स्वयं बनिए अंक शास्त्री – ५

मूलांक -७

७ अंक नेप्त्युन गृह से सम्बद्ध है | कुछ हिन्दू अंक शाश्त्री इसको केतु से सम्बद्ध मानते हैं और ४ को राहू से | यह अंक रहस्य, अध्यात्म, संवेदना , धोखा , तबियत में सुधार , विश्वास , धर्म आदि सबका परिचायक है | आपका मूलांक ७ है अगर आप किसी माह की ७, १६ , २५ को जन्म लिए हैं |

इन लोगों को स्वप्न बहुत आते हैं और अधिकतर स्वप्न ये दूसरों को नहीं बताते हैं | इनमें भविष्य देखने के क्षमता होती है, इनका अतीन्द्रीय ज्ञान अत्यधिक विकसित होता है | इनका व्यक्तित्व बहुत ही आनंद और शांति देने वाला होता है | इनको घिसी पिटी लकीरों पर चलना पसंद नहीं होता और इनका विचार धर्म अध्यात्म राजनीती आदि के बारे में अलग ही होता है | किसी भी ७ मूलांक वाले व्यक्ति के लिए कोई नया धर्म पंथ सम्प्रदाय बना लेने कोई बड़ी बात नहीं होती |

 

Janam Kundali

अपने जीवन में कभी न कभी ये बहुत ही अधिक भ्रमण करते पाए जाते हैं अथवा इस सम्बन्ध की पुस्तकों को पढ़ते हुई मिलते हैं | इस मूलांक के कई जातकों को समुद्र से बहुत लगाव होता है और कई लोग नौसेना , पानी के खेल , नौकायन क्षेत्रों में पाए जाते हैं | भविष्य को लेकर ये बहुत जिज्ञासु और उत्सुक रहते हैं | इनको बहुत अधिक धनलिप्सा नहीं होती फिर भी ये अपने नए नए विचारों से बहुत धन कमा लेते हैं | दान आदि में इनकी रूचि कम रहती है | ये बहुत अच्छे गायक , नर्तक , लेखक अथवा कवि बन सकते हैं |

ये अपने लक्ष्य के बारे में दूसरों से चर्चा नहीं करते, ये हमेशा दूसरों की बातें समझने का प्रयास करते हैं इसलिए इनके मित्र रिश्तेदार आदि इनसे अपने सारे दुख कह देते हैं | इनको अपनी निजता बहुत प्रिय होती है और अपनी निजता को खोना इनके लिए बहुत बड़ा नुक्सान होता है | कोई इनसे इनके बारे में अधिक सवाल करे तो इनको बहुत चिढ होती है |

मूलांक – ८

यह अंक शनि से सम्बद्ध है | यह बुद्धि , अनुभव जनित ज्ञान , स्थायित्व , जिम्मेदारी दर्शाता है | यह आर्थिक सुरक्षा , स्वनियम , स्व नियंत्रण , परहेज , सावधानी दर्शाता है | आपका मूलांक ८ है अगर आप किसी भी माह की ८ , १७, २६ को जन्म लेते हैं |

इस मूलांक के जातक शांत , चुप, अपने में सिमटे हुए , शर्मीले होते हैं | ये अपने लक्ष्य पर एकदम तो अन्हीं किन्तु धीरे धीरे पहुँच ही जाते हैं | इनका शर्मीला स्वभाव इनकी शिकार पर पहुँचने की इच्छा की ढाल होता है | ये बहुत अच्छे शिक्षक बन सकते है , राजनीति में ये बहुत सफल हो सकते है – ऐसा कोई भी काम जिसमें की धैर्य की बहुत आवश्यकता होती है – उसमें ये बहुत सफल हो सकते हैं | बचपन में इनका स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है किन्तु वयस्क होते होते ये हष्टपुष्ट हो जाते हैं | ये अपने कामों के पूर्ण होने के लिए बहुत समय तक इंतज़ार कर सकते हैं और उकताते नहीं हैं | इनसे जो भी अपेक्षित रहता है उसके प्रति ये बहुत सजग रहते हैं | इनका व्यंग्य भी बहुत पैना होता है | ये ऐसा प्रदर्शित करते हैं की इनको कोई फर्क नहीं पड़ता की लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं किन्तु अन्दर से ये ध्यान रखते हैं की कौन इनके बारे में क्या धारणा रखता है | अपने बारे में प्रशंसा को भी ये अकेले में ही ध्यान में लाकर उसका आनंद लेते हैं किन्तु किसी के सामने नहीं | ये अपने आप को किसी के सामने कमज़ोर सिद्ध नहीं करना चाहता | इनके शत्रु बहुत कट्टर होते हैं और मित्र बहुत वफादार | इनकी सोच धर्म के मामले में कट्टरता तक चली जाती है | ये अन्दर से बहुत अकेले होते हैं और इनको ये दरकार रहती है की इनको भी कोई चाहने वाला हो, किसी बड़े उद्देश्य के लिए ये अपना सब कुछ कुर्बान भी करने को तैयार रहते हैं |

Horoscope 2025

 

मूलांक -९

यह अंक मंगल से सम्बद्ध है | यह उग्र क्रिया और प्रतिक्रिया दर्शाता है , शक्ति , दमन , युद्ध दर्शाता है | यह स्वयं कार्यों को आगे ले जाने का भी परिचायक है | यदि आपका जन्म किसी भी माह की ९, १८ , 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक अथवा जन्मांक ९ है |

ये लोग अपने लक्ष्य के प्रति बहुत अड़ियल होते हैं और किसी भी कीमत पर जो चाहते हैं उसको पाना चाहते हैं | ये भावावेश में निर्णय लेने वाले होते हैं और त्वरित निर्णय और कार्यवाही में यकीन रखते हैं | यद्यपि इनको क्रोध बहुत जल्दी आता है किन्तु ये जल्दी भूल भी जाते हैं | इनके शत्रुओं के लिए इनका बुरा करना आसान होता है क्योंकि ये बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं | ये  सीधी बात में यकीन रखते हैं और दूसरों से भी उनकी यही अपेक्षा होती है किन्तु पूरी नहीं हो पाती | इनके साथ बहुत बार धोखा हो जाता है | ये सीधे मुद्दे की बात करते हैं और घुमा फिरा कर बात नहीं करते | अपने इसी व्यवहार के कारण ये बहुत पोपुलर नहीं हो पाते | ये लोग कोई बड़ी बड़ी योजना या चक्रव्यूह नहीं रचते हैं बल्कि सीधे बोल देते हैं |
इनमें अन्दर से एक आत्मविश्वास की कमी का एहसास रहता है | इनको लगातार सम्मान की आवश्यकता होती है | ये कल की चिंता करने वाले नहीं होते बल्कि आज में जीते हैं | दूसरों के प्रति इनमें अधिकतर अच्छा भाव ही रहता है |

Buy Rudraksha

By Acharya Raman

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here