धरती पर आज भी मौजूद हैं हनुमान जी, इस पहाड़ पर रहते हैं

चिरंजीवी हनुमान 

पवन पुत्र हनुमान जी को चिरंजीवी रहने और धरती पर मनुष्‍य जाति की रक्षा का वरदान मिला था। कहा जाता है कि हनुमान जी आज भी जीवित हैं और धरती पर मौजूद हैं। भगवान राम और माता सीता ने हनुमान जी को अमरता का वरदान दिया था जिस कारण वह आज भी चिरंजीवी हैं।

कैलाश पर्वत

मान्‍यता है कि कैलाश पर्वत से उत्तर दिशा की ओर एक खास जगह है जहां हनुमान जी आज भी निवास करते हैं। कई ग्रंथों और पुराणों में हनुमान जी के इस निवास स्‍थल का उल्‍लेख मिलता है।

Online Puja

गंधमादन पर्वत

पुराणों के अनुसार कलियुग में हनुमान जी गंधमादन पर्वत पर रहेत हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार अपने अज्ञातवास के दौरान पांडव हिमंवत पर्वत पार कर गंधमादन पहुंचे थे। इसी स्‍थान पर भीम को हनुमान जी के दर्शन हुए थे।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

कैलाश पर्वत

गंधमादन पर्वत कैलाश पर्वत के उत्तर में स्थि‍त है। इस पर्वत पर महर्षि कश्‍यप ने भी तपस्‍या की थी। इस पर्वत पर गंधर्व, किन्नरों, अप्सराओं और सिद्घ ऋषियों का निवास है। इस पर्वत के शिखर पर किसी वाहन से पहुंचना असंभव माना जाता है।

Monthly Horoscope

कुबेर के राज्यक्षेत्र

गंधमादन पर्वत हिमालय के कैलाश पर्वत से उत्तर दिशा की ओर है। यह पर्वत कुबेर के राज्यक्षेत्र में था। सुमेरू पर्वत की चारों दिशाओं में गजदंत पर्वतों में से एक को उस काल में गंधमादन पर्वत कहा जाता था। आज यह क्षेत्र तिब्बत के इलाके में है। इसी नाम से एक और पर्वत रामेश्वरम के पास भी स्थित है, जहां से हनुमानजी ने समुद्र पार करने के लिए छलांग लगाई थी।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

3.7/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here