शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश 25 दिसम्बर

मेष राशि- शुक्र का वृश्चिक प्रवेश मेष राशि जातकों के लिये मिले जुले परिणाम देने वाला होगा। इस समय आपको कार्यो में अधिक प्रयास करना होगा। बेफालतू की रुकावटे आपको परेशान करेंगी। इस समय आपको बेवजह छोटी छोटी समस्याओं से परेशान होना पड सकता है। आकस्मिक धन लाभ होगा। घर या परिवार से दूर जाना पड सकता है। मन में किसी प्रकार का भय आपको परेशान कर सकता है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिये शुक्र का यह परिवर्तन लाभ देने वाला होगा। इस समय स्वास्थ्य उत्तम रहता है। कार्यो मे सुधार देखने को मिलता है। रुके हुये कार्य में तेजी आती है। आपके घर परिवार में सुखों की वृद्धि करने वाला होगा। जीवन साथी व मित्रों का सुख प्राप्त होगा। स्त्रियों को इस समय जीवन साथी से कुछ धोखा मिल सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि जातको के लिये शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश कुछ व्यर्थ की परेशानी उत्पन्न करता है। इस समय शत्रुओं से विरोध सहन करना पडता है। धन के कारण जातक परेशान होता है। किसी प्रकार का रोग होने का भय रहता है। कार्यो में रुकावट आती है। इस समय भोजन आदि का विशेष ध्यान रखे अन्यथा पेट से सम्बंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।

Janm Kundali

कर्क राशि- तुला राशि के लिये शुक्र का यह संचार मान प्रेमसम्बंधों के लिये शुभ है। यह समय विधार्थीयों के लिये शुभ है। पंचम स्थान पर शुक्र का प्रभाव जातक को ज्ञान व सम्मान प्रदान करता है। गायन या लेखन के क्षेत्र से जुडे लोग अधिक लाभ प्राप्त करते है। धर्म व गूढ विद्धाओं के प्रति लगाव बढता है। इस समय गायन या कला के क्षेत्र से जुडे लोग विशेष लाभ प्राप्त करते है। इस समय आपकी सकारात्मक सोच आपको प्रत्येक समस्या से बहार निकालेगी।
सिंह राशि- सिंह राशि जातको के लिये यह समय शुभ माना जाता है। आपके कार्यो में लाभ की प्राप्ती होती है। किसी स्थाई पद का मिलना होता है। कार्यो में सकारात्मकता होती है। इस समय आप खुद के कार्यो के लिये प्रयास कर सकते है। वाहन, मकान या ऐश्वर्य दायक वस्तु की प्राप्ती सम्भव है। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। धन के शुभ संकेत है। इस समय जन्ता द्वारा लाभ मिलता है।

Buy Gemstones

कन्या राशि- कन्या राशि जातको के लिये यह समय भाग्य वृद्धि करने वाला माना जाता है। पराक्रम स्थान पर शुक्र का प्रभाव लेखन या आकंडो से सम्बंधित कार्यो में लाभ देता है। इस समय आपको धन प्राप्ति सम्भव है। किसी धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते है। आपको पिता के द्वारा लाभ मिलने के योग बनते है। हवाई यात्रा हो सकती है।
तुला राशि- तुला राशि के लिये शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश शुभ माना जाता है। उत्तम वस्त्र व उत्तम भोजन की प्राप्ती होती है। इस समय किसी पुराने कार्यो के द्वारा लाभ प्राप्त होता है। धन स्थान पर शुक्र का प्रभाव जातक की वाणी पर विशेष शुभ प्रभाव रखती है। यह गोचर शिक्षा या ज्ञान प्राप्ती के जिज्ञासु के लिये शुभ रहेगा। व्यापारी वर्ग इस समय अधिक धन कमा सकते है।
वृश्चिक राशि- व्ययेश शुक्र का लग्न पर प्रभाव दाम्पत्य जीवन में सुधार करेगा। इस समय आंतरिक सम्बंधों को लेकर चल रही समस्याये खत्म होगी। खर्चे अनियंत्रित होंगे तथा किसी कारण वश अस्पताल या डॉक्टर के चक्कर लगाने पड सकते है। विदेश से जुडे लोगों के लिये यह समय शुभ रहेगा। षष्ठेश शुक्र का प्रभाव शत्रुओं के द्वारा परेशानी उत्पन्न करने वाला होगा। अपनी किमती वस्तुओं का ध्यान रखे।

Horoscope 2025

धनु राशि- धनु राशि जातको के लिये यह गोचर उत्तम फल प्रदान करने वाला होगा। इस समय जातक विशेष भोगों को भोगता है। घूमना फिरना या किसी रमणीय स्थल की यात्रा होने के योग है। वस्त्र व ऐश्वर्य युक्त वस्तुओं की प्राप्ती होगी इस समय आप अधिकतर मनोरन्जन के साधनों की तरफ व्यस्त रहोगे। इस समय आपके द्वारा गरीबों को या दूसरों को लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि- मकर राशि जातको के लिये शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश शुभ होता है। शुक्र का एकादश स्थान पर प्रभाव व्यक्ति को मान सम्मान में वृद्धि देने वाला होता है। इस समय किये गये प्रयास सफल होते है। व्यक्ति को विवादों व लडाई झगडों में विजय प्राप्त होती है। आय के स्त्रोत बढते है। व्यक्ति को परिवारिक जनों का सुख प्राप्त होता है। तथा खुद के कार्यो के लिये किये गये प्रयास सफल होते है।
कुम्भ राशि- कुम्भ राशि जातको के लिये शुक्र या परिवर्तन धन व मान सम्मान में वृद्धि करने वाला होता है। इस समय आपके कार्यों में सुंदरता देखने को मिलेगी। पिता का सुख प्राप्त होता है। इस समय कार्य स्थल पर भी मान सम्मान में वृद्धि होती है। व्यक्ति सकारात्मक होकर कार्य करता है। घर का माहौल सकारात्मक होता है।
मीन राशि- शुक्र का नवम स्थान पर प्रभाव व्यक्ति को यात्रा करवाता है। भाग्यवृद्धि होती है। इस समय किसी नौकरी या इन्टरव्यूं के लिये किये गये प्रयास सफल होते है। धर्म व अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा बढी हुई रहती है। व्यक्ति के मान सम्मान व स्वाथ्य में वृद्धि होती है। इस समय चारों तरफ से व्यक्ति को खुशियां प्राप्त होती है।

Buy Rudraksha

 

By Acharya Raman
किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here