चीनी ज्योतिष शास्त्र में नौवें स्थान/ पद पर आते कुक्कुट/मुर्गा प्राणी के जातक काफी चौकस, परिश्रमी, कलात्मक, साहसी, आकर्षक, तथा प्रतिभमान होते है। कुक्कुट/मुर्गा जातक आत्मविश्वास से बारे होते है, तथा जीवन के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण रखते है। यह जातक काफी सक्रिय होते है तथा अपने आस पास के लोगो में काफी प्रसिद्द होते है। निःसंदेह यह जातक बहुत बातूनी, सत्यवादी, वफदा, तथा स्पष्टवादी होते है। इन्हें आकर्षण का केंद्र बनना अच्छा लगता है। इन जातको के नकारात्मक पहलू है की ये जातक चाहते है की इनकी हमेशा सुनी जाये, अगर ऐसा नहीं हो पता तो ये जातक बड़ी ही आसानी से परेशान हो जाते है। ये जातक हमेशा खुद को ले कर बड़ी बड़ी ढींगे मारना पसंद करते है।
तत्व : धातु (जिन)
दिशा: पश्चिम, दक्षिण पश्चिम, उत्तर-पूर्व
माह: फ़रवरी, मई, नवंबर
यिन/यांग अंतर: यिन
रंग: सुनहरा, भूरा तथा पीला
आकर्षण: हार अथवा कंगन कुक्कुट की छवि के साथ
अंक: 5, 7. तथा 8
कुक्कुट/मुर्गा जातकों की मूलभूत विशेषतायें
कुक्कुट/मुर्गा प्राणी के जातक आत्मविश्वासी,तथा प्रेरणा से भरे होते है। इस प्राणी के अन्तर्गत आने वाले जातक वफादार, भरोसेमंद होते है, परन्तु यह जातक स्पष्टवादी तथा अपने विचारों को खुल कर बोलने वाले होते है। कुक्कुट/मुर्गा प्राणी के जातको को आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है। यह जातक स्वभाव से बहुत सामाजिक प्राणी होते है, इन्हे लोगो के मध्य रहना पसंद होता है। इन जातको को खुद की बड़ाई करना पसंद होता है। कुक्कुट/मुर्गा प्राणी के जातक बहुत सुनियोजित होते है तथा प्रतेक कार्य को संगठित तरीके करना पसंद करते है।
कुक्कुट/मुर्गा प्राणी के लोग जन्म से ही साहसी तथा महत्वकांशी होते है। कुक्कुट/प्राणी बड़े प्रभावी वक्ता होते है। ये बड़े हाज़िर जवाब होते है और इनकी काफी तीव्र होती है। परन्तु ये जातक थोड़े अधीर होते है।
प्रातःकाल जन्में जातक: प्रेरित तथा विवेकशील
संध्या में जन्में जातक: जागरूक, अच्छे कार्यकर्ता, तथा लोकप्रिय व्यक्तित्व
रात्रि में जन्में जातक: सुस्त तथा पहल की कमी, प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति
शुभ माह (चीनी चंद्र आधार पर)
- फ़रवरी: सफल तथा प्रसिद्द जीवन
- मार्च: चतुर तथा समयोज्ज्य
- अप्रैल: आशावादी,बुद्धिमान, तथा व्यवहारिक
- अगस्त: साहसिक तथा मज़बूत
- सितम्बर: सक्षम, स्वतंत्र तथा सुखद व्यक्तित्व
कुक्कुट/मुर्गा प्राणियों का तालमेल
चीनी ज्योतिष शास्त्र में, प्राणियों की मुलभुत विशेषसतएँ, उनके बीच के तालमेल को जानने तथा अच्छे आपसी संबंधों को बनाने हेतु एक अहम भूमिका निभाते है। प्रत्येक प्राणी की अपनी एक विशेष तथा अनूठी विशेषता होती है, जो की औरो की अपेक्षा उन्हें ज्यादा बेहतर साथी बनती है। चलिए आइये जानते कुक्कुट/मुर्गा प्राणी के साथ कौन से प्राणी एक अच्छा तालमेल बनाते है।
कुक्कुट/मुर्गा प्राणी के जातक बैल तथा सर्प के साथ ज्यादा अच्छा तालमेल बनाते है।
कुक्कुट/मुर्गा तथा बैल जातको के मध्य एक बेहतरीन तालमें देखने को मिलता है। बैल जातक कुक्कुट/मुर्गा जातको के प्रति उनके सतर्क स्वभाव के कारण आकर्षण महसूस करते है। कुक्कुट/मुर्गा प्राणी के जातक बैल जातको को उनके परिश्रमी होने के कारन पसंद करते है। जातको के मध्य जो सामान्य बात है वह यह है की दोनों ही जातक स्वभाव से संगठित होते है जीवन के प्रति दोनों सामान दृष्टिकोण रखते है।
कुक्कुट/मुर्गा, तथा सर्प प्राणियों के मध्य मानसिक या आद्यात्मिक रूप से एक मज़बूत बंधन होता है।कुक्कुट/मुर्गा जातक बेहतरीन गृहस्थ होते है।उन्हें अपने आस पास सफाई पसंद होती है। तथा सर्प एक कुशल प्रदाता होता है। सर्प प्राणी स्वभाव से शांत तथा धैर्यवान होते है, इसी कारण वह कुक्कुट/मुर्गा प्राणियों के अधीर स्वभाव को बेहतर तरीके से संभल सकते। है
कुक्कुट/मुर्गा प्राणियों की तालमेल तालिका
जन्म का महीना कन्या तालमेल पुरुष तालमेल
जनवरी श्वान अश्व
फ़रवरी ड्रैगन मूषक
मार्च ड्रैगन शशक
अप्रैल भेड़ सर्प
मई सर्प श्वान
जून बाघ शशक
जुलाई बैल अश्व
अगस्त बाघ वानर
सितम्बर वानर वराह
अक्टूबर सर्प ड्रैगन
नवंबर अश्व ड्रैगन
दिसंबर वराह श्वान
कुक्कुट/मुर्गा स्वास्थ
अपने सक्रिय स्वभाव के चलते कुक्कुट/मुर्गा जातक कभी खुद को बीमार महसूस नहीं करते। अगर कभी हो जाये तो वे जल्द की बेहतर महसूस कर लेते है। यह जातक थोड़े से उदासीन होते है इसी कारण ये कभीकभी तनाव में रहते है। ये स्थिति इन्हे मानसिक तौर पर प्रभावित कर सकती है।
कुक्कुट/मुर्गा व्यवसाय/ पेशा
कुक्कुट/मुर्गा प्राणी के जातको में सक्रियता, संगठित, तथा परिश्रमी होने हे लक्षण पाये जाते है जो की इन जातको को किसी भी कार्य में सफलता दिलवाते है। कुक्कुट/मुर्गा प्राणियों के लिए कलाकार,संगीतकार, नृतक,बैंककर्मी, बीमा अधिकारी, बहीखाता लेखक कार्यक्षेत्र में कुछ बेहतरीन विकल्प है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








