आमिर खान :देशभक्‍त या मौकापरस्‍त

अभी हाल ही में समाज के कुछ बुद्धिजीवीयों ने देश में बढ़ती तथाकथित असहिष्‍णुता के खिलाफ सरकारी पुरूस्‍कारों को लौटाने की मुहिम शुरू की थी। बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे भी अपने बयानों के कारण इस मुहिम का हिस्‍सा बन गए। खास कर शाहरूख खान और आमिर खान, जिन्‍होंने ऐसे बयान दिए कि देश में हर जगह इनकी आलोचना होने लगी। इस आलोचना से घबराए शाहरूख जब अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए उतरे तो उन्‍हें अपने बयान के लिए माफी तक मांगनी पड़ी। लेकिन फिर भी उनकी बंपर संभावनाओं से भरी फिल्‍म औसत प्रदर्शन ही कर पायी।

अब आमिर खान भी टीवी और खबरों में सॉरी कहते नजर आ रहे हैं और देश भक्ति का राग अलाप रहे हैं। कारण साफ है कि उनकी भी फिल्‍म रिलीज होने वाली है और जो हश्र ‘दिलवाले’ का हुआ है उससे वो डरे हुए हैं। उनके बयान और अब इस तरह माफी मांगना यह समझने के लिए काफी है कि आमिर में वाकई देश भक्ति है या वह सिर्फ पैसा कमाने के स्‍टंट में माहिर हैं और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।

Horoscope 2025

 

एक ज्योतिषी होने के नाते मैंने सोचा की मैं इनकी जन्म कुंडली देखकर इस सोच के बारे में जानने की कोशिश करता हूं। साथ ही विवाह और पारिवारिक संदर्भ भी जानने की कोशिश करता हूं। आमिर खान की जन्‍म से जुड़ी जानकारियां इस प्रकार है।

जन्म तारिख: 14-03-1965

जन्म टाईम: 06:15

जन्म स्थान: मुम्बई

web-aamir-khan

वह कुम्भ लग्न और कर्क राशि के जातक हैं। इनके सप्तम स्थान पर मंगल स्थित है, मंगल पर शनि, सूर्य एवं शुक्र का दृष्टी प्रभाव है, इन ग्रहों का सप्तम प्रभाव विवाह विच्छेद करवाये तो कोई आश्चर्य नही है। इसकी जन्म कुंडली में भाग्येश, लग्नेश और सप्तमेश का शुभ प्रभाव इसके जीवन में सुखों की कमी नही होने देता। इसके सप्तम स्थान का  उपनक्षत्र स्वामी राहु है जो कि  मंगल के नक्षत्र में है और दोनों ही ग्रह नकारात्मक और अलगाववादी  फल देने वाले हैं।

Janam Kundali

 

जिस व्यक्ति के सप्तम स्थान पर शनि-शुक्र व सूर्य की युति लग्न में हो उसे कोई गम्भीर रोग होता हैं एंव चरित्र बहुत अच्छा नही होता। वो गलत तरीके से नाम कमाता है। शनि का सप्तम प्रभाव और शुक्र व शनि की युति प्रभाव व्यक्ति की नैतिक सोच को खराब करता है। शुक्र नवम स्थान का मालिक होकर लग्न में स्थित है जो की राजयोग बनाता हैं आमिर खान की सफलता का एक बडा कारण है। उनका  सोचना और सही आंकलन करने की क्षमता शुक्र के प्रभाव से बनी है। शुक्र के अस्त होने के बावजूद उसका फल आमिर को अत्यधिक मिला है।

इसकी पत्रिका में शनि शश योग का निर्माण कर रहा हैं। जो की पंचमहापुरुष योग में से एक है । आमिर को सूर्य की महादशा और गुरु की अंतर्दशा चल रही है। सूर्य की महादशा के कारण इस समय आमिर घमंड से भरे हुए हैं और यही कारण है कि वह खुद को देश से भी ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण समझने लगे हैं। साथ ही सूर्य का संबंध इनके सातवें घर से हैं क्योंकि सूर्य सप्तमेश है  इसलिए इस तरह की बातों में वह अपनी पत्‍नी का जिक्र अवश्‍य करते हैं। आमिर की दशा ऐसी चल रही है की उसके द्वारा ऐसे कार्य होंगे जिसे कोई पसंद नही करेगा । घमंड से चूर होकर आई उलझनों से निकलने के लिए आमिर जोड-तोड करने की कोशिश करते भी नजर आएंगे। आमिर की पत्रिका में इस बात के भी अधिक संकेत है की आने वाले निकट भविष्‍य में वह अपनी दूसरी पत्‍नी से भी अलग होंगे और तीसरा विवाह रचाएंगे।

Buy Rudraksha

 

यदि आमिर वर्तमान परिस्‍थिति से निकलना चाहते हैं और वही सम्‍मान प्राप्‍त करना चाहते हैं तो उन्‍हें अपनी संपत्ति का एक हिस्‍सा गरीबों की सेवा करने वाली किसी हिन्‍दू संस्‍था को दान कर देना चाहिए और ऐसी उलूल्जुलूल बातों  बचना चाहिए और  अपनी पत्नी से अधिक  प्रभावित नहीं होना चाहिए | शुक्र लग्न में हो तो व्यक्ति बहुत ही स्वार्थी और मौका परस्त होता है – वह स्वार्थ में अँधा हो जाता है और यह शुक्र अस्त भी है अतः जहां कुछ अच्छा करा है वहीँ खराब भी बहुत करा है और यह आमिर खान की भावनाओं को भुनाने वाली फिल्मों और टीवी सीरियल से साफ़ जाहिर भी है |

Read here free Aries daily Horoscope and Find guidance for this day and every day with  Astrovidhi.com

Book Puja Online

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here