7 जनवरी को शनि देव होंगें उदय, जानें इस महापरिवर्तन का आपकी राशि पर क्‍या पड़ेगा असर

7 जनवरी, 2018 यानि रविवार के दिन सुबह के समय 5 बजकर 55 मिनट पर शनि देव धनु और केतु वाले मूल नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। शनि देव का ये उदय कई राशियों को प्रभावित करेगा।

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार शनि के इस उदय का कई राशियों को लाभ मिलेगा, इनमें से 5 राशियों को विशेष लाभ होगा। इन 5 राशियों में मेष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि शामिल हैं। आइए जानते हैं कि शनि देव के उदय होने का बाकी राशियों पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

मेष रा‍शि

कार्यक्षेत्र में उन्‍नति के योग बनेंगें। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। भाग्‍योदय होगा एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी। पदोन्‍नति के उत्तम योग हैं।

शनि के शुभ फल के लिए धारण करें ये रूद्र पारद माला

वृषभ राशि

कामकाज में रूकावटें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में आ रही परेशानियों को शांत होकर सुलझाएं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि

भाग्‍य पक्ष मजबूत होगा। व्‍यापार में साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

रोग, ऋण और शत्रु समाप्‍त होंगें। चुनौतियों का सामना करना पड़ स‍कता है। नाना और मामा पक्ष से विशेष मान-सम्‍मान की प्राप्‍ति होगी। मुश्किल कार्य में भी सफलता मिलेगी।

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये धारण

सिंह राशि

आर्थिक क्षेत्र में आ रही समस्‍याओं को शांति और सहयोग से हल करें। संतान को विदेश जाने के अवसर मिलेंगें। आर्थिक लाभ प्राप्‍त होगा।

कन्‍या राशि

सामाजिक सक्रियता में वृद्धि के योग बने हुए हैं। माता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार आएगा। सभी प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी।

तुला राशि

भाग्‍यवर्द्धक यात्रा होगी। समाज में मान-सम्‍मान बढ़ेगा। पराक्रम बढ़ेगा और भाईयों का सहयोग आपको प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संपत्ति, वाहन या मकान आदि में निवेश में सफलता मिलेगी। धन संग्रह का योग बन रहा है।

धनु राशि

भाई-बहन से जुड़े कार्यों में भागदौड़ रहेगी। कठिन परिश्रम के योग हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा। हिम्‍मत ना हारें।

मकर राशि

बाहरी क्षेत्रों में यात्रा आदि का योग बन रहा है। रोग, ऋण और शत्रु परास्‍त होंगें। किसी बड़े कार्य में धन खर्च होगा। पैसों का दुरुपयोग होगा। अनावश्‍यक खर्च पर लगाम लगाकर रखें।

कुंभ राशि

आमदनी के स्रोत बढेंगें। आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगें। व्‍यापार में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन आएगा।

Janam Kundali Software

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। नए कार्य और व्‍यापार की योजना बना सकते हैं। पद-प्रतिष्‍ठा और पदोन्‍नति के योग बने हुए हैं। रोज़गार और व्‍यापार के उत्तम अवसर प्राप्‍त होंगें।

शनि शांति के उपाय

  • काले रंग की चिडिया खरीद कर उसे दोनों हाथों से आसमान में उड़ा दें। आपके सारे दुख और तकलीफें दूर हो जाएंगीं।
  • लोहे का त्रिशूल महाकाल शिव, महाकाल भैरव या महाकाली मंदिर में अर्पित करें।
  • शनि दोष के कारण विवाह में देरी आ रही है तो 250 ग्राम काली राई नए काले कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ की जड़ में रख दें और शीघ्र विवाह के लिए प्रार्थना करें।
  • पुराना जूता शनिवार के दिन चौराहे पर रख दें।

ये उपाय शनिवार या अमावस्‍या के दिन करने से विशेष फल मिलेगा। इन दिनों के अलावा शनि देव की उपासना और उपाय शाम के समय ही करना चाहिए क्‍योंकि शनि देव का समय शाम का है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

3.4/5 - (12 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here