मंगल करेगा तुला में प्रवेश… जानिये क्या होगा आप पर प्रभाव

मंगल तुला राशि मे  24 दिसम्बर को संचार करेगा। जिसका की सभी राशियों पर अलग अलग प्रभाव पडेगा। किसी के लिये यह गोचर अत्यन्त लाभदायक होगा तो किसी को परेशान होना पड सकता है। आइये जानते है मंगल का यह संचार विभिन्न राशियों में कैसा फल देगा-

मेष राशि- मंगल का तुला राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिये शुभ है। मंगल का अपनी राशि को पूर्ण दृष्टी से देखना प्रत्येक रुके कार्यो में गति प्रदान करने का काम करेगा। यदि इस समय स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या चल रही हो तो वे ठीक हो जायेगी। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। इस समय आपके कार्य क्षेत्र में सुधार देखने को मिलेगा। किसी मित्र के द्वारा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि- मंगल का तुला राशि में संचार काफी उतार चढाव उत्पन्न करेगा। इस समय मंगल एक तरीके से विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहा है जिसके कारण इस समय प्रतिस्पार्धा में सफलता, किसी वाद विवाद या कानूनी प्रक्रिया से लाभ या फिर यात्रा आदि द्वारा लाभ मिल सकता है। लेकिन आपको सतर्क रहना होगा शत्रु लोग इस समय प्रभावी रहेंगे। आपकी किसी भी गलती का वे लाभ उठाने का प्रयत्न करेंगे।

Janm Kundali

मिथुन राशि- मंगल का पन्चम स्थान पर प्रभाव रहेगा। इस समय जातक की प्रतिष्ठा में कमी रहेगी, व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुरुप लाभ नही मिल पायेगा। तथा कार्य क्षेत्र में किसी विरोध का सामना करना पड सकता है। इस समय प्रेम सम्बंधों में कुछ अनबन या नकारात्मकता देखने को मिलेगी। संतान सम्बन्धी समस्यायें आपको परेशान करेंगी। भाइयों से लाभ या अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशियों के लिये यह परिवर्तन शुभ रहेगा। मंगल का चतुर्थ प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र में कई उपलब्धियों को देने वाला होगा। इस समय आपको उन्नति प्राप्त होगी तथा आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढेंगी। व्यापार में विस्तार होगा। इस समय कर्क राशि जातकों को भूमी या वाहन का लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप नेता या किसी संगठन से जुडे हुये है तो यह गोचर आपको लाभ प्रदान करने वाला होगा।
सिंह राशि- इस समय सिंह राशि के तृतिय स्थान पर मंगल गोचर करेगा। मंगल का तृतिय प्रभाव व्यक्ति के प्रयासों को सफल करता है। इस समय आपके द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय आपको वृद्धि देने वाले होंगे। आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ती आपको हो सकती है। इस समय आपको यात्रा द्वारा लाभ प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यो से जुडे लोग निश्चित पूर्वक इस गोचर के द्वारा बडी सफलता प्राप्त कर सकते है।

Buy Rudraksha

कन्या राशि- कन्या राशि जातकों के लिये यह समय अशुभ फलदायक होगा। मंगल का प्रभाव धन के क्षेत्र में कमी करेगा। इस समय धन सम्बंधी अनेक समस्याये आपको परेशान करेंगी। किसी से विवाद, या कर्जे वाले आपको परेशान कर सकते है। घर में इस समय क्लेश हो सकता है। यात्रा आदि से सावधान रहे। इस समय आपको किसी भी महत्वपूर्ण या बडे निर्णयों को सोच समझ कर लेना होगा।
तुला राशि- तुला राशि के लिये यह गोचर कुछ मिले जुले प्रभाव रखेगा। इस समय आपके धन का व्यय बढेगा। व्यर्थ की भागादौडी होगी। जीवन साथी की तरफ से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस समय पार्टनर शिप से या शेयर आदि से लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ सम्भव है। आपको इस समय किसी प्रकार का कोई बडा पदलाभ या प्रमोशन हो सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लिये यह गोचर शुभ नही माना जाता इस स्थिति में मंगल अपने से द्वादश स्थान् में स्थित होगा जिसके कारण व्यर्थ का भटकाव कार्यों मे अनेक प्रकार कि समस्यायें मन का भटकना, किसी प्रकार के कोर्ट केश या विवादों से जुडना पड जाता है। इस समय व्यक्ति के खर्चे बढने शुरु हो जाते है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान होना पडता है। तथा कुछ असफलतायें भी प्राप्त होती है।

Horoscope 2025

धनु राशि- यह समय आपके लिये कुछ शुभ परिस्थिति देने वाला होगा। आपके कार्यों की पूर्ती होगी। इस समय घर में किसी मांगलिक कर्म के होने के संकेत भी मिलते है। आपके प्रयासों में लाभ मिलेगा। भाई या मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। मंगल का यह गोचर प्रेम सम्बंधों मे सुधार करेगा। आप इस समय सकारात्मक रहेंगे। आपकी स्थिति पहले की आपेक्षा सुधरेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि- मकर राशि के लिये मंगल इस दौरान दशम स्थान पर गोचर करेगा यह कार्य क्षेत्र के लिये शुभ माना जाता है। इस समय आपको कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपके कार्यो में जबरदस्त लाभ के योग बनेंगे। इस समय पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। कुछ पुराने कार्यो के द्वारा लाभ मिलेगा। इस समय आपके घर में वृद्धि होगी तथा चारो तरफ प्रसन्नता देखने को मिलेगी
कुम्भ राशि- कुम्भ राशि जातकों के लिये मंगल दशमेश तथा तृतियेश होता है। इस स्थिति के कारण मंगल का मिश्रित फल देखने को मिलेगा। कार्यो में अथक परिश्रम के पश्चात लाभ प्राप्त होगा। भाग्यवश कुछ कार्य मन मे प्रसन्नता उत्पन्न करेंगे। आपको इस समय यात्रा आदि करनी पडेगी। आपकी भागादौडी इस समय व्यर्थ नही जायेगी उसका परिणाम आपको जल्दी ही प्राप्त होगा।

Buy Gemstones

मीन राशि- मीन राशि जातको के लिये मंगल का अष्टम प्रभाव बहुत ज्यादा शुभ नही होता। इस समय धन की प्राप्ती तो होती है परंतु वह स्थिर नही रहता। घर से दूर जाना पड सकता है। इस समय लोग आपके विरोध में जा सकते है। मानसिक रूप से थोडे परेशान हो सकते हैं। परिस्थितियां आपके प्रतिकूल नजर आयेंगी। इस समय आपको शार्टकट मार्ग से लाभ मिल सकता है।

By Acharya Raman
किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.7/5 - (4 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here