राशि अनुसार ये करियर चमका सकते हैं आपकी किस्‍मत

अगर आप अपने लिए सही करियर नहीं चुन पाते हैं तो आपका पूरा भविष्‍य खतरे में पड़ जाता है। इसलिए अपने लिए सही करियर का चुनाव करना आपके लिए बहुत जरूरी होता है। करियर को लेकर आपका एक गलत फैसला आपकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर सकता है।

करियर से जुड़े फैसले काफी अहम और महत्‍वपूर्ण होते हैं। आपका भविष्‍य कैसा होगा और आप कैसा जीवन जीएंगे, ये सब बातें काफी हद तक आपके करियर पर निर्भर करती हैं। इसलिए हर किसी को काफी सोच-समझकर अपने लिए कोई राह चुननी चाहिए।

जीवन की कई बातें और पहलू राशि पर निर्भर करते हैं। आपका आने वाला जीवन कैसा होगा और आपको सफलता मिलेगी या नहीं इन सब बातों का पता राशि से लगाया जा सकता है।

Online Puja

राशि के अनुसार बनाएं करियर

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार आप अपने करियर अपनी राशि के अनुसार भी चुन सकते हैं। आपके राशि चिह्न के अनुसार आपको किसी क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा सफलता मिलेगी, इस बात का पता लगाया जा सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों में नेतृत्‍व करने की गजब की क्षमता होती है। इसलिए मेष राशि के लोगों को सेना, राजनीति, सरकारी नौकरी, मैनेजमेंट और विज्ञापन से संबंधित कार्यों में अपना करियर बनाना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का हुनर उनके हाथों में होता है। ये लोग अच्‍छे शेफ, डॉक्‍टर, चित्रकार, मूर्तिकार बन सकते हैं। इन्‍हें इन क्षेत्रों में आसानी से सफलता मिलती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अपने काम में व्‍यस्‍त रहना पसंद है। ये लोग टेक्‍नोलॉजी, शिक्षा, आर्किटेक्‍चर या ट्रैवल के क्षेत्र में अपना करियर चमका सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक शिक्षण और सामाजिक कार्यकर्ता जैसे क्षेत्रों में अव्‍वल साबित होते हैं। इनके लिए स्‍वास्‍थ्‍य एवं पर्यावरण से संबंधित कार्य लाभदायी रहते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग काफी उत्‍साहित रहते हैं। ये भीड़ में अपनी पहचान बनाते हैं। सिंह राशि के लोग किसी कंपनी सीईओ या किसी ऊंचे पद पर काम करना पसंद करते हैं।

Daily Horoscope

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लोग अपने काम में परफैक्‍ट होते हैं। कन्‍या राशि के लोग एक सफल लेखक, पत्रकार, संपादक, डॉक्‍टर या शोधकर्ता बन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक एक अच्‍छे प्रोफेसर, लेखक, पत्रकार, ट्रैवल एजेंट या मार्केटिंग फील्‍ड में बढिया काम कर सकते हैं। तुला राशि के लोगों को इन्‍हीं क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग दिमाग से तेज और बुद्धिमान होते हैं। ये अपने आसपास की चीज़ों और स्रोतों का इस्‍तेमाल करना बहुत अच्‍छे से जानते हैं। वृश्चिक राशि के लोग डॉक्‍टर, वकील, जासूस और वैज्ञानिक बन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोग पूरी दुनिया घूमना चाहते हैं इसलिए इन्‍हें ऐसी जॉब करनी चाहिए जिसमें इनका ये सपना पूरा हो सके। धनु राशि के लोग लेखक, संपादक, अध्‍यापक, आध्‍यात्‍मिक गुरु और जानवरों के निर्देशक बन सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग बहुत महत्‍वाकांक्षी होते हैं। ये जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मकर राशि के जातक आईटी, वैज्ञानिक, मैनेजर, बैंकर, संपादक बन सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक वैज्ञानिक, मैकेनिक, डिज़ाइनर या राजनीति से जुड़ सकते हैं। इन लोगों को इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कार्यों में बहुत दिलचस्‍पी होती है।

Weekly Horoscope

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को हर क्षेत्र में अपने कार्य के लिए प्रशंसा मिलती है। मीन राशि के जातक नर्स, डॉक्‍टर, थेरेपिस्‍ट बन सकते हैं। ये लोग दूसरों की देखभाल बड़े अच्‍छे तरीके से करते हैं।

अगर आप अपने जीवन में करियर से संबंधित किसी समस्‍या से परेशान हैं या आपको अपने लिए सही करियर चुनने में दिक्‍क्‍त आ रही है तो आपको AstroVidhi की Career Report लेनी चाहिए। इस रिपोर्ट में आपके करियर और भविष्‍य की सारी संभावनाओं के सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.7/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here