ज्योतिष में नाम का पहला अक्षर अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। जिस राशि में चंद्रमा जन्म के समय उपस्थित होता है उस व्यक्ति का उसी राशि के अनुसार नाम का पहला अक्षर निर्धारित होता है। नाम का पहला अक्षर ही जातक के स्वभाव और भाग्य से संबंधित बातों को उजागर करता है। तो आइए जानते हैं आपके नाम का पहला अक्षर क्या कहता है आपके बारे में -:
मेष – चू, चे, चो, लाली, लू, ले, लो, आइस राशि वाले लोगों का स्वभाव उग्र होता है एवं इनमें नेतृत्व की क्षमता अधिक होती है।उपाय -: प्रत्येक मंगलवार के दिन मसूर की दाल दान करने से लाभ होगा।
वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
इनका शरीर मजबूत होता है एवं ये अपने आसपास की सभी सुख-सुविधाओं का उपभोग करते हैं। इनका जीवन विलासिता से परिपूर्ण होता है। ये स्वयं को प्रोत्साहित करने वाले होते हैं।
उपाय -: शिवलिंग पर कच्चाा दूध चढ़ाने से लाभ होगा।
धन पाने की इच्छा है तो अभी लें ये प्रॉडक्ट
मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
ये द्विस्वभाव राशि है। ये जातक तमो गुण वाले होते हैं। इनकी रुचि कला और गायन में होती है। तर्क करने में ये दक्ष होते हैं। ये हर हाल में अपनी बात मनवा लेते हैं।
उपाय -: बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं को ये पल में करे दूर
कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वाले लोग कल्पनाशील होते हैं। इन्हें अपने कार्यस्थल पर परेशानी ही मिलती है। ये कभी-कभी हिंसात्मक या बदला लेने की प्रवृत्ति रखते हैं। इनमें तार्किक क्षमता होती है।
उपाय -: रोज़ शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें।
क्या होगा गुरु गोचर क आपके ऊपर प्रभाव, जानने के लिए अभी लें गुरु गोचर रिपोर्ट
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
ये जातक सुंदरता के प्रति आकर्षित होते हैं। यह विचारों से स्वतंत्र होते हैं एवं किसी और की बात नहीं सुनते। इन्हें हर कार्य शाही ढ़ंग से करना पसंद होता है।
उपाय -: प्रात:काल सूर्य को जल चढ़ाएं।
कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
इस राशि वाले जातक अत्यंत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये दिमाग से ज्यादा दिल से काम लेते हैं। इन्हें अपनी योग्यता के बल पर सफलता मिलती है। इन्हें अकाररण क्रोध नहीं आता।
उपाय -: गाय को घास खिलाने से फायदा होगा।
तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
इनमें विपरीत परिस्थिति को भी अपने पक्ष में करने का गुण होता है। ये साहसिक कार्य करने के शौकीन होते हैं। इनके पास धन की कमी नहीं होती एवं इन्हें यात्रा करना पसंद होता है।
उपाय -: शक्करयुक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
ये दूसरों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इन्हें जीवन में बदलाव अच्छा लगता है। इनमें दूसरों के विचारों का विरोध करने की आदत होती है। ये जातक बुद्धिमान और भावुक होते हैं।
उपाय -: भगवान शिव की कृपा पाने हेतु शिवलिंग पर लाल गुलाब चढ़ाएं।
विवाह में देरी से है परेेशान तो अभी करें निदान
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
इन्हें रोमांच पसंद होता है। भौतिक सुखों को पसंद करने वाले ये जातक महत्वाकांक्षी होते हैं। इनका पूरा जीवन मेहनत से कमाने में निकल जाता है।
उपाय -: गुरुवार के दिन चने की दाल का दान करें।
क्या खास है इस बार हरियाली तीज पर
मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
ये शाही स्वभाव और गंभीर व्यक्तित्व के होते हैं। ये धर्म परायण होते हैं। इन्हें अपने जीवनसाथी की सहायता से सफलता प्राप्त होती है। सहज और सरल प्रकृति के कारण ये दूसरों को आसानी से आकर्षित कर लेते हैं।
उपाय -: शनिवार के दिन तेल का दान करें।
जानें कैसे होंगें आपके आने वाले दस साल
कुंभ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
इस राशि वाले जातक बुद्धिमान और व्यवहारकुशल होते हैं। इन्हें धार्मिक स्थानों पर घूमना पसंद होता है। अपने परिश्रम से इन्हें सफलता मिलती है। इनकी रुचि खानपान में अधिक होती है।
उपाय -: किसी गरीब अथवा जरुरतमंद व्यक्ति को काले कंबल का दान करें।
अपने व्यापार का हाल जानने के लिए क्लिक करें
मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
ये जातक उदार और संवेदनशील होते हैं। इन्हें रोमांस और सुंदरता पसंद होती है। ये सभी को साथ लेकर चलते हैं। समय और परिस्थिति के अनुसार ये अपना व्यवहार बदल लेते हैं।
उपाय -: भगवान शिव को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
जानिए कैसे कम कर सकते हैं साढ़ेसाती का प्रभाव
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








