इस रूप में गणेश जी के दर्शन करने से घर आती है गरीबी

भगवान गणेश की कृपा

भगवान गणेश की कृपा से जीवन के सारे कष्‍टों से मुक्‍ति मिलती है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले श्री गणेश जी की आराधना करना मंगलकारी माना जाता है। भगवान गणपति के आशीर्वाद से सुख की छाया हमेशा बनी रहती है। गणपति जी के अंगों में शुभता और चमत्‍कारी शक्‍तियों का वास होता है।

दरिद्रता

आपको जानकर हैरानी होगी कि गणपति जी का एक अंग ऐसा भी है जिसके दर्शन से नकारात्‍मकता और दरिद्रता प्राप्‍त होती है। जानिए, भगवान गणेश के किस अंग के दर्शन करना अशुभ माना जाता है।

Daily Horoscope

पीठ के दर्शन

शास्‍त्रों के अनुसार गणेश जी के कानों में वैदिक ज्ञान, सूंड में धर्म, मस्तक में ब्रह्मलोक, दाएं हाथ में वरदान, बाएं हाथ में अन्न का वास होता है जिससे वह सभी जीवों का पालन करते हैं। उनके पेट में धन-संपन्‍नता, नाभि में ब्रह्मांड, नेत्रों में लक्ष्य तथा चरणों में सप्तलोक होते हैं। गणेश जी के इन अंगों के दर्शन करने पर भक्‍त को उक्‍त वरदान का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन शास्‍त्रों में गणेश जी की पीठ के दर्शन को निषेध माना गया है।

गरीबी का वास

वैदिक शास्‍त्रों के अनुसार गणेश जी की पीठ में दरिद्रता एवं गरीबी का वास होता है। अत: उनकी पीठ के दर्शन करने की मनाही है। इसलिए अगर आपने गलती से पीठ के दर्शन कर लिए हैं तो पुन: गणेश जी के मुख के दर्शन कर लेने चाहिए। ऐसा करने से इसका दोष समाप्त हो जाता है।

Weekly Horoscope

इस तरह पल में करें भगवाान गणेश को प्रसन्‍न

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here