वृषभ राशि के लोगों की इनके साथ रहती है बैस्‍ट कंपैटिबिलटी

वृषभ राशि वालों की कंपैटिबिलिटी

वृषभ राशि के जातकों का दिल बहुत बड़ा होता है। दूसरों की खुशी के लिए ये कुछ भी कर गुज़रते हैं। ये जातक अपने रिश्‍तों में मधुरता और स्थिरता को ज्‍यादा महत्‍व देते हैं। ये रोमांटिक, दूसरों को प्‍यार करने वाले और आकर्षित होते हैं।

मेष राशि 

 

मेष जातक जल्‍दबाजी में रहते हैं तो वृषभ जातक हर काम को गहराई से जानने के बाद ही करते हैं। इनके रिश्‍ते को सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि ये दोनों ही एक दूसरे के विचारों का सम्‍मान करें।

पढ़ें मेष राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Online Puja

वृषभ राशि 

 

यह जातक कोमल, ईमानदार और उदार होते हैं। ये अपने रिश्‍ते में भी अपने इन्‍हीं गुणों को प्रतिबिंबित करते हैं। वृषभ का जिद्दी स्‍वभाव कभी-कभी रिश्‍ते में अनबन का कारण बन सकता है।

पढ़ें वृषभ राशि का वा‍र्षिक राशिफल

मिथुन राशि 

 

वृषभ जातक शांत होते हैं तो वहीं मिथुन अस्थिर होते हैं। इन दोनों के विपरीत गुण कभी-कभी इनके रिश्‍ते में समस्‍या उत्‍पन्‍न कर सकते हैं।

पढ़ें मिथुन राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Daily Horoscope

कर्क राशि 

 

इन दोनों राशियों के जातकों की एक समान रुचि के कारण ये उत्तम जोड़ी के रूप में उभरकर सामने आते हैं। दोनों के बीच अद्भुत सामंजस्य‍ देखने को मिलता है। कर्क राशि वाले जातकों को अपने साथी की खुशी के लिए कुकिंग करना भी अच्छा लगता है। इनका स्वोभाव काफी केयरिंग होता है जो वृषभ राशि वाले जातकों को इनके प्रति आकर्षित करता है।

पढ़ें कर्क राशि का वा‍र्षिक राशिफल

सिंह राशि 

 

इस राशि वाले दोनों ही जातक बहुत भावुक होते हैं। वृषभ राशि के जातकों को निरंतर प्रोत्सानहन करने की आवश्यकता होती तो वहीं वृषभ राशि वाले अपने साथी से प्रशंसा की उम्मीद करते हैं। इन दोनों राशियों का मेल होने पर इन्हें अपने रिश्ते को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए।

पढ़ें सिंह राशि का वा‍र्षिक राशिफल

कन्या राशि 

 

यदि कन्‍या राशि के जातक वृषभ के साथ तालमेल बनाकर चलें तो इनका रिश्‍ता दूसरों के लिए मिसाल बन सकता है। वृषभ राशि के जातक शांत होते हैं तो वहीं कन्‍या राशि के व्‍यक्‍ति प्‍यार और सेक्‍स का अच्‍छा ज्ञान रखते हैं। ये दोनों एक दूसरे की कमियों और खूबियों के पूरक हैं।

पढ़ें कन्‍या राशि का वा‍र्षिक राशिफल

तुला राशि 

 

तुला राशि वाले जातकों को हर बहस को जीतने की ललक होती है जबकि वृषभ राशि वाले व्येक्तिं ऐसे समय चुप रहना ज्याीदा उचित समझते हैं। इसलिए ये दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी तरह से सामंजस्य बना पाते हैं। अधिकतर मामलों में इनकी रुचि एक समान होती है। इन्हें  संगीत और कुकिंग करना पसंद होता है।

पढ़ें तुला राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Weekly Horoscope

वृश्चिक राशि 

 

वृषभ राशि वाले जातक दृढ़ और घरेलू होते हैं। ये दोनों ही राशियां ईमानदार होती हैं। वृषभ राशि वालों का मजबूत स्वभाव वृश्चिक राशि वालों के जीवन में मददगार साबित होता है।

पढ़ें वृश्चिक राशि का वा‍र्षिक राशिफल

धनु राशि 

 

यदि ये दोनों जातक एक-दूसरे की कमियां निकालने के बजाय प्रशंसा करें तो इनका रिश्ता  आगे बढ़ सकता है। यदि  वृषभ राशि वाले जातक धनु जातकों की आवेगशीलता को संतुलित रखें तो इनका संबंध बेहतर बन सकता है।

पढ़ें धनु राशि का वा‍र्षिक राशिफल

मकर राशि 

 

इन दोनों राशियों के मिलने पर एक परफैक्‍ट जोड़ी बनती है। वृषभ राशि के जातकों को प्रेम संबंध में प्‍यार और सुरक्षा की जरूरत होती है जिसे मकर राशि के व्‍यक्‍ति अच्‍छी तरह से पूरा कर पाते हैं।

पढ़ें मकर राशि का वा‍र्षिक राशिफल

कुम्भ राशि 

 

वृषभ जातक सादगी का जीवन जीते हैं तो वहीं कुंभ जातकों को परिवर्तनशील जीवन अच्‍छा लगता है। इन दोनों का ही स्‍वभाव जिद्दी होता है जिस कारण इनके बीच अनावश्‍यक मुद्दों पर बहस होती है।

पढ़ें कुंभ राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Monthly Horoscope

मीन राशि 

 

इस रिश्‍ते में वैचारिक मतभेद रहते हैं। इनका स्‍वभाव बिलकुल ही विपरीत होता है किंतु फिर भी इनके प्रेम और धैर्य से इनके रिश्‍ते को सुखद बनाया जा सकता है।

पढ़ें मीन राशि का वा‍र्षिक राशिफल

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here