जानें कैसा होता है राक्षस और मनुष्य गण का मैच

गण

जन्‍मकुंडली में भविष्‍य का आंकलन गण के आधार पर भी किया जाता है। ज्‍योतिषशास्‍त्र में गणों को तीन भागों में बांटा गया है – देव गण, मनुष्‍य गण और राक्षस गण। इन तीनों गणों से संबंध रखने वाले जातकों में अलग-अलग प्रकार की विशेषताएं और प्रतिभा होती हैं। विवाह से पूर्व कुंडली मिलान में भी गणों का विशेष महत्‍व रहता है।

अपनी निशुल्‍क कुंडली बनाएं और जानें क्‍या है आपका गण

Daily Horoscope

नक्षत्र

सत्ताइस नक्षत्रों में से नौ नक्षत्र देव गण से, नौ नक्षत्र मानव गण से और नौ नक्षत्र राक्षस गण से संबंध रखते हैं।

देव गण के नक्षत्र -: अश्विनी, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त, स्वाति, अनुराधा, श्रवण तथा रेवती।

मानव गण के नक्षत्र -: भरणी, रोहिणी, आर्द्र, पूर्व फाल्गुणी, उत्तर फालगुणी, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, पूर्वभाद्रपद तथा उत्तरभाद्रपद।

राक्षस गण के नक्षत्र -: कृतिका, अश्लेषा, मघ, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, धनिष्ठा तथा शतभिषा।

अपनी निशुल्‍क कुंडली बनाएं और जानें क्‍या है आपका गण

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

कुंडली का मिलान

इन तीन गणों के आधार पर वर-वधू की कुंडली का मिलान किया जाता है। इस मिलान के आधार पर इनको अंक प्रदान किए जाते हैं।

अगर लड़का और लड़की दोनों का गण समान हो तो ऐसा गण मिलान उत्तम माना जाता है। ऐसी स्थिति में 6 में से 6 अंक प्रदान किए जाते हैं। वहीं अगर लड़के का गण देव हो और लड़की का मनुष्‍य हो तो भी पूरे 6 अंक प्रदान किए जाते हैं।

यहां करें अपना कुंडली मिलान

Online Puja

मनुष्‍य-देव गण

– यदि वर और वधू दोनों ही मनुष्‍य-देव गण के हों तो उनका गण मिलान सामान्‍य माना जाता है। इन्‍हें 6 में से 5 अंक प्राप्‍त होते हैं।

– अगर वर-वधू दोनों देव-राक्षस और राक्षस-देव गण के हैं तो ये गण मिलान अशुभ माना जाता है। इन्‍हें 6 में से 1 अंक प्रदान किया जाता है।

जानें अपने और अपने पार्टनर के गण मिलान के बारे में 

गण मिलान

– अगर वर और वधू दोनों मानव-राक्षस या राक्षस-मानव गण के हैं तो ऐसा गण मिलान अति अशुभ माना जाता है। इसके लिए 6 में से 0 अंक प्रदान किए जाते हैं।

गण मिलान में जहां 0 अथवा 1 अंक प्राप्त हो, वहां पर गण दोष माना जाता है जिसके कारण लंबे अलगाव, तलाक तथा अन्य प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकतीं हैं

 

अपनी निशुल्‍क कुंडली बनाएं और जानें क्‍या है आपका गण

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (3 votes)

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here