मेष – मेष राशि जातकों के लिये सूर्य धनु में गोचर शुभ होता है। इस समय सम्बंधों में सुधार होगा। किसी मेहमान या दूर रहने वाले सम्बंधी से निकटता होगी। इस समय धर्म तथा अध्यात्मक के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। हडडी जनित रोग हो सकता है खासकर कमर या पैर में। धार्मिक कायों में व्यय होगा। लालच में न फंसे इस समय कोई आपको धोखा दे सकता है। अपने गुप्त रहस्य भावुकतावश सार्वजनिक न करें। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा।
वृषभ राशि– सूर्य का प्रभाव आपसी सामन्जस्य में कमी करेगा। आपके सम्बंधियों से इस समय विरोध हो सकता है। अपने क्रोध व अहंकार पर नियंत्रण रखे तथा संयम रखे। इस समय शत्रु पक्ष परेशान कर सकता है। कोई पुराने विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। सावधानि पूर्वक निर्णय लेना होगा। इस समय विदेश सम्बंधी या यात्रा सम्बंधी आपके कुछ काम बन सकते है। लेकिन सुखों से दूर हो सकते है।
अपने वर्षफल २०१६ को प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये |
मिथुन राशि– दामपत्य जीवन में कलह क्लेश हो सकता है। जीवन साथी के विरोध से आपको बचना होगा अन्यथा छोटी सी समस्या आपकी चिंता का बडा कारण बन सकता है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण आवश्यक होगा। प्रेम सम्बन्धों में भी आपको किसी न किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। सूर्य का धनु प्रवेश आपके लिये कानूनी विवाद उत्पन्न कर सकता है। इस समय अग्नि या ज्वलनशील पदार्थो से दूर रहना होगा।
कर्क राशि– इस समय लेन देन की प्रक्रिया सावधानी पूर्वक करनी होगी। मामा पक्ष से कुछ कष्ट या विरोध का सामना करना पड सकता है। इस समय आपके कुछ कार्य से अपने ही लोगों के विरोध का सामना करना पड सकता है। इस समय आपको पेट से समबंधी रोग हो सकते है। खानपान में सुधार करना पडेगा। हो सकता है की आपको डॉकटरों के चक्कर काटने पड सकते है। इस समय कर्ज या लेन देन या दवाई आदि के कारण खर्चा बढ सकता है। किसी नौकरी में इंटरव्यूं या साक्षात्कार में सफलता प्राप्त हो सकती है।
कैसा रहेगा २०१६ में आपका विवाहित जीवन . क्लिक करें और जानें |
सिंह राशि– प्रेम सम्बंधो में असफलता रहेगी। इस समय आपको अपने कार्य तथा व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा सम्बंधो में खासकर पुत्र पिता के प्रेम से दूर होना पड सकता है। इस समय कार्य में विलम्ब तथा हानि हो सकती है। पेट या पेट से निचले हिस्सो मे दिक्क्त हो सकती है। इस समय आपका आत्मविश्वास उत्तम रहेगा। विधार्थी वर्ग तथा शिक्षा से जुडे लोग लाभंवित होंगे। लेकिन पद प्रतिष्ठा में कमी रहेगी।
कन्या राशि– सूर्य का चतुर्थ प्रभाव आपको कार्यों के कारण घर से दूर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका नियंत्रण उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव तथा वर्चस्व बढेगा। परिवारिक जीवन में असंतुष्टि रहेगी। इस समय आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस समय भूमि इत्यादि में कोई निवेश हो सकता है। माता के स्वास्थय के प्रति सजग रहें कुछ शारीरीक कष्ट सम्भव है। इस समय शत्रु शांत रहेगा।
तुला राशि– इस समय आपका पराक्रम अत्यधिक बढा हुआ रहेगा। आपकी मेहनत और प्रयास की प्रशंसा सर्वत्र होगी। भाई बंधुओं का सुख प्राप्त होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आपका प्रभाव लोगों पर अधिक व जल्दी पडेगा। लेकिन इस समय अहंकार से दूर रहना होगा। इस समय रचनात्मक कार्यो से जुडे लोग लाभन्वित होंगे। आपके प्रयास आपको सफल करेंगे।
वृश्चिक राशि– सूर्य का धनु में प्रभाव उत्तम सुखों को बढाने वाला होगा। इस समय धन का आगमन होगा अर्थात स्थिर नही रहेगा। इस समय किसी प्रकार की मानसिक समास्या आपको परेशान करेंगी। नैत्र पीडा सम्भव है। इस समय बिना योजना के कार्य न करें अन्यथा खर्चो के कारण परेशान हो सकते हो। इस समय मीडीया या नेता लोगो विशेष मान सम्मान प्राप्त करते है। इस समय आपको अचानक धन लाभ सम्भव है।
कुंडली मिलान के लिए यहाँ क्लिक कीजिये |
धनु राशि– इस समय लग्न का सूर्य आपको किसी विशेष पद की प्राप्ती करवा सकता है। इस समय कार्य क्षेत्र मे अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। शारीरिक पीडा सम्भव है। अपने को अहंकार से दूर रखें तथा गरीबों की सेवा करें। इस समय पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुरानी वस्तु से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय आपकी प्रतिष्ठा बढी हुई रहेगी तथा सर्वत्र मानसम्मान प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्रो से जुडे लोगों को प्रगति प्राप्त हो सकती है।
मकर राशि– इस समय आपको अपने कार्यो पर नियंत्रण रखना होगा। अत्यधिक भागादौडी होगी। शरीरिक थकावट अधिक होगी। इस समय प्रत्येक कार्य के लिये आपको अधिक प्रयत्न करने होंगे। अधिक खर्चे तथा कार्य में लगातार आती बाधायें आपको परेशान कर सकती है। अपनी बहुमूल्य वस्तु का ध्यान रखे चोरी या खोने का भय बन सकता है। इस समय आपके कार्यो में स्थिरता तथा अधिक समय लगेगा। इस समय शारिरिक सम्बंधो से हानि हो सकती है।
अपने शिशु की जीवन रिपोर्ट प्राप्त करें . क्लिक कीजिये |
कुम्भ राशि– धनु का सूर्य शुभ फल देगा। इस समय आपके घर में कोई मान्गलिक कार्य हो सकता है। पिता, गुरु या बडे भाई से लाभ प्राप्त होने के योग है। इस समय अधिक यात्रा और अधिक धन की प्राप्ती होगी। इस समय आपको अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति के प्रयास इस समय सफल हो सकते है। व्यवसाय में इस समय विस्तार होता है तथा ससुराल पक्ष से कुछ लाभ या खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
मीन राशि– यह समय आपके कार्यो के लिये उत्तम समय रहेगा। किसी बडे पद की प्राप्ती हो सकती है। इस समय व्यक्ति के पास कार्य की अधिकता रहती है। अधिकारी वर्ग आपके कार्यो को लेकर प्रसन्न होंगे। इस समय कमर या पिछले हिस्सो में पिडा हो सकती है। इस समय घर आदि के सुखों में वृद्धि होगी। इस समय आपकी प्रतिभा का विस्तार होगा। इस समय आपकी योग्यता औरो से बढकर रहेगी।

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








