बुध का कुंभ में गोचर २ से १९ मार्च

 

आचार्य रमन
वैदिक व के पी ज्योतिषी

2 मार्च 2016 को बुध, कुंभ राशि में गोचर करेगा। बुध सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे निकट स्थित ग्रह है। यह व्यक्ति को विद्वता, वाद-विवाद की क्षमता प्रदान करता है। आइए जानते हैं विभिन्‍न राशियों पर इसके पड़ने वाले प्रभाव के बारें में -:

मेष : कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। मीडिया, पत्रकारिता और लेखन से जुड़े लोगों के लिए अच्‍छा समय है। बुध के गोचर के प्रभाव  से लंबी यात्रा का सुखद योग है।

वृषभ : संगीत में रूचि रखने वाले जातकों के लिए अनुकूल समय है। मेहनत से धन का लाभ होगा, घर बदलने की स्थिति उत्‍पन्‍न हो सकती है। अपने कार्य क्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगें।

Horoscope 2025

 

मिथुन : धार्मिक विचारों से मन शांत रहेगा। लंबी यात्रा के सुखद योग हैं। सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्‍छा प्रदर्शन करेंगें। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगें और ख्‍याति प्राप्‍त के योग हैं।

कर्क : कर्ज से आंशिक  मुक्‍ति मिल सकती है। बुध का गोचर गुप्‍त आय के संकेत दे रहा है। यात्रा में हानि के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों की जिम्‍म्‍ेदारियां बढ़ सकती हैं।

सिंह : जीवनसाथी के माध्‍यम से धन का लाभ हो सकता है। मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दोस्‍तों का साथ मिलेगा, विदेश में यात्रा का विचार कर सकते हैं। प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी एवं साझेदारी की शुरूआत कर सकते हैं।

कन्या : नौकरी में बदलाव के योग हैं। मामा से मिलना हो सकता है । आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। अपने से बड़ों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता हासिल होगी।

तुला : नए प्रेम संबंधों के लिए अच्‍छा समय है। रूके हुए कार्य बनेंगें। मनोरंजन के क्षेत्र में रूचि रहेगी।

Janam Kundali

 

वृश्चिक : काम से जुड़ी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। प्‍यार के मामले में कुछ समस्‍या आ सकती है। गुप्त संबंधों के कारण प्रतिष्‍ठा में कमी आएगी।

धनु : अनुकूल समय है, धनागमन के योग हैं। नए सामान की खरीदारी में पैसे खर्च हो सकते हैं। संबंधियों से सहयोग प्राप्‍त होगा। निजी जीवन में सम्‍सयाएं बनी रहेंगी, छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं।

मकर : नई वस्‍तुओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है। गुप्‍त रास्‍ते से आय के योग हैं। इस समय आपका झुकाव धर्म के कामों पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोध झेलना पड़ सकता है।

कुम्भ : नए कार्यों और संबंधों में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रस्‍ताव आ सकता है। आमोद-प्रमोद में रूचि रहेगी। व्‍यवहार में धैर्य लाने की जरूरत महसूस होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन : घर से दूर जाना पड़ सकता है। कार्य का भार बढ़ेगा। वैवाहिक संबंधों में खटास आ सकती है। व्‍यवसाय में रूकावट से बचें।

Buy Gemstones

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here