चीनी ज्योतिष शास्त्र के पदों के अनुसार दुसरे स्थान पर आने वाले बैल जातक अपने ढृढ़ संकल्प, मेहनत,अपनी मजबूती, सत्यवादिता, रचनात्मकता, तथा अपनी महत्वकांक्षा के लिए जाने जाते है। यह जातक अपने योजनाबद्ध कार्य कुशलता के लिए प्रसिद्द है। किसी भी कार्य की अपूर्व सफलता प्राप्ति हेतु, ये जातक उस पूर्व योजनाबद्ध तरीके से बहुत बारीकियों से कार्य करते है। बैल जातक सामाजिक प्राणी नहीं होते। यह जातक स्वभाव से खामोश रहने वाले, शर्मीले तथा अन्तर्मुखी होते है। इनमें कुछ नकारात्मक पहलु भी होते है, जैसे जैसे की, ये जातक हठी, संकीर्ण सोच वाले होते है। इनकी संवाद क्षमता भी अच्छी नहीं होती।
तत्व : भूमि (टीयू)
दिशा: उत्तर तथा दक्षिण
माह: जुलाई, सितम्बर
यिन/यांग अंतर: यिन
रंग: सफ़ेद, पीला तथा हरा
आकर्षण: नीलम जड़ित कंगन या चांदी की लटकन सहित हार
अंक: 1, तथा 4
बैल जातकों की मूलभूत विशेषतायें
बैल जातक शांत प्रवृति के होते है परन्तु क्रोध के समय ये थोड़ा आवेग में आ सकते है। इसलिए इन जातको के संदर्भ में यह सलाह काम आती है की क्रोध में बैल जातको से दूरी बनाये रखे। इन जातको में असाधारण स्मरण शक्ति होती है। आप किसी भी बैल जातक से नौ महीने पूर्व क्या हुआ था पूछ सकते है, और वे आपको बिना कुछ भूले,सम्पूर्ण कहानी यथा कथित बता सकते है। ये जातक बहुत घरेलु होते है। अपने परिवार काफी जुड़ाव होता है।
प्रातःकाल जन्में जातक: अधीर तथा गुस्सैल
संध्या में जन्में जातक: दयालु, आशावादी, तथा आध्यात्मिक
रात्रि में जन्में जातक: सुस्त तथा निष्क्रिय
शुभ माह (चीनी चंद्र आधार पर)
- मार्च: विलासितापूर्ण जीवन
- जुलाई: स्पष्ट, बुद्धिमान, उत्कृष्ट स्वभाव
- अगस्त: स्वस्थ तथा किस्मत के धनी
- सितम्बर: साहसी, पढ़ाकू, तथा सफलता प्राप्त करने वाले
- अगस्त: व्यवहार कुशल,हाज़िर जवाब तथा निर्भीक
बैल प्राणियों का तालमेल
चीनी ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक प्राणी का अपना एक खास व्यक्तित्व है। इसलिए इनके मध्य का आपसी तालमेल कुछ हद तक इनकी मुलभुत विशेषताओं पर निर्भर करता है। बैल प्राणी की मूषक,वानर तथा कुक्कुट/मुर्गा प्राणियों से बहुत अच्छा तालमेल बैठता है।
मूषक तथा बैल एक बहुत अच्छा मिलान है। दोनों ही प्राणी एक दुसरे के गुणों का आदर और सम्मान करते है। बैल जातक स्वभाव से घरेलु होते है तथा अपने परिवार से जुड़े रहते है, तथा मूषक प्राणी अपने घर बार को अच्छी स्थिति में रखने में सक्षम होते है।
बैल तथा वानर एक दुसरे के पूरक है। दोनों ही को सफलता तथा विलासितापूर्ण जीवन से प्रेम है। जहाँ बैल वानर की बुद्धिमता से आकर्षित होता है वहीँ वानर को सादगी पसंद होती है।
कुक्कुट/मुर्गा तथा बैल दोनों ही सामान बुद्धिमान प्राणी होते है। जीवन के प्रति इन दोनों के विचार तथा रवैया सामान होता है। जहाँ परिश्रम तथा काम की बात आती है,दोनों ही प्राणी नियमबद्ध तरीके से करना पसंद करते है।
बैल प्राणियों की तालमेल तालिका
जन्म का महीना कन्या तालमेल पुरुष तालमेल
जनवरी ड्रैगन श्वान
फ़रवरी बाघ भेड़
मार्च सर्प कुक्कुट/मुर्गा
अप्रैल कुक्कुट/मुर्गा शशक
मई बाघ शशक
जून बाघ वराह
जुलाई कुक्कुट/मुर्गा भेड़
अगस्त सर्प वराह
सितम्बर अश्व शशक
अक्टूबर श्वान वानर
नवंबर कोई भी कोई भी
दिसंबर मूषक कुक्कुट/मुर्गा
बैल स्वास्थ
मुलभुत तथा स्वाभाविक विशेषताओं एवं व्यक्तित्व के अनुसार बैल प्राणी सदृढ़, पूर्णतयः स्वस्थ, लम्बा तथा विलासतापूर्ण जीवन जीने वाले होते है। परन्तु क्योंकि ये परिश्रमी प्राणी होते है, ये अपने स्वस्थ का पूर्ण ख्याल नहीं रख पाते। बैल की ही भांति इन लोगो का भी व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है।
बैल व्यवसाय/ पेशा
जैसा की बैल प्राणी बहुत परिश्रमी होते है, इन्हे निरन्तर काम करते रहना पसंद होता है। यह अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते है, इसलिए अपने कार्यक्षेत्र के सभी कार्यों में सफलता अर्जित करते है।
यह जातक जोखिम उठाने से नहीं डरते है, इसलिए अपने कार्यक्षेत्र में इनके सितारे चमकते है। कार्य को ले कर इतने सजग रहते है की उन कार्यों को बड़ी बारीकी से तथा नीतियुक्त करते है। बैल जातक शर्मीले तथा संकुचित होते है इसलिए यह अकेले कार्य करना पसंद करते है। कार्यक्षेत्र जहाँ बैल जातक सफल हो सकते है वह आतंरिक सज्जाकार, बैंककर्मी,सैन्य अधिकारी तथा पुरातत्व अधिकारी है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








