कम समय में नाराज़ शनि को प्रसन्‍न करने का एकमात्र उपाय

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अंतर्गत नौ ग्रहों का वर्णन मिलता है जिसमें शनि देव अत्‍यंत शक्‍तिशाली बताए गए हैं। जन्‍म कुंडली में शनि का स्‍थान विशेष महत्‍व रखता है। आपको अपने कार्यों में कितनी सफलता मिलेगी और जीवन में कैसे और कितने कष्‍टों का सामना करना पड़ेगा, ये सब शनि की स्थिति पर निर्भर करता है।

शनि दोष के लक्षण

  • कई बार शनि देव आपसे नाराज़ हो जाते हैं और आपकी कुंडली में शनि दोष लग जाता है। इसके अलावा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण भी जातक को कष्‍टों का सामना करना पड़ता है। शनि दोष के कारण किसी भी व्‍यक्‍ति का जीवन नारकीय बन सकता है।
  • अगर आपके कार्यों में रूकावटें आ रही हैं या आखिरी मिनट पर काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो आपकी कुंडली में शनि दोष हो सकता है।
  • शनि दोष के कारण हर क्षेत्र में बस असफलता ही मिलती है और सभी प्रयास विफल होने लगते हैं।
  • शनि दोष में नौकरी छूटना, अनचाही जगह पर तबादला, अनावश्‍यक झूठ बोलना, पदोन्‍नति में बाधा, कर्ज ना चुका पाना आदि जैसी समस्‍याएं आती हैं।

Kundli Software

शनि ग्रह का प्रभाव

  • शनि देव का प्रभाव नौकरी और व्‍यापार के साथ-साथ सेहत पर भी पड़ता है। अगर शनि देव आपसे कूपित हैं तो आपको कोई गंभीर या लाईलाज रोग भी हो सकता है।
  • नौकरी में परेशानी, बेरोज़गारी, दरिद्रता, व्‍यसनों में लिप्‍त रहना और दांपत्‍य जीवन में परेशानी आना।
  • शनि देव प्रसन्‍न हों तो व्‍यक्‍ति बुलंदियों पर पहुंच जाता है लेकिन अगर वे रूष्‍ट हो जाएं तो व्‍यक्‍ति को जमीन पर लाकर रख देता है।
  • वहीं शनि के रूष्‍ट होने पर पिता के साथ संबंध भी खराब रहने लगते हैं। पिता की सेहत भी अच्‍छी नहीं रहती है।

शनि देव के रूष्‍ट होने के लक्षण

ऐसे लोगों को कम उम्र से ही हड्डियों की परेशनी रहती है। चलने में भी मुश्किल हो सकती है। पैरों में मोच आना या पैर या हाथ की हड्डी टूटना और कमर में दर्द आदि परेशानियों से ये ग्रस्‍त रहते हैं।

इन लोगों को परेशानी जितनी बड़ी होती है उतनी दिखती नहीं है। इसका मतलब है कि इनके साथ बहुत बुरा हो जाए तब भी इन्‍हें ज्‍यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ता है। ये लोग किसी प्रकार की अंदरूनी चोट के शिकार होते हैं जो जीवनभर इन्‍हें परेशान करती है।

Buy Yellow Sapphire

जिस व्‍यक्‍ति पर शनि देव की कृपा होती है वह कभी किसी की मदद से आगे नहीं बढ़ता है। इन्‍हें किसी की मदद लेना पसंद नहीं होता है। ये शून्‍य से शुरु करते हैं और अपने बल पर एक खास मुकाम हासिल करते हैं।

शनि शांति के टोटके

  • शनि देव को खुश करने के लिए रोज़ पीपल के पेड़ पर जल चढांए और पेड़ के चारों ओर सात बार परिक्रमा लगाएं।
  • शनिवार के दिन काली चिडिया खरीदें और उसे पिंजरे से आजाद कर दें।
  • शनिवार की सुबह स्‍नान करने वाले जल में काले तिल डालें। इसके बाद पीपल के पेड़ पर दूध और जल चढ़ाएं।
  • शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा से भी लाभ मिलता है। हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीया जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शनिवार के दिन घर पर मूंगा हनुमान की स्‍थापना कर उनकी पूजा करें।
  • शनिवार के दिन गरीब व्‍यक्‍ति को जूते-चप्‍पल का दान करना भी शुभ रहता है। शनिवार के दिन बंदरों को काले चने, गुड़ और केला खिलाएं। इस उपाय को करने से शनि के साथ-साथ हनुमान जी की कृपा भी प्राप्‍त होती है।

Buy Blue Sapphire

शनि को खुश करने के उपाय

  • शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए शनिवार के दिन तेल की खरीदारी ना करें। इस दिन तेल का दान करना शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप इस दिन तेल खरीदते हैं तो कष्‍टों का सामना करना पड़ता है।
  • शनिवार के दिन लोहे का सामान और काले रंग के कपड़े और कंबल भी ना खरीदें। ये आपको नुकसान दे सकता है।
  • शनिवार के दिन मसूर की दाल ना खाएं। इस दिन मांस मदिरा से दूर रहें।

Horoscope 2025

शनि शांति मंत्र

ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्‍चराय नम:।।

108 बार इस मंत्र का जाप करें।

शनि शांति पूजा

शनि दोष को शांत करने के लिए आप उपरोक्‍त बताए गए उपाय भी कर सकते हैं किंतु इसका सर्वोत्तम उपाय शनि शांति पूजा है। इस उत्तम विधि में वैदिक मंत्रों द्वारा शनि देव को प्रसन्‍न किया जाता है। किसी अच्‍छे ब्राह्मण द्वारा शनि के मंत्रों का सवा लाख बार मंत्र जाप करवाने से भी शुभ फल प्राप्‍त होता है।

शनि शांति पूजा करवाने से आपके सभी कार्य पूर्ण होने लगते हैं। इसके प्रभाव से लंबे समय तक रूके हुए कार्य भी पूरे हो जाते हैं। शारीरिक और मानसिक चिंताएं दूर होती हैं। नौकरी, करियर और जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है।

Book Puja Online

आप AstroVidhi से भी शनि शांति पूजा करवा सकते हैं। जिसके लिए भी आप ये पूजा करवाना चाहते हैं उसका नाम, जन्‍म स्‍थान, गोत्र और पिता का नाम आपको अवश्‍य ज्ञात होना चाहिए। सबसे खास बात ये है कि AstroVidhi से आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन भी ये पूजा संपन्‍न करवा सकते हैं।

अगर आप भी शनि देव के प्रकोप के कारण परेशान हैं और आपको कोई उपाय नहीं मिल रहा है तो शनि शांति पूजा आपकी हर मुश्किल को दूर कर आपके जीवन को सुख-समृद्धि से भर सकती है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online

4.7/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here