‘करियर राशिफल 2016’ मीन राशि

मीन राशि भचक्र की अंतिम राशि है। गुरु इस राशि के स्वामी होते है। मीन राशि जातको के जीवन में गुरू का मुख्य प्रभाव पडता है गुरु प्रभाव के कारण ही ये जातक विद्वान, गम्भीर, दानी और उच्च विचारों के स्वामी होते है। ये मान सम्मान को अत्यधिक महत्व देते है जिसके लिये ये बडे से बडा बलिदान करने में भी नही हिचकिचाते।

 

Horoscope 2025

‘महाभाग्य योग’ एक ईश्वर वरदान…

मीन राशि जातक के लिये वर्ष के शुरुआत के 6 महिने कुछ कष्टदायी हो सकते है। इस समय कभी स्वास्थ्य को लेकर कार्य पर प्रभाव पडेगा तो कभी शत्रुओं के द्वारा परेशानी आयेगी। इस समय आपका छोटे से छोटा काम भी निश्चित समय से अधिक समय लेगा। कार्यो में विघ्न होंगे तथा कार्य के लिये अनुकूल परिस्थित्ति नही बन पायेगी। इन 6 महिनों में पिता और परिवारिकजनों का सहयोग प्राप्त होगा। तथा विशेष यात्रा आदि होती रहेगी। व्यापारिक लोगो को कर्ज की स्थिति बन सकती है।

वर्ष 2016 के पश्चात आपके कार्यो में सकारात्मक स्थिति उत्पन्न होगी आपके पूर्व प्रयास अब जाकर आपको लाभ करवायेंगे। इस समय आप अपने लिये सुखों की खोज करोगे और साधन प्राप्त करोगे। इस समय विदेशिक, समुद्र के निकट रहकर काम करने वाले, पर्यटन से जुडे लोग, राजदूत, चिकित्सक, नेटवर्किंग, शिक्षा विभाग, फाइनेंस से सम्बन्धी काम करने वाले तथा स्वास्थ्य से जुडे लोग लाभ प्राप्त करेंगे।

 

Janam Kundali

कोर्ट कचहरी और आप ‘ज्योतिषिय विश्लेषण’

इस वर्ष के जून से लेकर सितम्बर के मध्य व्यापारियों का किया गया निवेश लाभ दे सकता है। इस समय आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। मीन राशि जातको के लिये यह समय पूरे वर्ष का सबसे अधिक लाभ देन वाला होगा। आपके कार्यो में विस्तार होगा लेकिन व्यापारिक लोगों को चोरों और किसी दुर्घटना के कारण परेशानी हो सकती है।

इस वर्ष आपको अधिक मेहनत करनी होगी। भले ही उनके परिणाम तुरन्त न प्राप्त हो। इस वर्ष के प्रारम्भ मे कई अप्रिय स्थिति आपके सामने आयेंगी लेकिन धैर्यपूर्वक आप उन सब से बाहर आ सकते हो। कहते है अंत भला तो सब भला उसी थीम पर आपका वर्ष 2016 रहेगा।

 

Buy Rudraksha

अपने घर का वास्तु सुधारे अपने आईने से….

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here