चीनी राशिफल 2017: शेर

शेर का वार्षिक राशिफल दर्शाता है कि इस साल आप स्‍वभाव से नरम रहेंगें। आप नेतृत्‍व तो करेंगें लेकिन दूसरों से मदद लेना आपके लिए बेहतर होगा। पैसों के लेन-देन को पहले से ही व्‍यवस्थित कर के चलें। जीवन में संतुलन लाने की जरूरत है।

वैदिक ज्‍योतिषी की ही तरह इसमें भी 12 राशियां होती हैं। ये महीने पर आधारित न होकर वर्ष पर होता है। अगर आपकी राशि चिह्न शेर है तो आपके व्‍यक्‍तित्‍व में भी इसके गुण अवश्‍य दिखाई देते हैं। चीनी कैलेंडर के अनुसार 1986, 1998 और 2010 में जन्‍मे लोग शेर की तरह गुण रखते हैं।

रोमांस

इस साल आपके संबंधों में काफी उतार-चढ़ाव और बदलाव आएंगें। आने वाले ये बदलाव अच्‍छे हैं या बुरे ये आपके ऊपर निर्भर करता है। जो लोग सिंगल हैं हो सकता है उन्‍हें इस साल अपना लव पार्टनर मिल जाए। आपका रुझान किसी नई चीज़ या कार्य के प्रति बढ़ सकता है।

Horoscope Hindi 2025

करियर

अगर आप अपने करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो अपने बॉस और सीनियर्स की खुशामद करें। आप अपनी नौकरी में अच्‍छा प्रदर्शन कर रहें हैं लेकिन आपको टीम के साथ काम करने में भी दिलचस्‍पी लेनी चाहिए। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल आपको प्रमोशन भी मिल सकती है।

आर्थिक स्‍तर

ज्‍यादा काम करेंगें तो ज्‍यादा पैसे कमाएंगें। पुराने किसी कर्ज के पैसे चुका सकते हैं जिससे कहीं न कहीं आपको ही लाभ होगा। बचत पर भी ध्‍यान दें। आकस्‍मिक जरूरतों के लिए पैसों की बचत जरूर करें।

सेहत

तनाव से बाहर आने का प्रयास करेंगें जिससे आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। ऊर्जा के स्‍तर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जब आपको ऊर्जा की सबसे ज्‍यादा जरूरत होगी तभी आप सबसे ज्‍यादा थकान महसूस करेंगें। खुद को व्‍यस्‍त रखने की कोशिश करें।

Kundli Software

फेंगशुई टिप

करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धन और समृद्धि में कोई कमी नहीं आएगी। अकेल समय बिताने से अच्‍छा महसूस करेंगें। कुल मिलाकर आपके लिए 2017 पेश और निजी तौर पर दोनों ही रूप में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here