आचार्य रमन
वैदिक तथा के पी ज्योतिषाचार्य
मंगल सौरमंडल के सबसे क्रूर ग्रहों में से एक है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का तथा मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा नक्षत्रों का स्वामी ग्रह है। मंगल इस महीने की 17 तारीख को वक्री होगा और गुरू द्वारा शासित विशाखा नक्षत्र में तुला राशि में वापसी करेगा। अगर आप मंगल की महादशा अंतर या प्रत्यंतर से गुज़र रहे हैं अथवा आपका दशा स्वामी मंगल के नक्षत्र में है तो आपको इस गोचर के प्रभाव अधिक मिलेंगे। इस गोचर का विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव इस प्रकार है-:
मेष -: किसी शारीरिक पीड़ा एवं दुर्घटना की संभावना है। सतर्क रहें। इस समय किसी भी नए कार्य की शुरूआत न करें अथवा मंगल के सितंबर के महीने में धनु राशि में प्रवेश करने तक का इंतजार करें। परिस्थितियों के बेहतर होने की प्रतीक्षा करें। प्रेम संबंधों में असफलता हासिल होगी।
वृषभ -: आपको अचानक कहीं से लाभ होगा, निजी जीवन में समस्याएं आएंगीं एवं वैवाहिक संबंधों में अनचाहे तनाव की परिस्थिति बनी रहेगी। परिस्थिति को सामान्य होने दें एवं मंगल के मकर राशि में प्रवेश करने तक इंतजार करने की सलाह दी जाती है। मंगल के मकर राशि में प्रवेश तक आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं बनी रहेंगीं।
मिथुन -: माना जाता है कि उपचय भाव में क्रूर ग्रह सकारात्मक फल देता है किंतु मंगल अभी वक्री है इसलिए यह समय शुभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन कुछ खास नहीं होगा। वर्तमान नौकरी छोड़ने की संभावना है अथवा स्थिति काफी बिगड़ सकती है।
कर्क -: किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग है किंतु यह यात्रा आपके लिए शुभ फलदायी नहीं होगी। दोस्तों से सहायता की उम्मीद न रखें। वैवाहिक जीवन में अत्यधिक तनाव की स्थिति रहेगी एवं आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
सिंह -: कार्यक्षेत्र में थोड़ी प्रगति आएगी लेकिन मई के महीने में बृहस्पति के मार्गी होने पर आपको फायदा होगा। परिस्थितियों में सुधार होगा। बृहस्पति नक्षत्र में मंगल गोचर करेगा। अत: मई के बाद से हालात में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।
कन्या -: प्रेम संबंधों में खटास पड़ सकती है। बिना किसी कारण आपका रिश्ता खराब होता जाएगा। गैस्ट्रिक एवं एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जंकफूड से दूरी बनाए रखें और घर के सेहतमंद खाने को प्राथमिकता दें। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।
तुला -: इस गोचर का तुला राशि पर अत्यधिक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि मंगल दूसरे और सातवें घर का स्वामी है। आपके अहंकारी स्वभाव एवं गलत निर्णयों के कारण धन की हानि हो सकती है। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के कारण तनाव बढ़ेगा।
वृश्चिक -: भविष्य में कानूनी मामलों में नुकसान झेलना पड़ सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप शुरूआत से ही चीजों को बेहतर करने का प्रयास करें। आपके मित्र आदि आपसे अच्छा करेंगे और आप पीछे रह जायेंगे और आपका इसमें कोई दोष भी नहीं होगा। सिरदर्द एवं नेत्र संबधी परेशानी हो सकती है।
धनु -: मंगल के गोचर का आप पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा किंतु शनि के नक्षत्र में होने पर आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आपको लाभ तब होगा जब मंगल, गुरू के नक्षत्र में प्रवेश करेगा और गुरू मार्गी हो जाएगा।
मकर -: मंगल के गुरू नक्षत्र में प्रवेश करने पर आपको फायदा मिलेगा लेकिन तब तक आपको अपने करियर क्षेत्र में विलंब और असफलताओं का सामना करना पड़ेगा। अपने द्वारा लिए गए गलत निर्णयों के कारण धन की हानि हो सकती है।
कुंभ -: दशमेश, द्वादेश और लग्न स्वामी सभी वक्री हो जाएंगें। मई के बाद से ही परिस्थिति में सुधार की संभावना है। कोई नया प्रेम संबंध आपका इंतजार कर रहा है। नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा एवं यहां आपको अवश्य ही लाभ होगा।
मीन -: कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। आपकी लापरवाही के कारण धन की हानि होगी। अपने नजदीकी लोगों के साथ अनबन हो सकती है। कई बार आप खुद को तनाव में महसूस करेंगें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








