धन की चाह सभी को होती है। और यदि धन किसी ऐसे स्त्रोत से प्राप्त हो जहां मेहनत न की हो तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता। पहले इस तरह से धन किसी गढे खजाने से मिलता था लेकिन अब सट्टा, शेयर मार्केट और लॉटरी जैसे कई स्त्रोत तैयार हो चुके हैं। लेकिन इन स्त्रोतो से सभी को धन प्राप्त नहीं होता। बहुत से लोग तो इनके चक्कर में बर्बाद हो चुके हैं। सिर्फ कुछ ही लोग ऐसे स्त्रोतों से धन कमा पाते हैं जिनकी पहचान ज्योतिष विज्ञान द्वारा आसानी से की जा सकती है। तो अगर आप जुआं, सट्टा या लॉटरी से पैसे कमाने की चाह रखते हैं तो जरुरी हैं आपकी कुण्डली में हो ऐसे योग:
अलग प्रतिभा के मालिक होते है शनिवार को जन्मे जातक
1- जन्म कुंडली का अष्टम स्थान गुप्त रहस्य व गुप्त धन का होता है। इस स्थान में जब धनेष या लाभेष स्थित हो तथा अष्टमेश बलवान हो तो व्यक्ति को जीवन में ऐसा मौका अवश्य मिलता है जब वह अचानक से धन प्राप्त करता है।
2- पंचम स्थान मंत्र व जिज्ञासा का है यदि इस स्थान का स्वामी धन स्थान पर लाभेष के साथ स्थित हो तो जातक को सट्टे द्वारा धन लाभ प्राप्त होता है।
3- जन्म कुंडली के चतुर्थ स्थान पर धनेष व लाभेष स्थित हो तथा चतुर्थेश धन या लाभ स्थान में शनि के प्रभाव में स्थित हो तो जातक को शेयर मार्किट में अत्यधिक सफलता प्राप्त होती है।
36 साल बाद बनेगा ये योग ‘होगा जंगलराज ‘
4- यदि जन्म कुंडली में राहु धन, पंचम,अष्टम या लाभ स्थान पर बली होकर स्थित हो तो जातक की इंकम गुप्त मार्गों से आती है।
5- राहु की दशा चल रही हो तथा राहु गोचर में 2,5,8,11 वें स्थान में हो तो जातक उस समय अत्यधिक धन कमाता है।
ज्योतिष शास्त्र में इन योगों को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इन योगों के होने से किसी भी व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। और यदि आपकी जन्म कुंडली में इन में कोई भी योग है तो धन के समुद्र में गोते लगाने के लिये तैयार हो जाइये।
जानिये तुलसी के औषधीय, ज्योतिषीय और धार्मिक लाभ
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








