ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों को स्वाभाव के अनुसार तीन भागों में बांटा गया है। चर, स्थिर और द्विस्वाभाव राशि। मेष, कर्क, तुला व मकर राशि चर राशि कहलाती हैं। वृषभ, सिंह, वृश्चिक तथा कुम्भ राशि स्थिर राशी होती है एवं मिथुन, कन्या, धनु व मीन राशियां द्विस्वाभाव राशियां होती हैं। इन स्वाभाव के कारण इन राशियों पर अलग अलग प्रभाव पडता हैं।
जानिये शरीर से जुडे ज्योतिष के कुछ रोचक तथ्य…….सामुद्रिक शास्त्र
चर राशि- चर का अर्थ चलायमान होता है, जो स्थिर नही है। ये राशियां चंचल व अस्थिरता को दर्शाती है। इनके अंदर धैर्य नही होता अत: ये लम्बी अवधी के कार्यो से दूर रहने की कोशिश करते हैं। चर राशि का प्रभाव व्यक्ति को मोटापा कम ही देता है अर्थात इस राशि का प्रभाव व्यक्ति को दुबला पतला सा बनाता है। शिक्षा में बार-बार बदलाव होता है। ऐसे जातक शारीरिक उर्जा अधिक खर्च करते है, खेल-कूद के शौकिन होते हैं।
खाटू श्याम बाबा: जानिये क्यों कहलाते हैं हारे का सहारा……एक महायोद्धा की कथा
चर राशि का प्रभाव व्यक्ति को आकर्षक बनाता है। इन राशि के जातक किसी न किसी प्रकार से दूसरों पर छाप अवश्य छोडते हैं। देखने में इन राशियों के जातक अपनी उम्र से कम उम्र के दिखते हैं। कार्य क्षेत्र में इनका बार बार परिवर्तन होता है जिस कारण ये काफी परेशान होते हैं, परंतु यथार्थ में यही परिवर्तन इनके जीवन में पथ प्रदर्शन करते हैं, और इन्हे सफलता की और लेकर जाते हैं।
भीष्म ने कहा था ये दस महापाप कलियुग में नित्य बढते जायेंगे…..
चर राशि जातक बुद्धिमान होते हैं, परंतु एक बार में एक से अधिक कार्यो को करने की वजह से इन्हे असफलता हाथ लगती है। स्वाभाव इनका तेज व गुस्सेबाज होता है। ऐसे जातक किसी काम का आरम्भ जोर-शोर से करते हैं परंतु अतिशीघ्र ये उस काम से भागना शुरु कर देते है, अथवा आधे-अधूरे में छोड देते हैं। इनके बचपन व जवानी में अधिक संघर्ष होता है लेकिन वृद्ध अवस्था इनकी सुखमय होती है। ऐसे जातक पर्यटन, शेयर मार्किट, मार्केटिंग, इंटरनेट, खेल-कूद से सम्बंधित, अग्नि व रक्षा कार्य करने वाले, वाहन से सम्बंधित कार्य करने वाले होते हैं।
इन भगवान की पूजा करने से मिलेगी तुरंत सफलता…
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 







