माँ लक्ष्मी धन व सम्पन्नता की देवी है। धन प्राप्त करना कोई बडी बात नही हैं, बेइमान लोग भी धन कमाते हैं लेकिन धन का वास्तविक मूल्य तब हैं जब वो आपकों प्रसन्नता व सम्पन्नता देते हो। महालक्ष्मी के अष्टरूप प्रसिद्ध हैं जिनके द्वारा मां धन के साथ साथ समस्त प्रकार के सुखों से युक्त कर चिरन्जीवी होने का वरदान देती हैं।
21 रुद्राक्ष करेंगे 21 प्रकार से लाभ
१) आदि लक्ष्मी या महालक्ष्मी :
माँ लक्ष्मी का सबसे पहला अवतार जो ऋषि भृगु की बेटी के रूप में है। इस रूप में मां भक्तों की हर इच्छा पूरी करने के साथ शारीरिक पुष्टता विशेष रूप से देती हैं।
२) धन लक्ष्मी :
जो मां लक्ष्मी के इस रूप की पूजा अर्चना करता हैं वह धन-धान्य से सर्वदा सम्पन्न रहता हैं। कुबेर भगवान के पास भी मां लक्ष्मी का धन लक्ष्मी रूप सर्वदा विराजमान है। इस रूप की उपासना अतुलित धन देता है।
यें तीन योग बनाते हैं करोडपति…
३) धान्य लक्ष्मी :
अन्न व धन की बरकत करने वाली देवी को धान्य लक्ष्मी के नाम से जाना जाता है। धान्य लक्ष्मी की कृपा से अन्न रूपी धन का भंडार हमेशा भरा रहता है।
४) गज लक्ष्मी :
गज लक्ष्मी हर प्रकार का ऐश्वर्य देने वाली कहा जाता है, खासकर वाहन सुख व प्रसिद्धि देने वाला कहा गया है।
क्यों होता हैं कर्ज? जानिये कर्ज मुक्ति के उपाय… …
५) संतान लक्ष्मी :
संतान लक्ष्मी का यह रूप बच्चो और अपने भक्तो को लम्बी उम्र देने के लिए है। वह संतानों की देवी है। देवी लक्ष्मी को इस रूप में दो घड़े , एक तलवार , और एक ढाल पकड़े , छह हथियारबंद के रूप में दर्शाया गया है ; अन्य दो हाथ अभय मुद्रा में लगे हुए है एक बहुत ज़रूरी बात उनके गोद में एक बच्चा है।
६) वीरा लक्ष्मी :
जीवन में कठिनाइयों पर काबू पाने के लिए, लड़ाई में वीरता पाने ले लिए शक्ति प्रदान करती है।
धर्म रहस्य और रोमांच से युक्त है पाताल भुवनेश्वर….
७) विजया लक्ष्मी या जाया लक्ष्मी :
विजया का मतलब है जीत। विजय लक्ष्मी जीत का प्रतीक है और उन्हें जाया लक्ष्मी भी कहा जाता है। वह एक लाल साड़ी पहने एक कमल पर बैठे, आठ हथियार पकडे हुए रूप में दिखाई गयी है ।
८) विद्या लक्ष्मी :
विद्या लक्ष्मी देवी सरस्वती का रूप हैं जिनकी बदौलत व्यक्ति विद्वान होता हैं, माँ का यह रूप हमें ज्ञान, कला , और विज्ञानं की शिक्षा प्रदान करती है ।
मनचाही नौकरी दिलायेंगे ज्योतिष के ये उपाय…
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








