सूर्य का वृषभ में गोचर 14 मई

मेष : मुंह से संबंधित कोई समस्‍या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों के लिए अच्‍छा समय है। वैवाहिक जीवन में भी मिठास रहेगी। परिवार में किसी सदस्‍य से अनबन हो सकती है। अकारण क्रोध से बचें। व्‍यापार एवं नौकरी के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापार को विस्‍तृत करने के बारे में सोच सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपका कोई कीमती सामान चोरी होने की संभावना है। किसी वरिष्‍ठ अधिकारी से विवाद के संकेत हैं।

मेष राशी का दैनिक राशिफल पढ़िए.

वृषभ : वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। सेहत का ध्‍यान रखें अन्‍यथा बीमार पड़ सकते हैं। लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएं, सफलता अवश्‍य प्राप्‍त होगी। आपके अडियल व्‍यवहार के कारण लोग आपसे परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापारियों के लिए सामान्‍य परिस्थिति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा।

Rashifal 2019

 

वृषभ का दैनिक राशिफल पढ़िए .

मिथुन : आंखों से जुड़ी कोई समस्‍या परेशान कर सकती है। किसी बड़े नुकसान के संकेत हैं। समाज के प्रति आपका व्‍यवहार असहज रह सकता है। इस समय आपका व्‍यवहार दूसरों के लिए असहजता उत्‍पन्‍न कर सकता है। विवाहित संबंध सामान्‍य रहेंगें। लव लाइफ में भरपूर प्‍यार रहेगा। दोस्‍तों पर पैसा खर्च कर सकते हैं एवं हो सकता है आपका कोई दोस्‍त आपको बेवकूफ बना दे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विलासपूर्ण जीवन का त्‍याग करें एवं धन की बचत पर ध्‍यान दें।

मिथुन राशी का दैनिक राशिफल पढ़िए

कर्क : इस गोचर के दौरान आपको किसी बड़े लाभ की संभावना है। दोस्‍तों का सहयोग प्राप्‍त होगा। वरिष्‍ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्‍टि से भी अच्‍छा समय है। कार्यस्‍थल पर मान-सम्‍मान में बढ़ोत्‍तरी होगी। कोई बड़ी जिम्‍मेदारी आपको दी जा सकती है। वैवाहिक जीवन उत्‍तम रहेगा। संतान की तरफ से नुकसान झेलना पड़ सकता है। लव लाइफ भी सामान्‍य रहने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में ज्‍यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगें। धार्मिक कार्यों में अधिक समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

सिंह : यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए अत्‍यंत लाभदायी सिद्ध होगा। आपको कोई नई जिम्‍मेदारी दी जा सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगें। अध्‍यात्‍म के प्रति रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सामान्‍य रहेगा। वाहन संबंधी समस्‍या आ सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। प्रसन्‍न रहेंगें। आपका सामाजिक तौर पर विकास होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

Free Janm Kundli

 

कन्या : गोचर की शुरूआत में अधिक धर्न खर्च होने के संकेत हैं लेकिन थोड़े समय के बाद लाभ के संकेत हैं। अपने से बड़ों से सहायता प्राप्‍त होगी। बिगड़ते हुए काम बनते नजर आएंगें। कहीं तीर्थयात्रा पर जाने की इच्‍छा हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य परेशानी आ सकती है। अपने व्‍यवहार पर नियंत्रण रखें अन्‍यथा लोगों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।

तुला : वैवाहिक जीवन के लिए प्रतिकूल समय है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा होने की संभावना है। शत्रु आपके कार्यों में बाधा उत्‍पन्‍न कर सकते हैं। इस समय आपके गुप्‍त शत्रु भी काफी सक्रिय रहेंगें। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। दूसरों के आपसी झगड़ों से दूर रहें अन्‍यथा किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक : आपके वैवाहिक संबंधों में दिक्‍कते आ सकती हैं। लव लाइफ सामान्‍य रहेगी। कार्यस्‍थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। बिना बात पर क्रोध करेंगें। बुखार से ग्रस्‍त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। हो सकता है कि इस समय आपके शरीर का तापमान ज्‍यादा बना रहे। इस समय आप स्‍वयं को साबित कर पाएंगें।

धनु : भाग्‍य का साथ नहीं मिलेगा। स्‍वयं पर नियंत्रण रखें अन्‍यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं पर जीत हासिल कर पाएंगें। इस समय आपका पहनावा दूसरों को आ‍कर्षित करेगा। मन शांत रहेगा। विवाहित संबंधों के लिए अनुकूल समय है। प्रेम संबंधों में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य ज़रा विलंब से पूर्ण होंगें। कार्यस्‍थल पर किसी को डॉमिनेट करने का प्रयास न करें।

Birth Stone

 

मकर : संतान की तरफ से कोई नुकसान झेलना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्‍मकता बनी रहेगी। वैवाहिक संबंधों में भरपूर रोमांस रहेगा। आध्‍यात्मिक कार्यों के प्रति रूचिࠀ रहेगी। समाज में मान-सम्‍मान बढ़ेगा। आपको अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने की जरूरत है।

कुम्भ : पेट में किसी खराबी के कारण स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ा रहेगा। वैवाहिक स्‍तर पर आपके अधिक योगदान और समय की आवश्‍यकता है। नौकरी और व्‍यवसाय में लाभ होगा। इस समय आप स्‍वयं को दूसरों से बेहतर साबित कर पाएंगें। घर की साज-सज्‍जा के बारे में सोच सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्‍य रहेंगें। भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सेहत के लिहाज़ से अच्‍छा समय है बस पेट का ध्‍यान रखने की सलाह दी जाती है।

Hindu Puja Online

 

मीन : जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्‍य रहेंगें। वैवाहिक जीवन में कुछ नया नहीं होगा। इस समय आपको अपनी लव लाइफ पर ध्‍यान देने की जरूरत है। भाइयों से लाभ मिल सकता है। मन से शांत रहेंगें। घूमने-फिरने और मनोरंजन में ज्‍यादा बिज़ी रहेंगें। परिवार के साथ ज्‍यादा समय बिता पाएंगें। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्‍तों का सहयोग प्राप्‍त होगा। परिवार के सदस्‍यों के बीच प्रेमपूर्ण संबंध रहेंगें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here