अगर मुरझा गया है तुलसी का पौधा तो टूटने वाला है आप पर मुसीबतों का पहाड़

हमेशा सुनते आए हैं कि जानवरों में खतरे को भांपने की शक्‍ति होती है। वे अपने आसपास की पारलौकिक शक्‍तियों को पहचानने और आने वाली मुसीबत को भांपने में सक्षम होते हैं। लेकिन क्‍या आपने कभी अपने घर के मुरझाए तुलसी के पौधे पर ध्‍यान दिया है।

तुलसी के पौधे का मुरझाना आम बात लगती है लेकिन ऐसा है नहीं। तुलसी के पौधे में आने वाली मुसीबत को भांपने की ताकत होती है। अगर आप अपने घर में मुरझाए तुलसी के पौधे के इस संकेत को समझ जाएं तो आप अपने घर-‍परिवार को आने वाले कष्‍टों से बचा सकते हैं।

तुलसी का पौधा मुरझाकर यह संकेत देने की कोशिश करता है कि जल्‍द ही आपके परिवार पर कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। अगर आपके परिवार पर कोई भी विपत्ति आने वाली है तो सबसे पहले इस खतरे की जानकारी आपके घर में लगे तुलसी के पौधे को हो जाती है।

Kundli Software

शास्‍त्रों के अनुसार अगर घर पर कोई संकट आने वाला है तो सबसे पहले उस घर की लक्ष्‍मी यानि तुलसी चली जाती है। लक्ष्‍मी रूपी तुलसी के जाने से उस घर में दरिद्रता का वास होने लगता है।

चूंकि हरा रंग बुध ग्रह से संबंधित होता है इसलिए तुलसी के मुरझाने से बुध ग्रह से संबंधित चीज़ों में नुकसान का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह को पेड़-पौधों का कारक माना जाता है।

माना जाता है कि बुध ग्रह अन्‍य ग्रहों के अच्‍छे-बुरे प्रभाव को व्‍यक्‍ति तक पहुंचाता है। अगर कोई ग्रह शुभ फल देने वाला है तो उसका असर उससे संबंधित वस्‍तुओं पर भी होगा। वहीं अगर कोई ग्रह अशुभ फल देने वाला है तो उसका अशुभ प्रभाव बुध ग्रह से संबंधित वस्‍तुओं पर भी दिखाई देगा। अच्‍छे प्रभाव में पेड़-पौधे फलने-फूलने लगते हैं और बुरे प्रभाव में पेड़-पौधे मुरझा या पीले पड़ जाते हैं।

Horoscope Hindi 2025

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here