चीनी ज्योतिष शास्त्र – “शशक”
चीनी ज्योतिष शास्त्र में चौथे स्थान पर आने वाले शशक जातक अपने नाम के अनुसार ही चतुर,हाज़िर जवाब, व्यवहारकुशल, महत्वकांक्षी तथा बुद्धिमान होते है। यह इतने आतुर रहते है, की शायद ही किसी शुरू किये गए कार्य को उसके अंजाम तक पहुँचते हो। इनके व्यक्तित्व में एक शालीनता पायी जाती है। यह जातक शायद ही कभी क्रोधित अथवा आक्रमक होते है। शशक जातक बहुत ही संवेदनशील तथा सामाजिक प्राणी होते है। यह जातक जन्म से ही धूर्त होते है। इनमें किसी भी घटना का पूर्वानुमान लगा लेने की अदभुत क्षमता होती है। यह किसी भी कार्य के फायदे तथा नुक्सान के बारे में विचार किये बिना किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचते।
अंदाज़ तथा सभ्यता यह दो गुण शशक जातको में जन्म से ही पाया जाता है। यह बहुत रचनात्मक व्यक्ति होते है। शशक जातक ज़िन्दगी के हर पड़ाव में चमकते है तथा भीड़ में सबसे अलग नज़र आते है।
तत्व : लकड़ी (मू)
दिशा: पूर्व, दक्षिण पूर्व, दक्षिण
माह: जनवरी, अप्रैल, अगस्त, तथा नवंबर
यिन/यांग अंतर: यिन
रंग: लाल, नीला, गुलाबी, तथा बैंगनी
आकर्षण: शशक की छवि जड़ित कंगन या हार
अंक: 3, 4 तथा 9
शशक जातकों की मूलभूत विशेषतायें
शशक जातक स्वभाव से सम्वेदनशील,सामाजिक तथा जिंदादिल होते है। इन्हें लोगो के मध्य रहना पसंद होता है।यह जातक चर्चाओं तथा विवादों से दूर रहना पसंद करते है। इन जातको का अपने परिवार तथा मित्रों से धनिष्ट जुडाव होता है। शशक जातक स्वभाव से शांतिप्रिय होते है इसी के चलते लोगो द्धारा इनका फायदा उठाया जाता है। जोखिम उठाने के मामलों में शशक जातक थोड़े रुदिवादी होते है।सभ्यता, अंदाज़ तथा शिष्टाचार जैसे गुण शशक जातको में जन्म से ही पाए जाते है।
प्रातःकाल जन्में जातक: तीव्र, मजबूत इच्छा शक्ति, मेहनती तथा आत्मनिर्भर।
संध्या में जन्में जातक: कमज़ोर परंतु अच्चा चरित्र, कमज़ोर व्यक्तित्व।
रात्रि में जन्में जातक: चतुर, जिंदादिल तथा कमज़ोर चरित्र।
शुभ माह (चीनी चंद्र आधार पर)
- फ़रवरी: धन तथा शौहरत प्राप्ति, चालक, तथा सुखी तथा आरामदायक जीवन के आशीर्वाद सहित।
- मार्च: सौभाग्य, चतुर, जिंदादिल, खुले विचारो वाले, साहसी तथा सफल।
- अप्रैल: किस्मती, सौम्य,शालीन, सलीकेदार तथा सक्षम।
- मई: सफल,बुद्धिमान, आदरणीय, सत्यवादी तथा भाग्यशाली।
- अगस्त: धनी, दयालु, चरित्रवान।
शशक प्राणियों का तालमेल
शशक जातक स्वभाव से कामुक होते है, इसी कारण वह पहले स्वम् के लिए सोचते है तथा यह स्थिथि एक अस्वस्थ तथा अयाथार्द्वादी रिश्ते में बदल जाती है । शशक जातक उन जातको को पसंद करते है जो इनकी अच्छाइयों तथा सीधे व्यक्तित्व का फायदा न उठाये। शशक जातको का ड्रैगन,भेड़ तथा वराह जातको से अच्चा तालमेल बैठता है।
शशक तथा ड्रैगन जातको में एक स्वस्थ तालमेल देखने को मिलता है। यह दोनों ही जातक जिंदगी तथा जटिल समस्याओं को संभालने की एक दुसरे की क्षमता का आदर करते है। दोनों जातक भिन्न व्यक्तित्व के होते है परन्तु एक साथ यह दोनों एक मधुर संबंध का आनंद उठाते है।
भेड़ तथा शशक प्राणियों की प्राथमिकताएं एक जैसी होती है तथा दोनों ही जातक स्वभाव से संवेदनशील होते है। दोनों के व्यक्तित्व एक दुसरे को बहुत ही सुन्दर ढंग से है। शशक भेड़ की दयालुता तथा संवेदनशीलता से आकर्षित रहता है, तथा उसके किये गए फैसलों का सम्मान करता है।
वराह तथा शशक की आपसी भागीदारी एक बहुत अच्छा तालमेल स्थापित करती है। दोनों ही जातक स्वाभाव से घरेलु तथा संवेदनशील होते है। वराह जातक शशक जातकों की चतुरता तथा प्रतिभा के चलते उनकी और आकर्षित रहते है तथा शशक जातको को वराह जातको का आश्रित तथा सीधा-साधा स्वाभाव पसंद आता है।
शशक
प्राणियों की तालमेल तालिका
जन्म का महीना कन्या तालमेल पुरुष तालमेल
जनवरी सर्प भेड़
फ़रवरी ड्रैगन ड्रैगन
मार्च वराह वानर
अप्रैल बैल श्वान
मई कुक्कुट/मुर्गा वानर
जून कुक्कुट/मुर्गा भेड़
जुलाई मूषक बाघ
अगस्त मूषक बैल
सितम्बर सर्प बाघ
अक्टूबर श्वान शशक
नवंबर सर्प श्वान
दिसंबर बाघ कुक्कुट/मुर्गा
शशक स्वास्थ
शशक जातको का सामान्य स्वास्थ होता है। इनमें अपनी भावनाएं मन के अंदर रखने के लक्षण पाए जाते है, जो की इन्हें अवसाद तथा तनाव की और ले जाते है जिसके चलते इनके स्वास्थ पर असर पड़ता है। इन्हें स्वम् को रोजमर्रा के कार्यों में अधिक लिप्त रखना चाहिए ताकि इन सभी प्रकार के तनावों से स्वम् को मुक्त रख सके।
शशक व्यवसाय/ पेशा
शशक जातक चतुर तथा वाक्-पटुता में माहिर होते है, इसलिए लोग इनसे परामर्श लेते है। इनका यही गुण इन्हें एक अच्छा राजनेता तथा कूटनीतिज्ञ बनाते है। इन के अलावा शशक जातको के लिए लेखक, प्रकाशक, अभिनेता, फैशन डिजाइनर, चिकित्सक, डॉक्टर, प्रशासक, जनसंपर्क अधिकारी ,तथा शिक्षक जैसे कार्य प्रतिकूल है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








