राहू का सिंह में गोचर

राहू एक छाया ग्रह है जिसका कोई रंग आकार आदि नही है। इसलिए इसका जातक पर कोई सीधा प्रभाव भी नहीं होता बल्कि यह दूसरे ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभावों को अपनी स्थिति के अनुसार बढ़ा या घटा देता है। वस्तुतः राहू एक मायावी, क्रूर और प्रथक्कारी गृह है | इसका प्रभाव असल ग्रहों से भी तीव्र और पैना होता है – ऐसा ही केतु के साथ भे है | राहू एक राशि में 18 महीनों तक के लिए रहता है जो कि शनि के बाद दूसरा सबसे लंबा गोचर है नेटेल और मुंडेन ज्‍योतिषशास्‍त्र में इस गोचर का बहुत महत्‍व है।

राहू 3रे, 6ठे, 10वें और 11वें घर के लिए शुभ फलों को देने वाला होता है। ऐसे जातक जिनकी जन्‍म कुंडली में राहू की दशा, भुक्‍ति अथवा अंतर चल रहा हो उनपर इस गोचर का ज्‍यादा प्रभाव होता है।

चलिए देखते हैं 12 राशियों पर इस ट्रांसिट का पड़ने वाला सकारात्‍मक और नकारात्‍मक असर:

Janam Kundali

 

मेष ARIES:इस लग्‍न के लिए राहू पांचवें घर में आएगा । ऐसे में अगर आप परिवार में किसी नए मेहमान के आने की उम्‍मीद कर रहे हैं तो आपको निराश होना पड़ सकता है। किसी काम में मन नहीं लगेगा, धन संबंधी हानि होगी और सपनों में सांप, अजनबी लोग और परछाईयां दिखाई देंगी। बच्‍चों का व्‍यवहार आपके प्रति अच्‍छा नहीं होगा। किन्‍तु धबराने की आवश्‍यक्‍ता नहीं है यह राहू के गोचर का परिणाम है जोकि समय के साथ समाप्त भी हो जाएगा |

वृषभ TAURUS:राहू के चौथे घर में गोचर के कारण यह रहने के स्‍थान में परिवर्तन के संकेत दिखाता है। यह स्थिति राहू और केतु दोनों के लिए अच्‍छे फल देने वाली नहीं होती है। इस समय जिसकी जन्‍म कुंडली में राहू की दशा अंतर या प्रत्‍यंतर हो तो प्रापर्टी आदि में पैसे बिल्‍कुल नहीं लगाने चाहिए। मां को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियां होंगी। यह पेट और लीवर से संबंधित हो तो ज्‍यादा ध्‍यान दे और एस्‍ट्रोलॉजिकल कंसल्‍टेंसी भी लें। घर में शॉर्ट सर्किट होंने की संभावना भी होती है। सावधान रहें, गाड़ी ध्‍यान से चलाएं और सड़क पर हादसों से बचें।

Horoscope 2025

 

मिथुन GEMINI:राहू तीसरे घर में गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान आपको बदनामी मिल सकती है। गले और आवाज से संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती है। कम्‍यूनिकेशन से संबंधित सभी चीजों में खराबी होगी और फोन वगैरह के खोने के भी आसार हैं। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोत्‍तरी तो होगी किन्‍तु याद रखें की बिना पढ़े किसी भी प्रकार के कागजों पर साइन न करें और जमीन जायदाद के मामलों में सतर्क रहें।

कर्क CANCER:राहू दूसरे घर में गोचर करेगा जिसके कारण ऐसी कुंडली में ग्रहण दोष होगा। इस कारण तंबाकू खाने की आदत की ओर आपका रूझान जा सकता है। घर में चोरी या फिर किसी से ठगे जाने की संभावनाएं इस गोचर में बनी रहती हैं। आखों की रौशनी में भी कुछ समस्‍यांए आ सकती हैं। अपने कार्यों को संपन्‍न करने के लिए आप अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करेंगे। महिलाओं को विशेषकर अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

सिंह LEO:इस लग्‍न की कुंडली में राहू मैं आएगा | अत: जातकों को त्‍वचा से संबंधित विभिन्‍न बीमारियां हो सकती हैं। आप खुद में बहुत सम्‍मानित महसूस करेंगे। आपको किसी अज्ञात चीज से डर रहेगा और अपने आस-पास के लोगों पर आप अनायास ही संदेह करेंगे। आप अपनी तारीफ करेंगे अपने कारनामों के डींगे भरेंगे और लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। आप इस अवस्‍था में अतिआत्‍मविश्‍वास का शिकार भी हो सकते हैं। जादू-टोना और तंत्र-मंत्र की तरफ भी आपका खिंचाव रह सकता है।

Buy Rudraksha

 

कन्‍या VIRGO:12वें घर में राहू का गोचर अचानक लाभ और हानि दोनों देने वाला होता है। दर्दनाक मृत्‍यु वाले सपने इस गोचर में बहुत सामान्‍य रूप से आएंगे। इसक कारण आपमें कहीं न कहीं असमय मृत्‍यु का डर भी बना रहेगा। यह स्थिति कई बार गलत आदतों की ओर भी जातक को ले जाती है। जातक का सामान खोने और चोरी होने की घटनाएं कई प्रतिशत तक बढ़ जाती हैं। परिवार में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधि समस्‍याएं बढ़ जाती हैं। किसी की मृत्यु की बहुत सम्भावना है |

तुला LIBRA:11वें भाव में राहू सफलता दिलाता है। इस गोचर में जातक के लिए सफलता ही एकमात्र लक्ष्‍य रह जाती है जिसे पाने के लिए वह बुरे से बुरा कृत्‍य भी करने से पीछे नहीं हटता। मित्र इस गोचर में महत्‍वपूर्ण होते हैं बहुत हद तक यह संगत पर ही निर्भर करता है कि सफलता किस मार्ग पर चलकर मिलेगी। घमंड अपने चरम पर होता है जिस कारण इस समय में कई अपने भी पराए हो जाते हैं और कई दुश्‍मन भी बनते हैं।

वृष्‍चिक SCORPIO:राहू 10वें घर में गोचर कर रहा है। यह नौकरी में परिवर्तन कराने में सक्षम होता है। कई रूकावटों के बाद भी यह गोचर सफलता तक पहुंचा ही देता है। यह अपने साथियों और सह-कर्मियों के प्रति जलन की भावना भी पैदा करता है। राजनीतिज्ञों के लिए यह समय बहुत अच्‍छा है। कुख्‍यात लोगों से इस गोचर में आपको सहयोग मिलने की भरपूर संभावना होती है। इस दौरान कई नई योजनाएं मन-मस्‍तिष्‍क में आएं लेकिन किसी में भी सफलता मिलने वाली नहीं है। यह समय आपको मेहनती बनाएगा जोकि जातक के लिए लाभदायक ही है। इस समय किसी भी गैरकानूनी चीजों और तरीकों में न तो पैसा लगाएं और न ही कमाएं।

धनु SAGITTARIUS:9वें घर में राहू का गोचर इस घर के प्रभाव में नकारात्‍मक असर डालता है। विश्‍वास, स्‍वतंत्रता, स्‍पीरिचुयल डेवोशन आदि में कमी आएगी। भगवान में आपकी श्रृद्धा पर कमी आएगी। पेट और जांघों से संबंधित बीमारियां इस पूरे गोचर में आपको परेशान करेंगी। इस गोचर में किसी बड़े की मृत्‍यु भी हो सकती है इसके अलावा पिता से कई मामलों में मतभेद होगा, बुरा-भरा भी सुनना पड़ सकता है। जादू-टोने की ओर भी आप आकर्षित होंगे। यात्राओं में व्‍यवधान होगा। कोर्ट में चल रहे मामलों में इस दौरान आया फैसला विरोध में होगा। उच्‍च शिक्षा में भी दिक्‍कतें होंगी।

Book Puja Online

 

मकर CAPRICORN: 8वें भाव में राहू लंबी उम्र और मृत्‍यु दोनों का ही कारण बनता है। राहू के अंतर और प्रत्‍यंतर से गुजर रहे जातको को सावधान रहने की आवश्‍यक्‍ता है। लेकिन राहू की महादशा से गुजर रहे जातकों के लिए समय सामान्‍य होगा। यहां बैठा राहू 5वें घर का स्‍वामी भी होता है और दोनों घरों के फलों को प्रभावित करता है। राहू जातक से संबंधि‍त किसी बड़े को नुकसान पहुंचाता है। अचानक कुछ परिस्‍थितियां आपको तनाव दे जाएंगी। आठवां घर सेक्‍स से संबंधित बातों को दिखाता है और यहां राहू की उपस्थिति अप्राकृतिक सेक्‍स के प्रति आकर्षित करेंगी। जादू टोने पर भी विश्‍वास बढ़ेगा।

कुंभ AQUARIUS: राहू 7वें घर में हो तो केतु लग्‍न में विराजमान होता है। ऐसे में तलाक आदि के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाते हैं। यह जीवनसाथी से अलगाव दिखाता है। इस दौरान शादी-शुदा जीवन में बहुत तनाव रहता है और यही स्थिति व्‍यापार आदि में भी बनी रहती है। महिलाओं के लिए यह समय मासिक धर्म में अनियमिताओं वाला होगा। आपको अपने साथी से या आप स्‍वयं अपने साथी को धोखा देंगे। किसी भी काम की डेड लाइन आपसे बीट नहीं हो पाएंगी, कार्य पूर्ण करने में समय लेंगे। यह भी संभव है कि कोई बुरी खबर सुनने को मिले।

Buy Gemstones

 

मीन PISCES: राहू का 6ठें घर में गोचर करना अच्‍छे समय का संकेत है। दुश्‍मनों पर विजय प्राप्‍त करने के लिए यह सबसे उपयुक्‍त समय है। लोगों को आपकी सफलता से जलन होगी और आपके दुश्‍मनों में इजाफा भी होगा। आपकी खाने की आदत में परिवर्तन होगा और वह पहले से ज्‍यादा खराब हो जाएगी, जो आने वाले समय में आपको पेट आदि की बीमारियों से परेशान करेगी। आपके हौसले में आश्‍चर्यजनक बढ़ोत्‍तरी होगी। जातकों को सतर्क रहने की आवश्‍यक्‍ता है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here