स्वयं बनिए अंक शास्त्री-1

मित्रों आप समाचार पत्रों , इन्टरनेट , टेलीविज़न पर रोज़ ही अनेकों ज्योतिषियों द्वारा करी गयी भविष्यवाणियाँ देखते और पढ़ते होंगे | इनमें बहुत सी अंक ज्योतिष पर आधारित रहती हैं | आज हम आपको बताने जा रहे हैं की ये भविष्यवाणियाँ किस आधार पर करी जाती हैं और कैसे आप स्वयं ही अपनी अंक ज्योतिषीय गणना कर सकते हैं और थोड़े प्रयास के बाद दूसरों की भी |

वर्तमान में अंक ज्योतिष को मान पहचान दिलवाने में जिस शख्स का सबसे बड़ा योगदान है उनका नाम था कीरो | उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक “बुक ऑफ नंबर्स” बहुत अधिक संख्या में बिकी और विश्व भर में लोगों ने कीरो को अंक ज्योतिष का प्रणेता मान लिया | कीरो चालडियन अंक पद्धति का प्रयोग करते थे और आज के अधिकतर अंक ज्योतिषी उसी को प्रयोग में लाते हैं | श्री बी.वी.रमन ने अपनी पुस्तक में उल्लेख करा है की उनका कीरो से पत्र व्यवहार भी हुआ था और कीरो ने उनको कुछ सुझाव भी दिए थे | उन्होंने यह भी उल्लेख करा है की कीरो भारत में आकर किसी हिन्दू गुरु के सानिध्य में रहे और कोई गूढ़ विद्या का अध्ययन करा था और उस गुरु ने उनको कोई लाकेट दिया था | जब वह लाकेट खो गया तो कीरो की भविष्यवाणियाँ भी असत्य होने लगीं | किन्तु यह पद्धति आपके सीखने के लिए प्रस्तुत है :

Janm Kundali

सभी अंग्रेजी अक्षरों के लिए अंक पूर्वनिर्धारित हैं जो इस प्रकार हैं :

1 – A,I,J,Q,Y, 2- B,K,R, 3- C,G,L,S, 4- D,M,T, 5- E,H,N,X, 6- U,V,W, 7 – O,Z, 8- F,P.

अब यदि आप अपने नाम के जोड़ का महत्त्व निकालना चाहते हैं इस उदहारण के द्वारा समझिये :

माना की आपका नाम अजय देवगन है, इसे अंग्रेजी में ऐसे लिखेंगे :

A   j   a     y         D     e    v   g     a   n

1 + 1+1+1+1           4+5+6+3+1+5

4                                       24

               28 = 10 = 1

अतः अजय देवगन के नाम का कुल होता है २८ जो की और जोड़ने पर १ हो जाता है |

मान लीजिये की इन सज्जन की जन्म तारीख 2 अप्रैल १९६९ है | इनकी जन्म तारिख को जोड़ने पर :

२+४+१+९+६+९ = हमें प्राप्त होता है ३१ . जिसको पुनः जोड़ने पर हमको मिलता है ४ .

 

Horoscope 2025

By Acharya Raman

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें :Astrologer on Facebook 

4.5/5 - (13 votes)

7 COMMENTS

  1. मुझे अंक ज्योतिष सीखना चाहता हूं

  2. क्या बेफकूफ़ी है
    नाम जोड़ो तो अलग
    कोई कहता है date of birth जोड़ो वो भी अलग
    कोई कहता है date और month year सब जोड़ो वो भी अलग
    लोगों को बहकाने के तरीके

  3. मैं अंक शास्त्र सीखना चाहता हूँ। कृपया मेरा मार्गदर्शन करें। धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here