लक्ष्मी पूजा
दीपावली के शुभ पर्व में सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है लक्ष्मी पूजा। मां लक्ष्मी को कुछ चीज़ें अतिप्रिय हैं तो कुछ चीज़ों का प्रयोग उनके पूजन में सख्त वर्जित है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी बातें हैं जो आम लोगों को ज्ञात नहीं होती और वो अनजाने में भूल कर बैठते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके पूजन में किन चीज़ों का प्रयोग बिलकुल भी नहीं करना चाहिए -:
तुलसी
– भगवान विष्णु ने शालिग्राम स्वरूप में तुलसी से विवाह किया था। इस कारण मां लक्ष्मी के पूजन में तुलसी का प्रयोग सख्त वर्जित है। देवी लक्ष्मी को कुछ भी अर्पित करते समय उसमें तुलसी और तुलसी मंजरी न डालें।
जीवन में ऐशो-आराम पाने के लिए इसकी करें पूजा
वस्त्र
– दीपावली या अन्य किसी शुभ दिन पर लक्ष्मी पूजन में लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें।
– मां लक्ष्मी के आगे घी का दीया दाईं ओर जलाएं। दीये में बाती लाल रंग की होनी चाहिए।
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
पूजन सामग्री
– देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजन में अगरबत्ती, धूप, धूमन और धुएं वाली चीजों को बाईं ओर रखें।
– कहते हैं कि मां लक्ष्मी के पूजन में कभी भी सफेद रंग के पुष्प नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे वे नाराज़ हो सकती हैं।
पैसा कमाने की इच्छा रखने वाले लोग करें इनका पूजन
लक्ष्मी नारायण की आराधना
– दीपावली की रात को मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी अपने साथ भगवान विष्णु का पूजन करने से ज्यादा जल्दी प्रसन्न होती हैं। देवीभागवत पुराण के अनुसार लक्ष्मी पूजन तभी सफल होता है जब गणेश वंदना के बाद लक्ष्मी नारायण की आराधना की जाए।
हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook