‘महाभाग्य योग’ एक ईश्वर वरदान…

ज्योतिष शास्त्र में अनेक राजयोग हैं। और इन सब का अपना अपना महत्व हैं। लेकिन इन सबमे सबसे खास हैं महाभाग्य योग। महाभाग्य योग, राज योग से हटकर योग हैं। इस योग में जन्मे जातक पर ईश्वर कृपा विशेष रुप से होती हैं। जैसा की इस योग के नाम से सिद्ध होता हैं, कि इस योग से युक्त इंसान बडा भाग्यशाली होता हैं । इस योग में जन्मा जातक साधारण नही होता बल्कि असाधारण प्रतिभा का स्वामी होता हैं। वह जातक अपने भाग्य से अपने परिवार व कुल का नाम रोशन करता हैं। ऐसा जातक चाहे गरीब घर में जन्मा हो या अमीर घर में सफल अवश्य होता हैं।

उदाहरण के लिये मोरारजी देशाई जी की पत्रिका में यह योग बनता हैं। अत्यंत मेधावी एवम विद्वान मोरार जी का अत्यंत साधारण परिवार में जन्म हुआ था। इनके पिता अध्यापक थे। अपनी लगन व कडी मेहनत के दम पर ये डिप्टी कलक्टर बने परन्तु देश की निष्ठा के कारण इन्होने वह नौकरी छोड दी, और स्वतंत्रता संग्राम में कूद पडे और एक समय ऐसा भी आया जब ये भारत के सर्वोच्च शक्तिशाली पद पर आसीन हुये।
morarji-desai-birth-chart

महाभाग्य योग बनता कैसे हैं ?

Janm Kundali

यह योग स्त्री व पुरुषो की जन्म कुंडली में अलग अलग रूप में बनता हैं। इस योग को बनने के लिये चार स्थितियां महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

1- पुरुष का जन्म दिन में हो तथा स्त्री का जन्म रात्री का हो।
2- पुरुष का जन्म विषम लग्न में हो तथा स्त्री का जन्म सम राशि में हो।
3- पुरुषों की पत्रिका में सूर्य विषम राशि में हो। स्त्री की पत्रिका में सम राशि में हो।
4- पुरुषों का चंद्र विषम राशि में हो। जबकी स्त्री का जन्म सम राशि में हो।
इन स्थितियो में जन्मा जातक निसंदेह राजा की तरह जीवन जीता हैं।

महाभाग्य योग क्यों हैं खास?

इस योग के पीछे सबसे बडी बात होती हैं, की तीनो लग्न एक ही दिशा कि ओर इशारा करते हैं। इसके पीछे ज्योतिष शास्त्र का सबसे बडा नियम काम करता है, जिसे सुदर्शन सिद्धांत  के रूप में जाना जाता हैं। इस योग के फलदायी होने का कारण यही नियम हैं। इसीलिये यह खास भी हैं। इस नियम के अनुसार जब किसी फल का प्रतिपादन तीनों लग्नों के अधार पर होता हैं तो वह फल अवश्य प्राप्त होता हैं।

Horoscope 2025

श्री मति इंदिरा गांधी से आप अवश्य परिचित होंगे। वें भारत की तीसरी प्रधानमंत्री बनी थी। और पहली महिला प्रधान मंत्री थी। इन्हे भारत की आइरन लेडी के नाम से जाना जाता हैं।

indira-gandhi-birth-chart

– पं० धनंजय शर्मा

पुखराज पहनने से होता है भाग्य में बदलाव
खरीदें पुखराज GemsVidhi.com से और

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें :Astrologer on Facebook 

4.8/5 - (13 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here