ज्योतिष में उच्च शिक्षा के योग…

आज के समय में व्यक्ति की सफलता उसकी शिक्षा पर निर्भर करती हैं। शिक्षित्त व्यक्ति हर जगह मान सम्मान व यश प्राप्त करता हैं। शिक्षित व्यक्ति अपने परिवार एवम अपने देश का उपकार करने वाला होता हैं। आज के समय में अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की वजह से शिक्षित होना नितांत आवश्यक हैं। जो व्यक्ति जितना शिक्षित होगा उसे कार्य क्षेत्र में उतना ही बडा ओहदा प्राप्त होता हैं।

Get your personalized report for 2019      Get your career report for 2019

आज के समय में माता-पिता कि सबसे बडी समस्या होती हैं, कि उनकी संतान की शिक्षा कैसी होगी। आज मैं आपको उच्च शिक्षा के कुछ महत्वपूर्ण योगों के बारे में बताता हूं।
1- जन्म कुंडली में गुरु, शुक्र व बुध की युक्ति पंचम द्वितिय या नवम स्थान में हो तो जातक विद्वान होता हैं व उच्च शिक्षा प्राप्त करता हैं। ऐसा जातक विभिन्न विषयों मे पारंगत होता हैं। अपने कुल व परिवार के नाम को रोशन करने वाला होता हैं। इस योग को सरस्वति योग के नाम से भी जाना जाता हैं।
2- दूसरे व पंचम भाव के मालिक एक साथ त्रिकोण (5,9) स्थान में स्थित हो तो जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करता हैं।

Janm Kundali

3- बुध व गुरु उच्च के हों अथवा बली हो, दूसरें स्थान का मालिक तीसरे या अष्टम भाव में मित्र राशी का हो तो जातक विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करता हैं।
4- दूसरे या पांचवे स्थान का मालिक बली हो तथा लग्न में शुभ ग्रह होने पर जातक को उच्च शिक्षा प्राप्त होती हैं। व्यक्ति को उचित माहौल प्राप्त होता हैं।
5- जन्म कुंडली में पापी ग्रह उच्च के हो व लग्नेश के मित्र हो, तथा पांचवें भाव में शुभ ग्रहों का प्रभाव उच्च शिक्षा के योग बनाता हैं।
6- दूसरे भाव के मालिक व पंचम भाव के मालिक में राशि परिवर्तन होने तथा शुभ ग्रह की दशा हो तो व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त करता हैं।
7- शुक्र व गुरु की युक्ति व्यक्ति को उच्च शिक्षा देता हैं।

Horoscope 2025

8- दशमेष उच्च का हों तथा पंचमेश से समबंध बनायें तो जातक अच्छी शिक्षा प्राप्त करता हैं। इस योग में जातक ऐडवाइजर, प्रबंधक(मेनेजर), प्रिन्सिपल, व लीडर होता हैं।
9- जन्म कुंडली में चंद्र उच्च का हो तथा शुभ ग्रहों से युक्त हो तो भी जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करता हैं।
10- यदि अष्टम या तृतिय भाव का मालिक शुभ ग्रह हो एवम उच्च का हो साथ ही दूसरे या पांचवे स्थान में स्थित हो तो जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करता हैं।
11- शनि बली हो और मित्र लग्न हो, 1,2,5,10 स्थान में स्थित हो तो बडी उम्र तक शिक्षा प्राप्त करता हैं। और शिक्षा के क्षेत्र में बडी उपलब्धी हासिल करता हैं।

Buy Rudraksha

Wear Ruby for higher education 
Buy Ruby from GemsVidhi.com
& Get 10 min Astro Consultation Free

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.2/5 - (5 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here