कैसा है मिथुन राशि की महिलाओं का स्‍वभाव

मिथुन राशि की महिलाएं द्विस्‍वभाव की होती हैं।  द्विस्वभाव राशि होने से इनके स्वभाव में स्थिरता व चलायमान व्यवहार का सुन्दर समन्वय होता है। वायु की भांति हर जगह विद्यमान रहना व एक जगह ना टिककर बैठने की इनकी प्रवृत्ति होती है। इन्‍हें समझ पाना बड़ा मुश्किल काम है। इस राशि की महिलाओं से विवाह करने वाले पुरूष को ये जान लेना चाहिए कि वो एक नहीं बल्कि दो स्त्रियों से विवाह कर रहा है। इनका दिमाग निरंतर काम करता रहता है। ऐसी महिलाओं के सोचने की क्षमता काफी अच्‍छी होती है।

इस महाशिवरात्रि मन की सभी इच्छायें पूर्ण करेंगे भोलेना…

प्‍यार के प्रति जुनून और रोमांच में भी इनका कोई जवाब नहीं। इनका स्‍वभाव इतना रोचक होता है कि आपको जानकर हैरानी होगी कि मिथुन राशि की महिलाएं एक से तीन महिलाओं के बराबर होती हैं। उनसे जीत पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि कभी-कभी असंभव भी हो जाता है। मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं इसलिए हर क्षेत्र का ज्ञान इन्हें होता है, अलग-अलग क्षेत्रों  में ये प्रसिद्धि पाती हैं। प्‍यार के मामले में इन महिलाओं को ऐसे पुरूष पसंद आते हैं जो इन्‍हें सहारा दें। लेकिन वहीं प्‍यार के रिश्‍ते बनाने में ये स्त्रियां थोड़ी दिलफेंक होती हैं। एक समय पर एक रिलेशन में रहना इनके लिए मुश्किल काम है। इनका मन चंचल होता है जो एक से ज्‍यादा रिश्‍ते बनाने को लालायित रहता है।

क्यों इस बार होलिका दहन में बनी संशय की स्थिति…….

एडवेंचर से भरे कामों में ये महिलाएं, पुरूषों को भी पीछे छोड़ देती हैं। इन्‍हें हर वो काम करना पसंद होता है जो रोमांच से भरा हो। जोखिम उठाने में भी ये पीछे नहीं रहती। मिथुन राशि की महिलाएं एक बेहतर मां साबित होती हैं। इनकी खासियत होती है कि ये महिलाएं अपनी लाइफ में आने वाले हर पुरूष में अपने अनुसार परफैक्‍शन ढूंढ ही लेती हैं। आपके जीवन में प्‍यार लाने के साथ-साथ इस राशि की महिलाएं आपके जीवन में तूफान भी ला सकती हैं। मिथुन राशि की महिलाओं में खास बात होती है कि वे जीवन में बदलाव को आसानी से स्‍वीकार कर लेती हैं।

द्विस्वभाव राशि है मिथुन : जानें पुरूषों का व्यवहार…

3.3/5 - (13 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here