नीचे दी गई कुंडली के जातक से मेरी बातचीज फेसबुक के माध्यम से हुई। इनकी बातें सुनकर मैं आश्चर्य चकित रह गया कि कैसे ज्योतिष के नाम पर कुछ लोगों ने इन्हें भ्रमित किया । इस जातक का विवाह नहीं हुआ और यह कार्यक्षेत्र में बेहतर नहीं कर पा रहा है।
इसने मुझे बताया कि कुछ ज्योतिषियों ने इसके विवाह न होने का कारण मंगल दोष बताया और मंगल शांति के नाम पर कुछ पूजा-पाठ भी करवाया। किन्तु इस व्यक्ति का मंगल 12वें भाव में सूर्य के साथ अस्त है। अत: मंगल दोष स्वयं ही पूरी तरह से अप्रभावी है। जहां तक मेरा अध्ययन और ज्ञान है इस व्यक्ति के विवाह न होने का कारण शैय्या दोष (‘ विवाह में क्यों होता है विलम्ब‘ आर्टिकल के नियम न 6 को देखें ।) है। 12वां भाव शैया सुख को दर्शाता है और इस भाव में जो युति योग बना है वह उसे पीडि़त कर रहा है। कुछ ज्योतिषयों ने इन्हें विवाह में परेशानी का कारण कालसर्प दोष बताया जबकि काल सर्प की विवाह विलम्ब में किसी प्रकार की कोई भूमिका नही है।
इसके अलावा इस जातक को कार्यक्षेत्र में संतुष्टी नहीं मिलती या इनके मनमुताबिक कार्य नहीं मिलता। पूर्व में ली गई सलाह में इसे करियर और विवाह में आ रही दिक्कत का कारण पितृ दोष बताया गया जबकि इस कुंडली में पितृ दोष की कोई भी स्थिति नहीं बनती दिख रही है।
इन ग्रहों का प्रभाव देता हैं ‘नशे कि लत’
इस जातक को कार्यक्षेत्र में संतुष्टी न मिलने का कारण बस इतना है कि इस जन्म कुंडली का कर्मेश अपने से षष्ट होकर बैठा है। तथा अष्टमेष दशम स्थान पर बैठा है। यह स्थिति किसी को भी कार्य क्षेत्र में हानि उत्पन्न करने वाली होती है।
ऐसे जातकों को मेरी सलाह है कि किसी अच्छे और विश्वासपात्र ज्योतिषी से सलाह लें। सितारों की चाल और उनके संकेत को समझें। अपने लिए लक्ष्य का निर्धारण करें और उसे प्राप्त करने की ओर आगे बढ़ें। आपका छोटा सा परिवर्तन बडा लाभ दे सकता है जैसे इस कुंडली में धनेष अपने से 12वें और गुरू अपने से 6वें स्थान में हैं साथ ही अष्ठमेंश शनि का दशम प्रभाव ज्योतिष के अनुसार बडा दोष होता है लेकिन सही मार्गदर्शन विदेश से जुड़ी चीजों से अत्यधिक धन लाभ कराता है, रात्री में किये गये कार्यो मे सफलता प्राप्त होती है, विज्ञान या गुप्त विभाग से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस जातक को भले ही अपने जन्म स्थान या देश में सही मुकाम ना मिल पा रहा हो परंतु विदेश या विदेशी वस्तुओं से जुडकर यह जातक अपना भविष्य सुधार सकता है। सही दशा और दिशा के चुनाव के लिए सही ज्योतिषाचार्य से संपर्क अत्यधिक जरूरी है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








