ज्योतिष शास्त्र में विवाह से पूर्व वर-वधू की कुंडली का मिलान करना अनिवार्य माना जाता है। कुंडली का मिलान करवाने से वैवाहिक जीवन के सुखी रहने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। विवाह से पूर्व वर-वधू के मांगलिक होने की भी जांच की जाती है।
देखा जाए तो कई कारणों से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। कुंडली के कुछ ऐसे दोष होते हैं जिनकी वजह से पति-पत्नी के बीच तालमेल नहीं बन पाता है और झगड़े होते रहते हैं। कुंडली के ऐसे ही दोष में से एक है मांगलिक दोष।
मंगल ग्रह की वजह से बनने वाला मांगलिक दोष वैवाहिक जीवन के लिए अत्यंत कष्टकारी होता है। अगर किसी ने विवाह से पूर्व कुंडली मिलान नहीं किया है और विवाह के बाद मालूम पड़े कि आपका जीवनसाथी मांगलिक है या उसकी कुंडली में मंगल दोष है तो कुछ खास उपाय कर के आप अपने वैवाहिक जीवन को इस दोष से मुक्ति दिला सकते हैं।
कुंडली में कैसे बनता है मांगलिक दोष
जब किसी व्यक्ति की कुंडली में पहले, चौथे, सातवें, आठवे या बारहवे भाव में मंगल हो तो वह जातक मांगलिक कहलाता है। उसकी कुंडली में मंगल दोष पाया जाता है।
मांगलिक दोष की शांति के उपाय
- कुंडली में इस दोष की शांति के लिए मंगल ग्रह को शांत करने के उपाय करने चाहिए। मंगल दोष की शांति के लिए उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर और अंगारेश्वर मंदिर में भात पूजा करवाई जाती है। मान्यता है कि उज्जैन में ही मंगल देव की उत्पत्ति हुई थी।
- अगर आपके जीवनसाथी की कुंडली में मांगलिक दोष है और इस वजह से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो हर मंगलवार को नियमित शिवलिंग पर मसूर की दाल चढ़ाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मंगल की पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है और मसूर की दाल मंगल ग्रह का अन्न है।
- मांगलिक व्यक्ति को मंगल का रत्न मूंगा धारण करना चाहिए। इस रत्न के प्रभाव से मंगल ग्रह के सभी दोष दूर होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। अभिमंत्रित मूंगा रत्न प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें
- मंगल दोष से पीडित लोगों को रोज़ अपनी माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलना चाहिए। अपनी मां की सेवा करने वाले लोगों पर मंगल देव की विशेष कृपा बरसती है।
- विवाह से संबंधित परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव के साथ माता पार्वती की आराधना करें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 











Manglik dosh wale vyakti ko dubara Fere lene ka Vidhan bhi hai kya
Meri shadi ho chuki hai.love marriage hai lekin hamare bich bhut problem aa rahi hai kundli me dikha raha hai ki me mangalik hu..mujhe kya karna chahiye