जानें नवरात्र के दिनों में किन नियमों का पालन करने से पूरी होती है हर मनोकामना

चैत्र नवरात्र

चैत्र नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना के लिए विशेष महत्‍व रखता है। नवरात्र के पवित्र दिनों में कुछ कार्यों को करने की सख्‍त मनाही है तो वहीं कुछ कार्य नवरात्र के नौ दिनों में करने से सुख और समृद्धि की प्राप्‍ति होती है। कहते हैं कि नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा की कृपा आसानी से पाई जा सकती है। इसलिए नवरात्र के दिनों में ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपको परेशानी या कष्‍टों का सामना करना पड़े।

बुरी नज़र से बचने के लिए करें ये काम

Online Puja

क्‍या करें

– नवरात्र के दिनों में माता रानी के दर्शन करने रोज़ मंदिर अवश्‍य जाएं। मंदिर में मां दुर्गा से अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना अवश्‍य करें।

– शास्‍त्रों के अनुसार नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा को स्‍वच्‍छ जल अर्पित करना शुभ रहता है।

क्‍या करें

– नवरात्र के दिनों में अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु एवं मां को प्रसन्‍न करने के लिए नौ दिनों तक उपवास करने का भी बहुत महत्‍व है।

– नवरात्रों में भक्‍त को देवी को प्रसन्‍न करने के लिए माता रानी का विशेष श्रृंगार करना चाहिए। कुछ लोग अखंड ज्‍योत भी जलाते हैं।

– नवरात्र के दिन अत्‍यंत पवित्र होते हैं इसलिए इन दिनों में सख्‍ती से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

Daily Horoscope

क्‍या न करें -:

– नवरात्र के दिनों में घर में सात्‍विक भोजन बनना चाहिए। नौ दिनों तक घर में छौंक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

– नवरात्र के दिनों में घरों में लहसुन और प्‍याज का प्रयोग भी निषेध माना जाता है।

पैसों की तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय

क्‍या न करें -:

नवरात्र के पवित्र दिनों में दाढ़ी, नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए।

– मां दुर्गा को समर्पित इन पवित्र नौ दिनों में मास और मदिरा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

 इस उपाय से बढ़ाएं पति-पत्‍नी के बीच प्रेम

Monthly Horoscope

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here