शुक्र का तुला में गोचर

मेष: सातवें भाव में शुक्र का गोचर निजी जीवन में ऐशो-आराम लेकर आएगा। आप प्रसन्‍न रहेंगे और महंगी चीजों का क्रय भी करेंगे। अपने आत्‍मबल में अद्भुत विकास महसूस करेंगे, साथ ही हाजिर जवाब भी होंगे। मन भोग विलास में रहेगा जिस कारण दैनिक कार्यों में कुछ प्रभाव पड़ेगा। किन्‍तु किसी प्रकार के नुकसान का योग नहीं है। इस बीच लंबी यात्रा के लिए भी जाने के योग हैं। शुक्र का यह गोचर मेष जातकों को धन लाभ अवश्‍य करा कर जाएगा।

वृषभ: लग्‍नेश के छठे घर में जाने पर थोड़ा नुकसान होने की संभावना है। मन व्‍यथित रहेगा और आत्‍म विश्‍वास में भी कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी तनाव महसूस करेंगे। यह गोचर आपको आतंरिक सुख देकर जाएगा। अपने पुराने इष्‍ट मित्रों से मुलाकात होगी। आय के कुछ नए स्रोत बनेंगे और दोस्‍तों के साथ मिलकर कुछ नया करने का भी विचार उत्‍पन्‍न होगा। समय ठीक है किन्‍तु इससे ज्‍यादा अपेक्षाएं न रखें।

मिथुन: पांचवें भाव में शुक्र आपकी क्रिएट‍िविटी को चरम पर पहुंचा देगा। आपका व्‍यक्तित्‍व ज्‍यादा आकर्षक होगा और लोग आपके साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। मन ही मन आप बहुत प्रसनन रहने वाले हैं। शुक्र का प्रभाव आपको ऐशोआराम और मौज-मस्‍ती की ओर ले जाएगा। गीत-संगीत, घूमना-फिरना और दोस्‍तों के साथ दावतों में काफी समय व्‍यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में हैं तो स्‍वयं पर नियंत्रण रखिए नहीं तो परेशानियों का सामना करना होगा। समय के सदोपयोग पर भी ध्‍यान रहे।

Janam Kundali

कैसा रहेगा आपके लिए २०१६ ,वर्षफल लेने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

कर्क: कार्यक्षेत्र में आप और निपुण होंगे आपकी कार्यक्षमता में पॉजिट‍िव बदलाव आएंगे। इस गोचर का सबसे ज्‍यादा असर आपके रहने के स्‍थान पर पड़ेगा। आप अपने निवास स्‍थान पर ऐसे डेकोरेट‍िव सामान लाएंगे जिनका सीधा संबंध शुक्र से हो जैसे नए कालीन, पेंट‍िंग, आलीशान सोफे आदि लाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्‍छा है। यदि किसी से प्‍यार करते हैं तो उसे प्रपोज करने का इससे बेहतर समय नहीं है। परिवार के साथ लंबी यात्राओं में जाएं और धर्म-कर्म के कार्यों में ध्‍यान लगाएं समय बहुत अच्‍छा बीतेगा।

सिंह: यह समय काफी अच्‍छा है। इच्‍छा पूर्ती और लंबे समय से सोचे हुए काम को कर लेने का यही सही समय है। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और कुछ नए गैजेट्स भी खरीदेंगे। यह गोचर आपके बोलने और भाषण देने की शैली में कुछ कलात्‍मक्‍ता लेकर आएगा। नया करने की चाह में आप अपने लुक और कपड़ों के साथ भी एक्‍सपेरिमेंट करेंगे। आत्‍मविश्‍वास से भरे रहेंगे किन्‍तु अति-आत्‍मविश्‍वास में कोई कदम न उठाएं। विशेषकर धन संबंधि मामलों में विशेषज्ञों की सलाह लें और उन्‍हीं की सलाह के अनुसार निवेश करें। उधार न दें।webVENUS-TRANSIT-IN-LIBRA

कन्‍या: शुक्र आपके धन भाव में प्रवेश कर रहा है। इसका सीधा संकेत धन-धान्‍य में वृद्धि है। इसके अलावा परिवार के लोगों से भी अच्‍छा तालमेल रहेगा। दूर के मित्रों से मुलाकात और बातचीत के योग भी हैं। परिस्‍थिति और समय के अनुसार आपकी ख्‍याति भी बढ़ेगी। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखिए और ज्‍यादा उतावले मन रहिए। सेक्‍स में जरूरत से ज्‍यादा लिप्‍त होना नुकसान पहुंचा सकता है। यदि जमीन का करोबार है तो आप निसंदेह लाभ कमाएंगे और महंगी लग्‍जरी वस्‍तुओं का क्रय करेंगे। समय अच्‍छा है आनंद लें।

Horoscope 2025

तुला: शुक्र के लग्‍न में आने से आपमें ऊर्जा का अपार संचार होगा। विपरीत लिंग के प्रति झुकाव बढ़ेगा और भोग विलास में अधिक रूचि होगी। इससे अलग कार्यक्षेत्र में किए गए हर प्रयास सफल होंगे। खर्चों में नियंत्रण रखें और बिना देखे-समझे सामान खरीदने से बचें नहीं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं। पारीवारिक जीवन अच्‍छा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ी गिरावट महसूस करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा तथा ससुराल पक्ष से धन लाभ के संकेत भी हैं।

वृश्‍चिक: बारहवें भाव में शुक्र आपको लाभ पहुंचाने की तैयारी में है। आगे बढ़ते रहेंगे और स्‍वयं पर थोड़ा संयम रखेंगे तो कोई भी बाधा नहीं आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ी गिरावट आएंगी किन्‍तु यह चिंता का विषय नहीं है। किसी पर भी जरूरत से ज्‍यादा भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। गुप्‍त प्रेम संबंधों पर ज्‍यादा समय न दें नहीं तो अनायास ही आलस्‍य घर करेगा। शुक्र का प्रभाव सेक्‍स के प्रति आकर्षित करेगा। आपके लिए संयम ही सफलता की कुंजी है।

धनु: शुक्र का यह गोचर आपको मित्रों के ज्‍यादा करीब लाएगा। उनके साथ अच्‍छा समय बिताएंगे और उनकी मदद से कुछ बेहतर करने के मार्ग भी खुलेंगे। आपके प्रयासों से आप सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे। परिचितों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में कुछ अनबन होकर निराशा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के लिए बेहतर समय है। धन लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं। व्‍यर्थ ही धन खर्च न करें और न ही बिना जाने समझें कहीं निवेश करें।

मकर: संचार, मीडिया, संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर बहुत अच्‍छे परिणाम लेकर आने वाला है। इन क्षेत्रों में किया गया प्रयास बहुत थोड़ी सी मेहनत और थोड़े से प्रयास के बाद अच्‍छे परिणाम देगा। विदेशों से धन लाभ की संभावनााएं हैं। धार्मिक अनुष्‍ठानों में आपकी रूचि बढ़ सकती है और घर में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर की साज-सज्‍जा में मन लगेगा और अपने निवास स्‍थान को ज्‍यादा सुंदर बनाने की ओर काम करेंगे।

Buy Rudraksha

कुम्‍भ: शुक्र का यह गोचर मिले जुले फल लेकर आ रहा है। कुछ मामलों में आपको सचेत रहना अति आवश्‍यक है। धन संबंधि मामलों में किसी पर विश्‍वास न करें। पराई स्‍त्री या पुरूष से किसी प्रकार की घनिष्‍ठता न रखें। यह समय नए काम को शुरू करने के लिए बहुत उपयुक्‍त है। कार्य के लिए दूर की यात्रा होना संभव है जिससे लाभ होगा। धन आने के मार्ग खुलेंगे। धर्म और धार्मिक चीजों के व्‍यवसाय में हैं तो यह समय बहुत अच्‍छा है।

मीन: मीन राशि के लिए यह गोचर बहुत अच्‍छा नहीं है। संयम और धैर्य की बहुत ज्‍यादा आवश्‍यक्‍ता है। आपमें सेक्‍स के प्रति बहुत ज्‍यादा झुकाव रहेगा जिस पर नियंत्रण करना बहुत आवश्‍यक है। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। कई कार्य रूकेंगे और आपको मानसिक रूप से विचलित करेंगे। बिना निराश हुए सिर्फ काम करते रहना है। यह समय आत्‍मबल में कमी लाएगा लेकिन फिर भी पूरे धैर्य से काम करना है। गोचर की समाप्‍ति के साथ सब सामान्‍य हो जाएगा इसलिए धैर्य और शांति से समय निकल जाने दें।

Buy Gemstones

 By Acharya Raman

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here