साप्ताहिक टैरो राशिफल 2020 : राशिनुसार जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक टैरो राशिफल 2020 (25 अक्टूबर- 31 अक्टूबर) -टैरो रीडर सुधा (Tarot Reader Sudha

जानिये किस राशि के लिए ये सप्ताह रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 

ये सप्ताह मेष जातको के लिए मौको से भरपूर है,अब तक किये गए प्रयास फल देंगे,यात्रा का योग बनेगा,क्रिया कलापों में तेजी आयेगी,धन प्राप्ति के मार्ग खुलेगे,किसी को उधार देने से बचे,किन्तु जरूरतमंद की मदद या कहीं दान करे|

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल

इस पूरे सप्ताह वृषभ राशी के सभी जातको को मानसिक संतुलन की बहुत जरुरत पड़ेगी,अपनी योजनाओ को तुरंत सबको न बताये,मन की बात अभी करने का समय नहीं है|कर्म फल मिलने का समय आ गया है | महिला जातक धैर्य न खोये |

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशी के सभी जातको के लिए ये पूरा सप्ताह उत्सव और मनोरंजन से भरपूर रहेगा |कोई खुश खबरी मिल सकती है,नया घर या नयी नौकरी के प्रयास सफल होंगे,जीवन में नयी उमंग फिर से लौट आयेगी| ये सप्ताह शुभ फल देगा |

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

जीवन में आयी अच्छी गति को जल्दबाजी से ख़राब न करे बनते काम बिगड़ सकते है,अपनी योजनाओ को लयबद्ध कर ले,किसी अपने की सलाह ले| यात्रा में सावधानी बरते | ये सप्ताह आपके काम को गति देगा,बच्चो की सेहत का विशेष ध्यान रखें|

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशी वालो के जीवन में ये सप्ताह एक नयी रफ़्तार लेकर आयेगा,रुके  हुए काम बनेगे,किये गए काम से  यश मिलेगा| अनजाने शत्रु से सावधान रहें |यात्रा के सफल परिणाम मिलेगे,घर में कोई बच्चा है तो उसकी नज़र उतारे,वाहन का विशेष ध्यान रखे |

अभी 11 मुखी रुद्राक्ष आर्डर करें

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशी वालो का ये सप्ताह थकान और निराशा से भरा रहेगा मन को फ़िलहाल कही और लगाये,अभी किया कोई भी प्रयास उपयुक्त फल नहीं देगा | किसी के बहकावे में न आयें ,कान भरने वालो से बचें | शत्रु शांत है पर थका नहीं है,पानी से दूर रहें |

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

आपकी दूर दृष्टि काम कर रही है किन्तु अपनी सजगता को कम न होने दें ,बेध्यानी में लिया गया आखरी कदम हाथ आयी सफलता को खो देगा |किसी अपने का कहा सुने शुभ होगा,आप मंजिल के बहुत पास हो प्रयास बंद न करें अपनी उर्जा को संचित करे|

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

महिला जातको के शक्ति प्रदर्शन का विशेष समय है ,प्रयास में सफलता मिलेगी | हवाई यात्रा का योग है| अन्य सभी का पूरा सप्ताह उर्जा से भरपूर रहेगा,प्रयास सफल होंगे अगर किसी प्रपोस करेगे तो हां ही होगी,कुल मिलाकर भाग्य साथ देगा |

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

घर के बड़े का मार्गदर्शन ले सफलता मिलेगी,गुरु की शरण ले गतिविधि में तेज़ी आयेगी ,प्रयास सफल होगे,यात्रा का योग बनेगा,अगर जगह बदलने का विचार है तो समय अनुकूल है,नौकरी भी बदल सकते हैं|अपने लक्ष्य निर्धारित करके आगे बड़े|

अभी महालक्ष्मी पूजा बुक करें

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह धन एवं सुख देने वाला है|मन में उमंग रहेगी काम को गति मिलेगी,थोडा सा प्रयास सफलता दिलाएगा बड़ो का मान बढेगा,विद्यार्थी अपन लक्ष्य को प्राप्त करेगे,स्वास्थ्य का ध्यान रखे,यात्रा को आगे बड़ा दे|संकट मोचन का पाठ करें|

कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह जहाँ महिलाओं को मान दिलाएगा वही पुरुष जातको के काम अटक जायेगे,मानसिक संतुलन बनाये रखे ,अभी कोई भी बड़ा फैसला न करें|हड्डियों का दर्द परेशां कर सकता है,काम की जगह कोई महिला मदद कर सकती है,यात्रा टाल दें|

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

अपवाद को हावी न होने दें अपने लक्ष्य से हटें नहीं प्रयास जरी रखें सफलता जरुर मिलेगी मन को एक तरफ कर लें उर्जा की कमी रहेगी बच्चो को सफलता मिलेगी,नै शुरुआत के लिए सही समय है,नए सम्बन्ध स्थापित होगे ,आपको स्त्थिर रहेना होगा|

अभी महालक्ष्मी पूजा बुक करें

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here