शुक्र 19 जनवरी से धनु राशि में गोचर कर रहा है जहां वह 12 फरवरी तक रहेगा। धनु राशि में केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्र आते हैं। इस दौरान शुक्र इन्हीं से होकर गुजरेगा। यह गोचर इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि शुभफलदायी ग्रह शुक्र अपनी शत्रु राशि में गोचर कर रहा है और यह अग्नी तत्व की राशि भी है। आइए देखें 12 राशियों में इस गोचर का क्या और कैसा प्रभाव पड़ेगा:
1) मेष Aries: यह गोचर आपको चेहरे और जननांगों से संबंधित परेशानियां देगा। आपको फुंसिया या स्किन इंफेक्शन हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है किन्तु ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा है। कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके पिता को आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आप मिठाई और आइसक्रीम खूब जम कर खाने वाले हैं। आपका वैवाहिक जीवन भी मधुर होगा।
2) वृषभ Taurus: रति क्रिया के दौरान आपको तकलीफ हो सकती है। ऐसा भी संभव है कि आपके खिलाफ कोई षणयंत्र रचा जाए। विपरीत लिंग के साथियों से सावधान रहें। आपके रूके काम इस समय में पूरे हो जाएंगे इसलिए उन कामों को सबसे पहले करें जो अधिक महत्वपूर्ण हों। कुछ दिनों के लिए आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। लोगों से बड़े वादे न करें।
3)मिथुन Gemini: इस राशि का लग्न स्वामी वक्री होकर अस्त हो रहा है। इसलिए यह गोचर आपको किसी भी प्रकार का शुभफल नहीं देने वाली। इस कठिन समय में आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उनके लिए आप कुछ खर्च भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में सबकुछ सामान्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। फरवरी के शुरूआती दिनों में आपकी तबियत नासाज रह सकती है।
4) कर्क Cancer: जहां तक सितारे संकेत दे रहे हैं आपके लिए यह गोचर बहुत बेहतर होने वाला है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में सबकुछ आपके अनुसार ही होता नजर आएगा। इस दौरान किसी भी क्षेत्र में आपको बाधाएं नहीं आएंगी किन्तु ध्यान रखें यह गोचर बहुत लंबा नहीं होने वाला है। इसलिए इस क्षणिक खुशी में खुद पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन यही लंबी चलने वाली नहीं है। दूर की यात्रा का प्लान बन सकता है। मीठा खाने पर थोड़ा नियंत्रण करें तो बेहतर होगा।
5)सिंह Leo: लग्न से छठवें घर में सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है इसलिए इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एसिडिटी आपकी नींद में बाधा बन सकती है। अपने से बढ़े या आदरणीय के साथ कुछ गरमा-गरम बहस होने के संकेत है, सचेत रहें। पांचवे घर में शुक्र होगा और वह दसवें घर का मालिक है इसलिए अपने क्रोध पर काबू करें और शांत रहे।
6) कन्या Virgo: यह वक्री और अस्त शुक्र का गोचर है इसलिए आपके लिए सलाह है कि किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय न लें। इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट खो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती कर बैठेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो किसी बड़े नुकसान के लिए तैयार हो जाइए। शुक्र के इस गोचर को जितनी शांति से निकल जाने देंगे उतना ही अच्छा होगा।
7) तुला Libra: इस गोचर से आपका लग्न स्वामी तीसरे घर में होगा और वक्री बुध से योग करेगा। इसका प्रभाव आपकी कम्युनिकेशन क्षमता पर पड़ेगा। आपके मोबाइल और दूसरे गैजेट के खराब होने और खोने की संभावना है ध्यान रखें। आपको कई छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिनका कोई विशेष लाभ नहीं होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। एसिडिटी भी आपको परेशान करेगी।
8)वृश्चिक Scorpio: आपको इस गोचर में आंखों से संबंधित परेशानी होगी। इसके अलावा कुछ आर्थिक नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस गोचर में एक समय ऐसा भी आएगा जब आप किसी भी चीज पर कन्सनट्रेट करने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। दोस्त अपेक्षा के अनुरूप सहायता नहीं कर पाएंगे। आपको पैसे मिलने में समस्या आ सकती है।
9)धनु Sagittarius: यह गोचर आपके लिए अच्छा तो है लेकिन इस दौरान किसी भी तरह का कोई बड़ा निर्णय न लें। इस दौरान नए दोस्त भी न बनाएं। विपरीत लिंग के मित्रों से सावधान रहें। खुद को किसी भी तरह के हनीट्रैप में न फसनें दें। इस गोचर के दौरान आपकी सेक्स ड्राइव बहुत शानदार होने वाली है इसलिए नियंत्रित रहें और आनंद उठाएं।
10)मकर Capricorn: इस गोचर के दौरान आप अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखिए। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपका जरूरत से ज्यादा गुड़गान करते हों। ऐसे लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस गोचर के दौरान आप अपना ज्यादा समय बर्बाद करेंगे लेकिन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का ज्यादा मौका मिलेगा। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए अच्छा है, बस थोड़ी सावधानी रखें।
11) कुंभ Aquarius: आपके लिए यह गोचर बहुत अच्छा साबित होने वाला है। किस्मत के घर का स्वामी आपके 11वें घर में गोचर कर रहा है। इस समय आपको हर तरफ से धन प्राप्त होने की संभावना है इसलिए हर संभव क्षेत्र से प्रयास करें। स्त्रियां आपकी मदद करेंगी। बिना किसी लिखापढ़ी के किसी को भी धन न दें।
12) मीन Pisces: कार्य की वजह से आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस गोचर से आपका कार्य प्रभावित होगा और कई काम पिछड़ जाएंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो किसी भी तरह से आपसे जलते हैं। सावधान रहें कोई करीब का ही आप पर मानहानि का आरोप लगा सकता है। इस गोचर के दौरान आप कन्फ्यूज रहेंगे और निर्णय लेने में खुद को अक्षम महसूस करेंगे।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








