शुक्र का कुंभ में गोचर ७ मार्च

मेष – कुछ अस्‍थायी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। गरिष्‍ठ भोजन कर सकते हैं। अपने से विपरीत लिंग पर आकर्षित हो सकते हैं। इस समय विभिन्‍न डियोडरेंट और स्‍प्रे में आपकी रूचि रहेगी। महिलाएं अपने सौंदर्य प्रसाधनों का अच्‍छे से प्रयोग करती नजर आएंगीं। मेष राशि के जातक इस समय घर की साज-सज्‍जा में समय बिता सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का सुखद योग बन सकता है। धन का अधिक खर्च होगा।

वृषभ – आपके जीवनसाथी के नए दोस्‍त बनाने के योग हैं एवं उनका समय मौज-मस्‍ती में बितेगा। उन्‍हें धन का लाभ भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगें। छोटी यात्रा पर जाने से मन में उत्‍साह बना रहेगा। परिवार और बच्‍चों के साथ अच्‍छा समय बितेगा। भाई-बहन के साथ मधुर संबंध बनेंगें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने लक्ष्‍य की प्राप्ति में सफलता मिलेगी।

Horoscope 2025

 

मिथुन – धार्मिक स्‍थलों की यात्रा का मौका मिलेगा। कार्यस्‍थल पर नई जिम्‍मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन में वृद्धि मिल सकती है। अधिक वेतन वाली नौकरी का भी अवसर मिलेगा। आधुनिक वस्‍तुओं पर धन खर्च करेंगें। पैतृक संपत्ति को बेचने के बारें में सोच सकते हैं। कानून संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।

कर्क – दिनचर्या में सुधार के लिए मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। पुरूषों को जेनाइटल और महिलाओं को फ्लूइड डिस्‍चार्ज की समस्‍या हो सकती है। किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। शुक्र के इस गोचर के दौरान आपको अपने पार्टनर के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा दंपत्ति वैवाहिक जीवन का आनंद उठायेंगें। आदर्श रिश्‍ते की शुरूआत हो सकती है।

सिंह – निजी जीवन और प्रेम संबंधों में आनंद का अनुभव करेंगें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। सेक्‍स के प्रति रूझान बढ़ेगा। जरूरत की वस्‍तुओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है। दिखावे के लिए दान पुण्‍य कर सकते हैं। सट्टेबाजी से दूर रहें। घर में चोरी हो सकती है। इलैक्‍ट्रॉनिक मशीनों की वजह से कोई समस्‍या आ सकती है। मौज-मस्‍ती में आपका अधिक समय गुजरेगा।

कन्‍या – घरेलू नौकरों से मदद मिलेगी। किसी पालतू जानवर का घर में प्रवेश होगा। मानहानि का खतरा रहेगा। लिखने-पढने के कार्यों में ज़रा संभलकर रहें, अपने किसी लिखित संवाद के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। वाहन में परिवर्तन कर सकते हैं।

Buy Rudraksha

 

तुला – कानूनी मामले कुछ परेशान कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्‍नति करेंगें। निजी जीवन सुखमय रहेगा। नए प्रेम संबंध की शुरूआत हो सकती है। परिवार के साथ अच्‍छा समय बितेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। पेट संबंधी समस्‍या हो सकती है, सावधान रहें।

वृश्चिक – शुक्र इस राशि के चौथे घर में है जो कि कालपुरूष कुंडली में चंद्र का घर है। नींद की आदतों में बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी को नई जिम्‍मेदारी या पदोन्‍नति मिल सकती है, लेकिन प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की जरूरत है। जीवासाथी बच्‍चों के व्‍यवहार से कुछ परेशान रह सकता है। शुभ समसचार मिल सकता है। अनपेक्षित कार्य बन सकते हैं।

धनु – ये बृहस्पति का सबसे तेजस्‍वी और द्विस्‍वभाव का चिह्न है। शुक्र इस राशि के तीसरे घर में गोचर कर रहा है। प्रेम संबंधों में अस्‍थायी बदलाव आ सकते हैं। धन की हानि हो सकती है। किताबों में रूचि के कारण ज्ञान में वृद्धि होगी। लेखन-कार्य में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं।

Buy Gemstones

 

मकर – विपरीत लिंग के प्रति व्‍यवस्थित दृष्टिकोण अपना सकते हैं, उनके प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट नहीं करेंगें। पुराने संगीत के प्रति रूचि बढ़ेगी। व्‍यवहार में विनम्रता आएगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अधिक खर्चा कर सकते हैं। आय से अधिक खर्चे बढ़ेंगें, सावधान रहें।

कुंभ – सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है। डायबिटीज का खतरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए दोस्‍त बनेंगें। नए लोगों से संपर्क के कारण आपकी कुशलता बढ़ेगी। भाग्‍य से सट्टे में जीत हासिल हो सकती है। आपके पालतू जानवर की सेहत बिगड़ सकती है। घरेलू नौकर छुट्टी पर जा सकता है।

Janam Kundali

 

मीन – इस गोचर के दौरान आपका अच्‍छा समय बितेगा। कम समय के लिए धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जीवन में सकारात्‍मकता बनी रहेगी। परिवार में कोई खुशी का मौका आ सकता है। कार्य से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी के प्रति अटपटे विचार मन में आ सकते हैं। यौन अंगों से जुड़ी कुछ दिक्‍कते आ सकती हैं। जल्‍दी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं इसलिए धूल-मिट्टी से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here