चीनी ज्योतिष शास्त्र में छठे स्थान पर आने वाले सर्प प्राणी के जातक बहुत अधिक मज़बूत तथा करिश्माई व्यक्तित्व के मालिक होते है। इन जातकों को आसानी से नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। अपने भेदक नेत्रों के साथ यह जातक प्रलोभन की कला में माहिर होते है। लगभग किसी भी समस्या के बेहतरीन समाधान खोजने में अपनी गहरी समझ के साथ तथा अपने दार्शनिक विचारों के साथ, यह जातक जन्म से ही बुद्धिजीवी होते है। धन संबंधित मामलो में आपकी धूर्त मानसिकता के चलते यह जातक आमतौर पर किस्मत वाले होते है। धन संबंधित मामलो में सर्प जातक सावधानी से सोच समझ कर फैसले लेते है। सर्प जातक सुस्त हो सकते है परन्तु कुल मिलकर सर्प जातक मज़बूत, समझदार, कुशाग्र-बुद्धि, संकोची तथा बहुत ही शांत व्यक्तित्व के होते है।
नकारात्मक पहलू में यह जातक ईर्ष्यालू, शंकालु, धूर्त तथा अधीर हो सकते है।
तत्व : अग्नि (हुओ)
दिशा: पूर्वोत्तर, उत्तर पूर्व, दक्षिण
माह: जनवरी, अगस्त और नवम्बर
यिन/यांग अंतर: यिन
रंग: काला, लाल तथा हल्का पीला
आकर्षण: सर्प की छवि जड़ित कंगन, पिक्सीउ , सजावटी गृह
अंक: 2, 8. तथा 9
सर्प जातकों की मूलभूत विशेषतायें
सर्प जातक स्वभाव से शरारती होते है। यह यह जातक अच्छे दिखने वाले होते है, तथा “फैशन” की एक सभ्य तथा सुन्दर समझ रखते है। सर्प जातक बहुत विमोहक होते है। यह चालक, बिद्धिमान तथा सहज ज्ञान रखने वाले होते है। फैसला लेते समय यह बहुत विश्लेषणात्मक रहते है। यह जातक किसी भी निष्कर्ष पर बिना दो बार सोचे नहीं पहुँचते।
आमतौर पर सर्प जातकों को ले कर लोगो के मन में यह धारणा होती है की सर्प जातक धूर्त तथा कपटी होते है, परन्तु असलियत में सर्प जातक बहुत ही नर्म दिल तथा सकारात्मक व्यक्ति होते है।
प्रातःकाल जन्में जातक: कथनी तथा करनी में विवेकपूर्ण, व्यवहारिक, लोगो द्धारा विश्वास के पात्र।
संध्या में जन्में जातक: काफी आक्रमक तथा काफी अनुकूलनीय।
रात्रि में जन्में जातक: निष्क्रिय,शांत,सुस्त, पहल करने में कमी।
शुभ माह (चीनी चंद्र आधार पर)
- a) मार्च: बुद्धिमान, विद्वान, सक्षम तथा हाज़िर जवाब
- b) अप्रैल: समृद्ध, साहस तथा ज्ञान का प्रतिक, किस्मत का धनी
- c) मई: असाधारण प्रतिभावान, चतुर तथा साहसी स्वभाव, मज़बूत इच्छा-शक्ति, दार्शनिक मानसिकता
- d) जून: सत्यवादी तथा ईमानदार
- e) जुलाई: तीव्र बुद्धि, असामान्य प्रतिभा, समझदार तथा दयालु
सर्प प्राणियों का तालमेल
सर्प जातक स्वभाव से प्रलोभक होते है, इसलिए किसी को भी अपनी और आसानी से आकर्षित कर सकते है। एक बार साथी चुनाव करने के बाद, यह जातक अपने साथी को एक बेशकीमती संपत्ति की तरह रखते है। यह आसानी से ईर्ष्यालू तथा जुनूनी हो सकते है। यह जातक अपने साथी से अपनी भावनाओ को व्यक्त करने में बहुत अच्छे नहीं होते।
सर्प प्राणी के जातको का सबसे अधिक तालमेल बैल तथा कुक्कुट/मुर्गा प्राणियों से होता है।
सर्प तथा बैल प्राणी का जातको में एक अच्छा तालमेल होता है। यह दोनों एक दुसरे के पूरक होते है। क्योंकि सर्प जातक भौतिकतावादी होते है, वह बैल जातको का उनके योगदान का सम्मान करते है। वहीँ दूसरी और, बैल जातक सर्प जातको के आकर्षक तथा शांत स्वभाव के प्रति आकर्षित महसूस करते है।
सर्प, तथा कुक्कुट/मुर्गा प्राणियों के मध्य मानसिक या आद्यात्मिक रूप से एक मज़बूत बंधन होता है।कुक्कुट/मुर्गा जातक बेहतरीन गृहस्थ होते है।उन्हें अपने आस पास सफाई पसंद होती है। तथा सर्प एक कुशल प्रदाता होता है। सर्प प्राणी स्वभाव से शांत तथा धैर्यवान होते है, इसी कारण वह कुक्कुट/मुर्गा प्राणियों के अधीर स्वभाव को बेहतर तरीके से संभल सकते है।
सर्प प्राणियों की तालमेल तालिका
जन्म का महीना कन्या तालमेल पुरुष तालमेल
जनवरी बैल वानर
फ़रवरी बाघ शशक
मार्च सर्प शशक
अप्रैल सर्प बैल
मई वानर बाघ
जून सर्प बाघ
जुलाई कुक्कुट/मुर्गा बाघ
अगस्त शशक कोई भी
सितम्बर सर्प कोई भी
अक्टूबर भेड़ वराह
नवंबर वराह अश्व
दिसंबर कुक्कुट/मुर्गा शशक
सर्प स्वास्थ
सर्प जातक स्वभाव से शांत होते है तथा शांतिपूर्ण जीवन पसंद करते है। ये जातक आसानी से परेशान हो उठते है यदि इनके जीवन में शान्ति तथा स्थिरता नहीं होती। इसलिए, यह जातक चुनौतीपूर्ण कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं होते। यह जातक प्रबंदनीय कार्यों के लिए उपयुक्त रहते है। इन्हे स्वयं के लिए आराम के कुछ पलो को व्ययस्थित करने की ज़रूरत होती है।
सर्प व्यवसाय/ पेशा
सर्प जातक कलात्मक तथा तीव्र बुद्धि के होते है। जटिल समस्याएं तथा स्थित इन्हे प्रोत्साहित करती है। यह कठिन परिश्रम करने में सक्षम होते है परन्तु इनमें तीव्रता से कार्य अथवा व्यवसाय बदलने की प्रवृति पायी जाती है। सर्प प्राणियों के जातको के लिए वैज्ञानिक, विश्लेषक, अन्वेषक, चित्रकार, कुम्हार, सुनार , ज्योतिषी, जादूगर, आहार विशेषज्ञ, और समाजशास्त्री कुछ बेहतरीन व्यवसाय विकल्प है।
एस्त्रोविधि डेस्क
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








