अपनी लव लाइफ को खुशनुमा बनाने के लिए जानें फेंगुशई के उपाय

फेंगशुई, चीन की वास्‍तुकला है। अपने घर एवं ऑफिस में इसका प्रयोग कर आप अपना जीवन खुशहाल बना सकते हैं। फेंगशुई में सकारात्‍मक ऊर्जा लाने की शक्‍ति होती है। आज की पीढ़ी भले ही आधुनिक हो गई हो लेकिन यह पीढ़ी भी वास्‍तु शास्‍त्र में विश्‍वास रखती है। आजकल भारतीय वास्‍तुशास्‍त्र के साथ-साथ फेंगशुई भी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

लव बर्ड, लाफिंग बुद्धा, क्रिस्‍टल, कछुआ, कैंडल और विंडचाइम फेंगशुई के ही उत्‍पाद हैं। कुछ लोग इन्‍हें केवल साज-सज्‍जा का सामान मानते हैं लेकिन आपको बता दें कि इसके पीछे मान्‍यता भी होती है जिससे अधिकतर लोग अनजान रहते हैं। फेंगशुई के उपाय आजकल काफी लोकप्रिय हैं। ये किस प्रकार से आपकी लव लाइफ में खुशियां भर देंगें आइए जानते हैं -:

– वैवाहिक दंपत्‍ति कम्‍प्‍यूटर एवं टीवी अपने कमरे में न रखे। टी.वी या कंप्यूटर आपसी संवाद की प्रक्रिया में बाधक हो सकते हैं।

Online Puja

अपने लकी नंबर के अनुसार रखें वास्‍तु की ये चीज़ें, गरीबी रहेगी कोसों दूर

– अपने शयनकक्ष में किसी भी तरह का विभाजन न रखें, चाहे वह छत को दो हिस्सों में दिखाती बीम हो या फिर आपके बिस्तर को दो हिस्सों में करते गद्दे। फेंगशुई आपको डबल बेड पर भी सिंगल गद्दे के इस्तेमाल की सलाह देता है। नदी, तालाब, झरना और जल संग्रह आदि की तस्वीरें भी सोने वाले कमरे में नहीं लगानी चाहिए।

सतयुग में भी कामधेनु से बढ़ा लालच…

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

– बैडरूम में शीशा नहीं लगा होना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार इससे पति-पत्‍नी के बीच मनमुटाव रहता है। यदि शीशा है भी तो उसे पर्दे से ढक कर रखें। दर्पण में आपका बिस्‍तर नजर नहीं आना चाहिए। यह दाम्‍पत्‍य जीवन के लिए अशुभ माना जाता है।

पति-पत्‍नी के बीच बार-बार झगड़े की वजह हो सकता है वास्‍तुदोष, अभी करें ये वास्‍तु उपाय

Weekly Horoscope

– घर का दक्षिण-पश्चिम हिस्‍सा फेंगशुई के अनुसार प्यार के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है। इस हिस्से को जितना हो सके सजा कर रखें। दीवारों पर रोमांटिक रंगों का इस्तेमाल करने से भी सकारात्मक उर्जा मिलती है।

जानें कैसे झाड़ू बदलती है आपका भाग्य…

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here