जानिए कुंडली में कब बनता है विपरीत राजयोग : क्या हैं इसके प्रभाव

ravi-1_480 रवि जोशी
वैदिक ज्योतिषाचार्य

ज्‍योतिषी ज्ञान के अनुसार योग का अर्थ ग्रहों के एक विशेष क्रम या विन्‍यास में बनी व्‍यवस्‍था एवं संयोजन है। जन्‍म पत्रिका में अनेक राजयोग होते हैं किंतु विपरीत राजयोग की अपनी खास विशेषता है।

पौराणिक धर्मग्रंथों में छठे, आठवें और बारहवें घर को दुष्‍टस्‍थान के रूप में चित्रित किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के संयोजन में इन घरों के स्‍वामी तो प्रतिकूल प्रभाव डालते ही हैं साथ ही उनमें विराजे ग्रह भी शत्रुवत हो जाते हैं। विपरीत राजयोग स्वयं 6ठे, 8वें, और 12वें घरों और उनके स्वामियों का एक संयोजन है।

कोल्कता वर्सेज डेल्ही डेअर डेविल्स...

Horoscope 2025

 

जिस प्रकार कुण्डली में राजयोग सुख, वैभव, उन्नति और सफलता देता है उसी प्रकार विपरीत राजयोग भी शुभ फलदायी होता है। ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार जब विपरीत राजयोग बनाने वाले ग्रह की दशा चलती है तब परिस्थितयां तेजी से बदलती हैं और व्यक्ति को हर तरफ से कामयाबी व सफलता मिलती है। विपरीत राजयोग में व्‍यक्‍ति को किसी की हानि और पतन से लाभ पहुंचता है। आइए जानते हैं विपरीत राजयोग के प्रकार -:

10171140_1543090085978307_8761545730105828193_n

कठिन विपरीत राजयोग

छठे, आठवें और बारहवें घर में षष्‍ठमेश की उपस्‍थिति में यह योग बनता है। इस योग में जातक अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करता है, समाज में उसकी प्रतिष्‍ठा बढ़ती है, उसे अच्छे मित्रों, परिवार, जीवन साथी तथा बच्चों का वरदान मिलता है। वह धनी और प्रसिद्ध बनता है। उसके भाग्‍य में सारी सुख-सुविधाएं होती हैं।

रहस्यात्मक है तिरूपति बालाजी का मंदिर, भक्त रह जाते हैं…

Janam Kundali

 

विपरीत सरल राजयोग

भारतीय ज्‍योतिष अनुसार जन्‍मकुंडली में छठे, आठवें और बारहवें घर में अष्‍टमेश की उपस्‍थिति में यह योग बनता है। कुंडली में इस योग के बनने सक जातक मं विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता आती है और वह प्रतिकूल परिस्थितियों से नहीं घबराता।

विपरीत विमल राजयोग

छठे, आठवें और बारहवें घर में द्वादश की उपस्‍थिति में यह योग बनता है। इस योग के बनने के कारण व्‍यक्‍ति स्‍वतंत्रता पसंद करता है। उसे जीवन में खुश रहना अच्‍छा लगता है एवं वह न्‍यायप्रिय होता है। वह समाज में अपने अच्‍छे आचरण और व्‍यवहार के लिए जाना जाता है। ऐसे जातक धन संग्रह करने मे प्रवीण होता है।

लव लाइफ को फेंगशुई से बनाएं खुशनुमा…

Buy Gemstones

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

4.3/5 - (10 votes)

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here