अपार धन प्राप्ति एवं सुखी जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह चमत्कारिक सात चक्र पिरामिड

आकाश का सम्बन्ध गुरु ग्रह से है, वायु तत्व के स्वामी शनि ग्रह है, सूर्य तथा मंगल अग्नि तत्व के स्वामी है, जल चन्द्र तथा शुक्र का जलतत्व ग्रह माना गया है।

7 Chakra Pyramid

7 चक्र पिरामिड 

पृथ्वी का स्वामी बुध ग्रह है। इन सबके मिश्रण से तैयार किया गया यह सात चक्र पिरामिड जो मनुष्य के जीवन को सुखद बनाता है। जो जातक अपने घर में सात चक्र पिरामिड स्थापित करता है उसे आर्थिक, शारीरिक ओर वैयक्तिक लाभ होते है।

प्राचीन समय से ही ज्योतिषों का तथा विद्वानों का मत है की इस सृष्टि की संरचना पांच तत्वों से मिलकर हुई है। आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी।  सात चक्र पिरामिड में इन सबके गुण सम्मिलित है, जिनका हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है।  पिरामिड का अर्थ ही ऊर्जा और शक्ति से है। इस पिरामिड में पंचतत्वों का मिश्रण है।

आइए हम जानते है सात चक्र पिरामिड की स्थापना से क्या-क्या लाभ होते है

सकारात्मक बदलाव के लिए

जीवन है तो अनेक प्रकार की समस्याएं भी है, इन समस्याओं से छुटकारा पाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने  का काम करता है यह सात चक्र पिरामिड। मनुष्य के जीवन को प्रकाशमय करने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है, यह हमें अन्धकार से दूर साहस के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते है। इसके प्रभाव से मनुष्य के जीवन में नई आशा तथा उत्साह देखने को मिलता है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता लाने का काम यह पिरामिड करता है।  

वैदिक एवं हिन्दू पंचांग 2019

रोगों से छुटकारा

सात चक्र पिरामिड की स्थापना से मनुष्य की श्रवण शक्ति मजबूत होती है, कानों से सम्बंधित दिक्कते ख़त्म हो जाती है तथा आँखों की रोशनी तेज होती है। इसके प्रभाव से मस्तिष्क का विकास होता है, व्यक्ति का अपंगता तथा बुद्धिहीनता से बचाव होता है। मनुष्य की सोचने समझने की क्षमता तीक्ष्ण हो जाती है। शरीर में रक्त तथा पानी की मात्रा में संतुलन बना रहता है, पित्त, हड्डी तथा कफ से सम्बंधित रोगों से छुटकारा मिलता है।

व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि 

सात चक्र पिरामिड की स्थापना अगर हम अपने कार्य स्थल में करते है तो कामकाज में बरकत होती है तथा इसके प्रभाव से नौकरी, व्यापार-व्यवसाय में धन की बरकत होती है, व्यक्ति प्रगति पथ पर अग्रसर होने लगता है। कामकाज में आने वाली रूकावटे अपने आप ख़त्म हो जाती है। इसके प्रभाव से व्यापार में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की होती है। नौकरी पेशा लोगों के वेतन में वृद्धि होती है। बेरोजगार लोगों के लिए नवीन नौकरी के अवसर उपलब्ध होते है।

Horoscope 2025

पाँचों इन्द्रियों की सुरक्षा के लिए

मानव की पांचो ही इन्द्रियों जीभ, कान, नाक, त्वचा और आँखों की सुरक्षा के लिए यह सात चक्र पिरामिड बहुत ही लाभकारी है इसकी स्थापना से कठिन स्थिति को भी आसानी से पार करने की अद्भुत क्षमता मनुष्य के अंदर संचारित होती है। मजबूत इच्छा शक्ति में वृद्धि होती है।

4.5/5 - (13 votes)

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here