जानिए किस रत्‍न के लिए कौन सी धातु है बेहतर, रत्‍नों से कैसा मिलेगा शुभ फल

ज्‍योतिष के अनुसार रत्‍नों को धारण करने से जीवन की कई तरह की समस्‍याओं से छुटकारा मिल जाता है। कोई रत्‍न सेहत को फायदा पहुंचाता है तो किसी रत्‍न को पहनने से करियर को रफ्तार मिलती है।

हालांकि, रत्‍न तभी अपना असर दिखाते हैं जब इन्‍हें इनकी निर्धारित विधि के अनुसार धारण किया जाए साथ ही रत्‍नों के लिए कुछ विशेष धातु भी निर्धारित किए गए हैं। सौरमंडल में नौ ग्रह हैं और इन नौ ग्रहों को अपने पक्ष में करने और इनका सकारात्‍मक प्रभाव पाने के लिए रत्‍न धारण किए जाते हैं।

ग्रहों को मजबूती प्रदान करने के लिए भी रत्‍न पहने जाते हैं। रत्‍न अपना असर तो दिखाते हैं लेकिन इन्‍हें किस धातु में पहना जा रहा है, ये बात भी महत्‍वपूर्ण होती है।

आज हम आपको बता रहे हैं कि रत्‍नशास्‍त्र के अनुसार किस रत्‍न को कौन-सी धातु में पहनना शुभ फलदायक रहता है।

माणिक्‍य रत्‍न

सूर्य के रत्‍न माणिक्‍य यानि रूबी को तांबे या सोने की धातु में पहनना चाहिए। माणिक्‍य रत्‍न करियर में सफलता पाने के लिए बहुत लाभकारी होता है।

अभी प्राप्‍त करें माणिक्‍य 

पन्‍ना

बुध का रत्‍न है पन्‍ना जिसे सोने की धातु में पहनना शुभ माना जाता है। पन्‍ना रत्‍न धारण करने से बुध के शुभ फल प्राप्‍त होते हैं और आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

अभी प्राप्‍त करें पन्‍ना

मोती रत्‍न

चंद्रमा का रत्‍न है मोती जो मन और मस्तिष्‍क को शांति प्रदान करता है। मोती हमेशा चांदी की धातु में ही पहना जाना चाहिए। मोती को कभी भी सोने की धातु में नहीं पहना जाता है।

अभी प्राप्‍त करें मोती

शनि का रत्‍न नीलम

शनि देव का रत्‍न है नीलम। इस रत्‍न को शनि को और मजबूत करने के लिए पहना जाता है। ये रत्‍न अगर किसी को सूट ना करे तो वह व्‍यक्‍ति बर्बाद हो सकता है। नीलम रत्‍न को सोने या प्‍लैटिनम की धातु में धारण करें।

अभी प्राप्‍त करें नीलम

पुखराज और मूंगा

बृ‍हस्‍पति का रत्‍न है पुखराज और मूंगा का स्‍वामी ग्रह है मंगल। पुखराज और मूंगा दोनों ही रत्‍नों को सोने की धातु में धारण करना चाहिए।

अभी प्राप्‍त करें पुखराज

गोमेद और लहसुनिया रत्‍न 

राहु का रत्‍न है गोमेद और केतु का रत्‍न है लहसुनिया। गोमेद और लहसुनिया रत्‍न को अष्‍टधातु या त्रिलोह में बनवाकर धारण करें।

अभी प्राप्‍त करें गोमेद

नौ ग्रहों के लिए विशेष रूप से नौ रत्‍न निर्धारित किए गए हैं जिन्‍हें धारण करने से उनसे संबंधित ग्रह के शुभ फल प्राप्‍त होते हैं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

3.6/5 - (9 votes)

1 COMMENT

  1. सर नमस्कार ,मैंने अभी आपकी वेबसाइट से लाल हकीक मंगवाया था लेकिन मुझे वो रत्न कोनसी धातु मैं पहनना है कृपया मार्गदर्शन करें धन्यवाद अरुण अरोड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here