैठा है और इस कारण आप अपने करियर में कुछ बेहतर करने की चाह रखेंगें। बेहतर नौकरी पाने के लिए आपको अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं लेकिन आपको केतु के किसी अन्‍य राशि में गोचर करने तक इंतज़ार करना है। सलाहकार हैं तो इस साल आपको करियर में बहुत तरक्‍की मिलने वाजी है।

क्‍या मंगल की दशाभुक्‍ति अंतरा का असर आपके करियर पर पड़ेगा

मंगल आपके तीसरे भाव में बैठेगा जोकि आपको शुभ फल ही देगा। आपको इस गोचर का पूरा लाभ उठाना है। जिस कंपनी में आप काम करना चाहते थे, इस समय उसके लिए प्रयास कर सकते हैं। करियर में तरक्‍की, प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

करियर में प्रगति के लिए करें ये उपाय

– रोज़ रात्रि को 10.30 से 11.30 के बीच में देवी कवच का पाठ करें।

– लहसुनिया रत्‍न अनामिका अंगुली में धारण करें।

अभी लहसुनिया रत्न धारण करें 

– जितना हो सके लाल रंग का प्रयोग करें।

इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसों से संबंधित कोई और परेशानी भी चल रही है या आप किसी अन्‍य मुसीबत की वजह से परेशान हैं तो बेझिझक हमसे कहें। AstroVidhi के अनुभवी ज्‍योतिषाचार्य आपकी हर मुश्किल का समाधान बताएंगें।

By Acharya Raman

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.7/5 - (19 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here