आइये उन व्यवहार एवम गुणॉ का वर्णन करे जिनके अधार मेष राशि को समझा जा सके
मेष राशि जातक हमेशा सचेत रहते हैं । भचक्र की प्रथम राशि होने के कारण ऐसा जातक एक ऐसे शिशु की भांती आचरण करता हैं जिसे किसी से भय नही हैं वह अपने आप मे ही तल्लीन हैं । यह सर्वप्रथम अपने उद्देश्यो की पूर्ती करता हैं, इन्हे दूसरो की परवाह कभी भी नही होती । ये न अपने माता-पिता कि परवाह करते और न अपने पडोसियो कि । ऐसे लोगो को दूसरे के कार्यो में कोई दिलचस्पी नही होती । गुस्सा करना और चिल्लाना इनका जन्मजात गुण होता हैं । जब ये परेशान होते हैं बहुत जल्दी रोना धोना शुरु कर देते हैं । ये जल्दी से जल्दी उस समस्या से बहार निकलना चाहते हैं, थोडे से विलम्ब के कारण ये छटपटाना शुरु कर देते हैं ।
ऐसे व्यक्ति अराम प्रिय नहीं होते । इनके मस्तिष्क में जब भी नये विचार या युक्ति जन्म लेती हैं । ये तुरंत उसे प्रभाव में लाने की कोशिश शुरु करदेंगे । बिना दूसरो की राय के ये अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । जब इनको जरुरत होगी तो ये अपने लिये ऐसा माहौल तैयार कर लेंगे की हर किसी को इनकी बातो पर ध्यान देना होगा ।
मेष राशि जातक हमेशा उधमी होते हैं । ये जो चाहते हैं, उसे निश्चय ही प्राप्त कर लेते हैं । ये खुर्द्गज किस्म के लोग होते हैं । ये अपने उद्देश्यो पर ध्यान केंद्रित करके रखते हैं उसके अतिरिक्त किसी और पर नही । मेष राशि जातक ‘जैसे को तैसा’ उक्ति पर विश्वास रखते हैं ।
मेष राशि जातक के विरोध में जाना असान नही होता । जिस प्रकार शिशु को कोई स्वार्थी नही कहता उसी प्रकार ये भी आरोप मुक्त रहते है । ये अपनी एक मुस्कान से दूसरो के द्वारा अपना इच्छित कार्य करवा देते हैं । अपने प्रति उदार व्यक्ति के ये हमेशा हिमायती रहते है । मेष राशि के जातक जब क्रोध में होते हैं उस समय इनके विरोध में जाना हर किसी के लिये सम्भव नही होता । ये एकदम निडर होते हैं और किसी से भी नही डरते । जैसे ही सामने वाला व्यक्ति इनसे हाथ मिलाता हैं ये तुरंत सारे गिले शिकवे भुला देते हैं । ये जितनी जल्दी क्रोध में आते हैं उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं ।
ये अत्यधिक महत्वकांक्षि होते हैं । ये सकारात्मक होते हैं और भविष्य बनाने एवम शानदार स्वप्न देखने में विश्वास रखते हैं । लेकिन ये लाभ प्राप्त करने के लिये झूट का सहारा नही लेते । इन्हे जैसे आपने पहले देखा था वैसे ही बाद में भी देखेंगे ये सधारणत: जैसे होते हैं वैसे ही दिखते हैं, अर्थात ये अपने दिल में कुछ नही छुपाते ।
ये जब किसी कठिन दौर में होते है और शक्तिशाली लोगो के द्वारा इन पर दबाव बनाया जाता हैं या जब समय अनियंत्रित होता हैं, उस समय ये अपनी प्रकृति के अनुसार व्यवहार करते हैं, चिल्लाना और अशांति भंग करना ।
मेष राशि वाले जातक कई शानदार गुणो के स्वामी होते हैं, अत्यधिक उर्जावान, अपनी बात को बिना झिझके रखना, आत्म नियंत्रण व दृढ संकल्प, बहुत अच्छी तरीके से दूसरो को नियंत्रित करने कि कला, इस सभी गुणो में ये अग्रणी रहते हैं ।
जब ये किसी किसी मेष राशि वाले जातक के सम्पर्क में आते हैं, तो ये उनके शारीरिक बनावट व गुणो से बडी जल्दी प्रभावित होते हैं । ये काफी तेज व चलाक होते है, इनका नर्म मिजाज कम ही देखने को मिलता हैं, इनकी नाक व भौंह के मध्य का भाग अधिकतर थोडा सा उठा हुआ होता हैं ।
ये हमेशा अग्रणी होते हैं । तथा कठिन समझे जाने वाले कार्यो में भी विजय पताका इन्ही के हाथ में रहती हैं । इनके पर्वत के समान मजबूत इरादो से पाखंड व लालच कोसो दूर रहते हैं । यदि ये संकल्पित हो जाये तो इतनी सफलता अर्जित करते हैं जिन्हे गिनने में भी समय लगे ।
खरीदें अपना लकी जेमस्टोन GemsVidhi.com से
और 10 min एस्ट्रो कंसल्टेशन फ्री हमारे पंडित जी के साथ
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








