ज्ञान, धर्म, न्याय और दया के कारक हैं बृहस्पति देव..
देवगुरु बृहस्पति जगत का कल्याण करने वाले ग्रह हैं, इनका प्रभाव ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ होता हैं। जगत में सत्य, ज्ञान, धर्म, न्याय और दया के कारक हैं बृहस्पति । देवगुरु अहिंसा वादी ग्रह हैं। यें शांति के मार्ग को देने वाले हैं। इनका प्रभाव जगत के तापों से बचाने वाला हैं। ये दया के स्वरुप हैं। जहां एक तरफ अपनी पंचम दृष्टी के द्वारा पुत्र वत्सल प्रभाव देते हैं वहीं नवम दृष्टी के द्वारा ईश्वर का साक्षात्कार करवाते हैं।
देवगुरु का सिंह संचार परशुराम व नृसिह देव के समान क्रोधी..
देवगुरु बृहस्पति ने 14 जुलाई 2015 को सिंह राशि में प्रवेश किया। सिंह राशि मे गुरु का प्रभाव जगत में हो रहे अत्याचार व उपद्रवों के नाश की सूचना देता हैं। सिंह राशि में देवगुरु का संचार परशुराम व नृसिह देव के समान हैं। देवगुरु प्रत्येक 12 साल में सिंह राशि में संचार करते हैं। शास्त्रों को धारण करने वाले देव इस समय शस्त्र उठा लेते हैं।
आतंक व अन्याय का होगा दमन..
28 नवम्बर 2015 को गुरु उत्तरा फाल्गुणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उत्तरा फाल्गुणी नक्षत्र सूर्य का नक्षत्र हैं। सूर्य राशि तथा नक्षत्र में देवगुरु का प्रभाव अत्यधिक बढ जाता हैं। इस समय लोगों में शांति रहेगी, खाने पीने की वस्तुयें सर्व सुलभ होंगीं। प्रगति व उन्नति दायक समय रहेगा। वर्षा व अन्न प्रयाप्त मात्रा में होंगे। शस्त्र व अग्नि से सम्बन्धित वस्तुओं का क्रय विक्रय अधिक होगा। इस समय आतंकवाद व अन्याय के खिलाफ लोगों का क्रोध बढेगा। तथा इन तत्वों के विनाश के लिये भूमिका तैयार होगी।
गुरु का उत्तरा फाल्गुणी नक्षत्र में प्रवेश रक्त पात या किसी युध की और भी इशारा करता हैं। लेकिन इस समय सिर्फ धर्म की जीत होती है। उत्तरा फाल्गुणी में गुरु का संचार फल विभिन्न राशियों में अलग अलग रहेगा-
मेष राशि – समय शुभ रहेगा। इस समय मन में धार्मिकता के भाव रहेंगे। अन्याय के खिलाफ कदम उठायेंगे तथा विजय भी प्राप्त होगी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान सम्बंधी लाभ मिल सकता हैं।
वृषभ राशि- गुरु का अष्टम प्रभाव आपके धन में कमी कर सकता हैं। इस समय आपके जीवन में कई प्रकार के उतार चढाव आयेंगे। अपराध व बुरे कर्मो से सावधान रहे आपको तुरंत परेशानी हो सकती हैं।
मिथुन राशि- जीवन में कठिनाईया आयेंगी। इस समय आपको मेहनत अधिक करनी होगी। इस समय आपको कष्टदायी अनुभव प्राप्त होंगे। लेकिन ये अनुभव आपके भावी जीवन के लिये लाभदायक रहेन्गे।
कर्क राशि- इस समय आपका मान सम्मान बढेगा। धन में स्थिरता आयेगी। शुभ मार्गो से धन लाभ होगा। उत्तम भोजन का लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि- इस समय दूसरो का भला करते करते अपना बुरा कर सकते हो। लेकिन मान सम्मान में वृद्धि होगी। अपने कार्यो के द्वारा आप पुरुस्कृत होंगे। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ती होगी।
कन्या राशि- इस समय आपको न्यायलय या कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे। किसी से विरोध हो सकता हैं।
तुला राशि– बडे भाईयों के द्वारा लाभ मिल सकता हैं। इस समय यात्रा इत्यादि सोच समझ कर करें। पाप या अनुचित मार्ग से दूर रहे।
वृश्चिक राशि- कर्म स्थान पर गुरु का प्रभाव आपको कार्यो में सफलता दिलवायेगा। इस समय आपके धन में वृद्धि होगी। मान सम्मान व अतिरिक्त कार्य भार रहेगा।
धनु राशि- ईश्वर का आशिर्वाद रहेगा। सन्तान का लाभ मिलेगा। इस समय आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धर्म कर्म से युक्त रहेंगे।
मकर राशि- इस समय आपको परेशानी रहेंगी। पेट व कमर के निचले हिस्सों में परेशानी बढ सकती हैं। इस समय धन का अपव्यय होगा।
कुम्भ राशि- धन व लाभ की प्राप्ती होगी। इस समय धन का उचित प्रयोग करना होगा। क्योंकी इस समय आया धन टिकता नही हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन राशि- रोग, ऋण व शत्रु आपकों परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यों में थोडी रुकावटे आयेंगी। धन योग भी बनेंगे।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








