सिंह लग्‍न वालों के लिए मित्र और शत्रु रत्‍न

1: सिंह लग्‍न में सूर्य लग्‍नेश है इसलिए इस लग्‍न के लोगों के लिए माणिक्‍य बहुत लाभ देता है। सिंह लग्‍न वाले लोगों को माणिक्‍य आजीवन धारण करना चाहिए। यह तेज देता है और दुश्‍मनों से घिरे होने के बाद भी जातक निडर बना रहता है। बेहतर मानसिक और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी माणिक्‍य धारण किया जाता है। साथ ही आयु में भी वृद्धि होती है।

2: सिंह लग्‍न में चंद्रमा बारहवें भाव का स्‍वामी होता है। इसलिए इस लग्‍न के जातक को मोती अवश्‍य धारण करना चाहिए।

Janm Kundali

3: सिंह लग्‍न में मंगल चौथे और नौवे भाव का स्‍वामी होता हे। इस प्रकार सिंह लग्‍न में मंगल योग कारक ग्रह माना जाता है। यदि ऐसे में जातक मूंगा धारण कर ले तो उन्‍हें मानसिक शांति, गृह, भूमि एवं धन लाभ, मातृ सुख, मान-सम्‍मान तथा यश कीर्ति प्राप्‍त होती है। यदि मूंगे को माणिक्‍य के साथ धारण किया जाए तो अधिक लाभकारी होगा।
4: सिंह लग्‍न में बुध दूसरे और ग्‍यारवें भाव का स्‍वामी होता है। अत: इस लग्‍न के व्‍यक्तियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तौर पर सुरक्षा प्राप्‍त करने के लिए, आयु में वृद्धि तथा व्‍यवसाय में उन्‍नति के लिए पन्‍ना धारण करना चाहिए। पन्‍ना इन्‍हें राजकृपा दिलाता है तथा सम्‍मान में बढ़ोत्‍तरी करता है।
5: सिंह लग्‍न में गुरू पांचवें और आठवें भाव का समी होता है। यह शुभदायक स्थिति है अत: सूर्य रत्‍न माणिक्‍य के साथ पुखराज पहनने पर जातक कल्‍याणकारी स्थिति को प्राप्‍त होगा।
6: सिंह लग्‍न में शुक्र तीसरे और ग्‍यारवें भाव का स्‍वामी होता है। यह भाव शुभ कारक भाव नहीं हैं अत: इस ग्रह को भी इस लग्‍न के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस लग्‍न के लोगों को हीरा नहीं पहनना चाहिए। लेकिन अगर सिंह लग्‍न की कुंडली में शुक्र लग्‍न, दूसरे, चौथे, पांचवें, दसवें और ग्‍यारवें भाव में हो तो शुक्र की महादशा में धन एवं मान-सम्‍मान प्राप्‍त करने के लिए हीरा धारण किया जा सकता है।

Horoscope 2025

7: सिंह लग्‍न में शनि छठे और सातवें भाव का स्‍वामी होता है। ये दोनों भाव अशुभ हैं और शनि लग्‍न स्‍वामी सूर्य का शत्रु भी है इसलिए इस लग्‍न में नीलम नहीं धारण करना चाहिए।

Buy Gemstones

अपना लकी जेमस्टोन खरीदें GemVidhi.com से
और बात करें हमारे पंडित जी से 10 min फ्री

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.5/5 - (10 votes)

3 COMMENTS

  1. सिंह लग्न में शुक्र तीसरे और दसम भाव का स्वामी होता है…..

  2. Sir. Mera d o b 22/4/1980 time 2:45pm name-ankan Sanyal place. Sindri JHARKHAND sir kaun SA Ratna pahena hai apka aabhari rahunga.

  3. Sir, my name-ankan sanyal d. O. B 22/4/1980 tuesday 2.45 pm sindri jharkhand sir, Maine abhi gomed pehna hua hai sahi hai or sir job me bahut problem atta hai kon sa stone pehnu sahi sugget kare thanking you sir,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here