सावन के दूसरे सोमवार को है अत्‍यंत शुभ योग, पूरी होगी हर कामना

शिव को अतिप्रिय सावन का महीना चल रहा है। आज सावन का दूसरा सोमवार है और इसके साथ ही अगस्‍त माह की शुरुआत भी सोमवार से ही हो रही है और आज के ही दिन कृष्‍ण पक्ष की चर्तुदशी भी है जिसे सावन शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

सोमवार के दिन श्रावण शिवरात्रि होने के कारण यह शुभ मुहूर्त ‘अमृतयोग’ तुल्‍य है। आज का दिन शिव की कृपा पाने का सबसे अच्‍छा अवसर है।

Rashifal 2019

सावन शिवरात्रि को व्रत आदि का भी विशेष महत्‍व है। इस दिन प्रात:काल स्‍नान के पश्‍चात् शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें और पूरा दिन विधिपूर्वक व्रत रखें।

व्रताहारी को तिल के बीजों युक्‍त गर्म पानी से ही स्‍नान करना चाहिए। ऐसा करने से मन और शरीर पवित्र हो जाते हैं।

भगवान शिव की आराधना में उनके अतिप्रिय बेल पत्र, पान पत्‍ता, सिंदूर और फलों का प्रयोग करें।सूर्यास्‍त के पश्‍चात् व्रताहारी भोजन ग्रहण न करें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here