कैसे बनाएं सिंह राशि के पुरूषों के साथ तालमेल

– पं० धनंजय शर्मा वैदिक ज्योतिषाचार्य  

सिंह राशि के चिह्न के अनुसार ही इसके जातकों का व्‍यवहार भी होता है। जिस प्रकार शेर जंगल में राज करता है ठीक उसी प्रकार सिंह राशि के पुरूष अन्‍य राशियों पर राज करना पसंद करते हैं। इनका स्‍वभाव थोड़ा डिमांडिंग होता है। अन्‍य 12 राशियों में सबसे ज्‍यादा गुस्‍सैल और डॉमिनेटिंग बर्ताव सिंह राशि के पुरूषों का ही होता है। ये पुरूष जीवन में एक अच्‍छे खिलाड़ी साबित होते हैं जो हर परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाना अच्‍छे से जानते हैं। मिलनसार स्‍वभाव के इन पुरूषों के व्‍यक्‍तित्‍व में शेर की तरह ही तेज होता है। बाहर से आक्रामक दिखने वाले ये जातक प्‍यार मिलने पर नरम हो जाते हैं। ऐसे पुरूषों का गुस्‍सा और डॉमिनेटिंग बर्ताव इनके अंदर छिपे प्‍यार को व्‍यक्‍त नहीं होने देता।

भक्ति और आस्था का मेला उज्जैन का सिंहस्थ पर्व…

कैसे पति होते हैं सिंह राशि के पुरूष

सिंह राशि के पुरूषों से विवाह करने वाली महिलाओं को बड़े धैर्य के साथ रिश्‍ता निभाना पड़ता है। अपने तानाशाही रवैये के कारण अक्सर ये अपने पार्टनर की भावनाओं का भी ख्याल नहीं रखते। इनके साथ महिलाओं को कभी-कभी काफी आक्रामकता का भी सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि के पुरूषों को अपने साथी से रॉयल ट्रीटमेंट की अपेक्षा रहती है जिसके पूरा न होने पर ये आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इस सबके अलावा सिंह पुरूषों में अपने वैवाहिक संबंधों में चीजों को समझने और अपने पार्टनर की लाइफ से छोटी-मोटी समस्याओं को हल करने की क्षमता होती है।

Janam Kundali

 

सिंह राशि के पुरूष एक अच्‍छे शिक्षक, सलाहकार, राजनीतिज्ञ और प्रोफेसर साबित होते हैं। इन पुरूषों को थोड़े धैर्य और समझदारी से संभालने की जरूरत है।

क्या है हनुमान जी के सिंदूरी रंग का रहस्य…

Buy Rudraksha

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here