पूजा में खराब निकल जाए नारियल तो समझ जाएं कि आपका होने वाला है ये हाल

हर किसी के साथ कभी ना कभी तो ऐसा जरूर ही हुआ होता है जब पूजा में चढ़ाया गया नारियल खराब निकल जाए। ऐसे में मन में ख्‍याल आने लगते हैं कि खराब नारियल के कारण भगवान नाराज़ हो जाएंगें या फिर इसके अशुभ फल आपके परिवार को भोगने पड़ेंगें। लेकिन पूजा में चढ़ाए गए नारियल के खराब होने का अर्थ अशुभ नहीं होता। इसके पीछे कोई और कारण छिपा है। आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे कारण के बारे में -:

शास्‍त्रों में नारियल को धन की देवी मां लक्ष्‍मी का प्रतीक बताया गया है। मां लक्ष्‍मी के पूजन में नारियल का होना बहुत जरूरी माना जाता है।

Online Puja

अशुभ नहीं है खराब नारियल

यदि पूजा में चढ़ाया गया आपका नारियल खराब निकल जाए तो इसका मतलब अशुभ नहीं बल्कि शुभ होता है। खराब नारियल को शुभ मानने के पीछे एक कारण छिपा है।

भगवान ने कर लिया ग्रहण

मान्‍यता है कि अगर पूजा में चढ़ाया गया नारियल खराब निकल जाए तो उसे भगवान ने ग्रहण कर लिया है। इसी कारण से वो अंदर से पूरा सूख गया है। इसके अलावा ये किसी मनोकामना के पूर्ण होने का संकेत भी माना जाता है। इस समय आप अपने ईश्‍वर से जो भी मनोकामना मांगते हैं वो जरूर पूरी होती है। इसलिए अब अगर पूजा में रखा गया आपका नारियल सूखा या खराब निकल गया है तो समझ जाएं कि भगवान ने उसे प्रसाद के रूप में स्‍वीकार कर लिया है।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

प्रसाद में बांट दें

अगर आपका नारियल सही निकलता है तो आप उसे फोड़कर वहां उपस्थि‍त लोगों में प्रसाद के रूप में उसे वितरित कर दें। पूजा में ऐसा करना शुभ माना गया है। नारियल के अलावा किसी भी तरह की मिठाई को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। किसी भी तरह के पूजन के बाद प्रसाद बांटना जरूरी माना गया है।

Weekly Horoscope

मां लक्ष्‍मी का प्रतीक

जैसे कि हमने पहले भी बताया कि नारियल को मां लक्ष्‍मी का प्रतीक माना गया है और उनकी पूजा में नारियल रखना आवश्‍यक है। शास्‍त्रों में भी वर्णन है कि किसी भी तरह के पूजन में श्रीफल यानि नारियल जरूर रखना चाहिए। नारियल, पूजन की महत्‍वपूर्ण सामग्री है। जो लोग पैसों की कमी से परेशान हैं उन्‍हें पूजन में नारियल जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्‍मी की कपा हमेशा बनी रहती है।

बाधा से करता है दूर

किसी भी शुभ कार्य से पूर्व भी नारियल फोड़ने की रस्‍म निभाई जाती है। ऐसा इसीलिए किया जाता है ताकि वह शुभ कार्य बिना किसी विलंब और बाधा के संपन्‍न हो जाए।

अगर आपके जीवन में कोई समस्‍या है और चाहकर भी आपको उससे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो आप अपनी समस्‍या के निवारण हेतु AstroVidhi के अनुभवी ज्‍योतिषाचार्यों से इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं -: 082852 82851

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here